411 REFERENCE · Wikipedia
जसपुर तहसील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जसपुर तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर जनपद की एक तहसील है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय जसपुर नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में काशीपुर तहसील, पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य का बिजनौर जिला, उत्तर में नैनीताल जनपद की रामनगर तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का मुरादाबाद जिला है।
== जनसांख्यिकी ==
तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल ९७ गाँव आते हैं, और २०११ की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या १,७०,३१५ है।
== इन्हें भी देखें ==
उत्तराखण्ड की तहसीलें
== सन्दर्भ ==