Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लियोनार्ड ओइलर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|लियोनार्ड ओइलर right|thumb|300px|स्विट्जरलैण्ड के दस फ्रैंक के पुराने नोट पर ओइलर लियोनार्ड ओइलर (Leonhard Euler; १५ अप्रैल १७०७, बाज़ेल - १८ सितंबर १७८३) एक स्विस गणितज्ञ थे। ये जोहैन बेर्नूली के शिष्य थे। गणित के संकेतों को भी ऑयलर की देन अपूर्व है। इन्होंने संकेतों में अनेक संशोधन करके त्रिकोणमितीय सूत्रों को क्रमबद्ध किया। 1734 ई. में ऑयलर ने x के किसी फलन के लिए f (x), 1728 ई. में लघुगणकों के प्राकृत आधार के लिए e, 1750 ई. में अर्ध-परिमिति के लिए s, 1755 ई. में योग के लिए Σ और काल्पनिक ईकाई के लिए i संकेतों का प्रचलन किया।Boyer, Carl B.; Merzbach, Uta C. (1991). [A History of Mathematics. John Wiley & Sons. pp. 439–45. ISBN 978-0-471-54397-8. 1766 ई. में ये अन्धे हो गए, परन्तु मृत्यु पर्यंत (18 सितंबर 1783 ई.) शोधकार्य में संलग्न रहे। David S. Richeson (2012). Euler's Gem: The Polyhedron Formula and the Birth of Topology. Princeton University Press. p. 17. ISBN 978-1-4008-3856-1. Quoted from Howard W. Eves (1969). In Mathematical Circles: A Selection of Mathematical Stories and Anecdotes. Prindle, Weber, & Schmidt. p. 48. कृतियाँ इनके मुख्य ग्रंथ निम्नलिखित हैं जो फ्रेंच भाषा में हैं : 1. इंट्रोडक्शन इन एनालिसिन इन्फ़िनिटोरम (Introduction in analysin infinitorum 1748 ई.), जिसने वैश्लेषिक-गणित-संसार में क्रांति मचा दी। इसमें इन्होंने फलन की परिभाषा दी और त्रिकोणमिति को विश्लेषण की एक शाखा एवं त्रिकोणमितीय मानों की निष्पत्ति को अवधारित किया। 2. इंस्टिच्यूशन्स कैलकुली डिफरेन्शियल्स (Institutiones calculi differentialis) (1975 ई.) और इंस्टिच्यूशन्स कैलकुली इंटीग्रल्स (Institutiones calculi integralis 1768-1770 ई.)-इन ग्रंथों में उस समय तक ज्ञात समस्त कलन और बीटा एवं गामा फलनों तथा लेखक के कुछ अन्य अन्वेषणों का वर्णन है। 3. मेथोड्स इन्वेनियेन्डी लिनेआस कुरवास मैक्सीमी मिनिवीव प्रोप्रियेटेट गौदेंतिस (Methodus inveniendi lineas curvas maximi minivive proproetate gaudentes, 1744 ई.)। इसमें इनके परिणमन-कलन के अन्वेषणों का वर्णन है। 4. थेओरिया मोतुम प्लानेटैरम एट कोमेटैरम (Theoria motuum planetarum et cometarum 1744 ई.), 'थेओरिया मोतुस लुनी' (Theoria motus lunae, 1753 ई.) और 'थेओरिया मोतुम लुनी' (Theoria motuum lunae, 1722 ई.)-इनमें खगोलशास्त्र का विवेचन है। 5. सेस लेट्रेस ऊन प्रिन्सेस डी एलेमैंगेन सुर क़्वेलक़ुइज़ सुइट्स द फ़िजीक एट डी फ़िलोसोफिक (Ses lettres a' une princesse d' Allemangne sur quelques suiets de physique et de philosophic 1770 ई.)-इसमें दिए गए मौलिक एवं महत्वपूर्ण अन्वेषणों के कारण ऑयलर को बहुत ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें भी देखें ऑयलर का सूत्र ऑयलर का प्रमेय सन्दर्भ श्रेणी:गणितज्ञ