411 REFERENCE · Wikipedia
बाकरपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत के बिहार राज्य में वैशाली जिला अंतर्गत एक पंचायत है। इसके अंतर्गत गोविन्दपुर झखराहा, दोबरकोठी, गंगाजल, सरमस्तपुर, नीरपुरा-बाकरपुर, शेखपुरा, अहमदपुर गाँव हैं। समूचे पंचायत में बज्जिका बोली जाती है। शिक्षा का माध्यम हिंदी एवं उर्दू है। साक्षरता का औसत मध्यम है। स्वतंत्रता पूर्व यह पंचायत अंग्रेजी सरकार द्वारा स्थापित राजस्व वसूली का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। मुख्य रूप से ग्रामीण संस्कृति की यहाँ प्रधानता है। दैनिक जरुरतों की पूर्ति के लिए कई चौक-चौराहों पर बने दूकानों के अलावे प्रमुख बाजार चकसिकन्दर है। पंचायत के गाँवों की धार्मिक संरचना प्रमुख रूप से हिंदू एवं मुसलमान से बनी है लेकिन धर्म-निरपेक्ष स्वरुप वाले सम्प्रदाय जैसे- राधा स्वामी, कबीर मत को मानने वाले समूह भी हैं। हिंदू जातियों में यादव, कोईरी, कुर्मी, बनिया, लुहार्, चौरसिया आदि एवं मुस्लिम जातियों में धुनिया एवं लालमन प्रमुख है। यादव जाति बहुल इस पंचायत में एक कल्यानकारी संस्था यादव संघ बाकरपुर कार्यरत है।
शैक्षिक संस्थान: १ राजकीय उच्च विद्यालय, बाकरपुर २ बालिका उच्च विद्यालय बाकरपुर ३ मध्य विद्यालय गोविन्दपुर झखराहा ४ मध्य विद्यालय शेखपुरा ५ मध्य विद्यालय गंगाजल ६ मध्य विद्यालय दोबरकोठी ७ मध्य विद्यालय सरमस्तपुर
बैंकिंग संस्थान: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चकसिकन्दर एवं पोस्टल बैंक
संचार माध्यम: चकसिकन्दर स्थित पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल, एयरटेल, एयरसेल, रिलायंस, आइडिया, टाटा इंडिकॉम जैसी मोबाईल ऑपरेटर एवं बीएसएनएल की लैंडलाईन सेवा
श्रेणी:वैशाली ज़िले के गाँव