411 REFERENCE · Wikipedia
टेरी शियावो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टेरी शियावो उस समय इक्छा मृत्यु के कानून के चलते मीडिया में आई, उस समय ज्यादातर अमेरिकी कोमा व इक्छा मृत्यु के बारे में नहीं जानते थे. 1990 में टेरी अपने घर में हार्ट फेल होने की वजह से गिरी और परमानेंट कोमा में चली गई. लगभग दस वर्ष कोमा ही रहने के बाद उसके पति ने डॉक्टरों से कहा कि वे उसका लाइफ सपोर्ट निकाल दें. इसका टेरी के परिवार वालों ने विरोध किया. समाज में बहस छिड़ी कि यदि उसका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया जाएगा तो इच्छा मृत्यु को मान्यता मिल जाएगी. टेरी का मामला अमेरिकी कांग्रेस तक गया, जहां इस पर जमकर बहस हुई. कोई फैसला लिया जाता, उसके पहले ही 18 मार्च 2005 को टेरी शियावो का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा लिया गया. उसकी 31 मार्च को मौत हो गई.https://m.aajtak.in/news/national/story/6-extreme-cases-of-coma-793607-2014-12-31 टेरी शियावो आज तक