Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रानीवाड़ा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रानीवाड़ा Raniwara रानीवाड़ा India Rajasthan 24.7500 72.2167 inline, title राजस्थान में स्थिति ज़िला जालौर प्रान्त राजस्थान देश 15416 2011 की गणना अनुसार प्रचलित भाषा मारवाड़ी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 343040 दूरभाष कोड +91-2990 RJ-16 / RJ-46 नगर रानीवाड़ा (Raniwara) भारत के राजस्थान राज्य के जालौर जिल्ले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 इतिहास रानीवाडा शहर प्राचीनकाल में गुजरात राज्य के अधिन था। ईस्वी सन् 641 में चीनी यात्री ह्वैंसान्ग ने नजदीकी शहर भीनमाल एवं रानीवाडा की यात्रा की थी, उसके अनुसार यह क्षेेत्र क्षत्रिय रियासत थी। यहाँ क्षत्रिय वंश का शासन था। यहा के अधिकतर राजा बेहद बुद्धिमान एवँ युवा थे । इस शहर में क्षत्रिय, ब्राह्मण ,बौद्ध एवँ जैन , धर्मावल्म्बी रहते थे। भूगोल रानीवाडा 24°45′00° उत्तर अक्षांश तथा 72°13′00° पूर्व देशांतर पर अवस्थित है। इस शहर की समुद्र तल से ऊचाँई 146 मीटर (479 फिट) है। अर्थव्यवस्था रानीवाडा उपखंड क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्यतः रूप से कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। इसबगोल इस क्षेत्र का प्रमुख कृषि उत्पाद है। यहां गेहूँ, सरसों, जीरा, बाजरा, मूँग, तिलहन व ज्वार की फसलें बहुतायात में होती है। शहर मे सभी कृषि उत्पादो के क्रय-विक्रय के लिये यहाँँ "कृषि उपज मन्डी समिति" नामक सहकारी संस्थान सरकारी मापदंडो के अंतर्गत कार्यरत है। शहर के मध्य सब्जी मंंडी है। जहा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान उपजी सब्जियों का क्रय करते हैं। रानीवाडा मेंँ चमड़ा उद्योग भी काफी फैला हुआ है। यहाँँ चमडे की श्रेष्ठतम जूतियोँ (मोजडीयों) का ह्स्तकला आधारित निर्माण एवं कारोबार होता है। इसके अतिरिक्त यहां का बडा बाजार उपखंड क्षेत्र के करीब 90 गांवों की आबादी हेतु रोजमर्रा सहित आवश्यक सामान के खरीद- ब्रिकी हेतु मुख्य स्थल भी है। आधारभूत सुविधाएँ यातायात रेल सेवा- रानीवाडा उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल के समदडी-भीलडी रेल खंड (लाइन) पर स्थित महत्वपूर्ण रेलवे स्थानक (स्टेशन) है। सड़क परिवहन- रानीवाडा सड़क मार्ग द्वारा देश भर के सभी स्थानों व प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (राज्य सरकार संचालित बस सेवा) सभी महत्वपूर्ण स्थलो से बस सेवा का परिचालन करता है। मुम्बई, नई दिल्ली, जयपुर, पुणे, बंगलौर, उदयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद आदि प्रमुख शहरों से रानीवाडा तक सीधी बस सेवाऍ उपलब्ध है। शहर में आटो रिक्शा एक महत्वपूर्ण यतायात साधन है। विद्युत रानीवाडा शहर एवँ रानीवाडा उपखण्ड क्षेत्र (उप जिला क्षेत्र) के सभी ग़ावँ विद्युत सेवा से जुड़े हुए हैं। राजस्थान सरकार के बिजली विभाग द्वारा का 220 के.वी. क्षमता का एक "सब ग्रिड स्टेशन" यहाँँ वर्तमान में कार्यरत है, जिससे समूचे उपखण्ड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। पेयजल रानीवाडा नगर की पेयजल व्यवस्था राजस्थान सरकार का जन स्वास्थ्य आभियांत्रिकि विभाग (PHED) करता है। निकटवर्ति रुपावटी, बडगांव, मालवाड़ा,फतापुरा, रोड़ा व राजपुरा गावँ पेय जल के मुख्य स्रोत है। वर्तमान में नर्मदा नहर से समूचे उपखण्ड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में सिचाँइ तथा पेयजल व्यवस्था कुएँ व टयुबवेल जैसे पारम्परिक जल स्रोतो पर निर्भर है। शिक्षा रानीवाडा शहर में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के विविध संस्थान मौजूद है। यहाँ राजस्थान सरकार संचालित राजकीय महाविधालय मेंँ कला संकाय में स्नातकोतर स्तर की शिक्षा (2017 से) प्राप्त करने की सुविधा है। यह महाविधालय जयनारायण व्‍यास विश्‍वविधालय. जोधपुर से सम्बद्ध है। राजस्थान शासन के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित तीन उच्च माध्यमिक सहित अनेक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विधालय तथा तकरिबन 25 निजि शिक्षण संस्थान यहाँँ कार्यरत है। संचार सुविधाएँ रानीवाडा शहर में बेसिक टेलिफोन, मोबाइल सेवा, फेक्स व इंटरनेट आदि सभी संचार सेवाएँ मौजूद है। सरकारी संचार सेवा प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) तथा सभी निजि संचार कम्पनियो की सेवाएँ यहाँँ उपलब्ध है। नगर मे उपखंड क्षेत्र का प्रधान डाकघर (पोस्ट आफिस) कार्यरत है। चिकित्सा सेवाएं शहर में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएँ हैं। राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग के अधीन एक सुविधा सम्पन्न राजकीय अस्पताल तथा एक पशु चिकित्सालय का परिचालन होता है। इसके अतिरिक्त कई निजि चिकित्सालय व नर्सिंग होम भी कार्यरत हैं। बेंकिंग रानीवाडा शहर में श्रेष्ठ बेंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध है। यहाँ पर राष्ट्रियकृत बैंक क्रमशः स्टेट बैंक आँफ इंडिया, आई सी आई सी आई बैंक, बैंक आफ इंडिया सहित लोकल बैंक क्रमशः आदर्श कॉ ऑपरेटिव बैंक, जालौर नागरिक सहकारी बैंक, जालौर सेन्‍ट्रल कॉ ऑपरेटिव बैंक व कई क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की शाखाएँ कार्यरत है। सभी राष्ट्रियकृत बैंक पूर्णतः संगणिकृत (कम्पुटराइज्ड) व ए.टी.एम. तथा आन-लाइन बेंकिंग सुविधा प्रदान करते हैं। ठहरने के स्थान (होटल) शहर में विविध प्रकार के आधिनिक सुविधा-सम्पन्न ठहरने के अनेक होटल मौजूद हैं। जिनमें होटल गुरूकुपा, लक्ष्मी होटल, लक्ष्मी पैलेस, राज पैलेस होटल, भवानी होटल, सूर्या होटल, लहरियां होटल आदि प्रमुख हैं। शहर से सुंधामाता रोड़ स्थित 19 कि.मी.की दूरी पर लोहियाणा गढ़ रि-सोर्ट भी है। धार्मिक स्थल • चामुंडा माता मंदिर, सुंधा पर्वत (21K.M.) http://www.missionkuldevi.in/2016/12/sundha-mata-katha-mahatmya-shlok-itihas-hindi/ Sundha Mata Ji MISSION KULDEVI https://web.archive.org/web/20191013081420/http://www.missionkuldevi.in/2016/12/sundha-mata-katha-mahatmya-shlok-itihas-hindi/ 13 अक्तूबर 2019 dead • हनुमानजी मंदिर रानीवाड़ा • श्री श्रीयादे माता मंदिर रानीवाड़ा • सोमेरी माता मंदिर, आखराड • पातालेश्वर महादेवजी मंदिर, सेवाडा • श्री जम्भेश्वर मंदिर, सेवाड़ा • सोमेश्वर महादेव मंदिर सांतरू(16KM) • आपेश्वर महादेवजी मंदिर, सेवाडिया। • खोडेश्वर महादेवजी मंदिर, जावीया • सिलेश्वर महादेवजी मंदिर, सिलासन • दशा माता मंदिर, जाखडी • कबीरदासजी आश्रम • जैन मंदिर • जैन गुरू मंदिर • संतोषी माता मंदिर . साईजी की बेरी दरगाह . सातरशाह जिलानी दरगाह (कूड़ा 11km) इन्हें भी देखें जालौर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान के शहर श्रेणी:जालौर ज़िले के नगर