Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सहंस्रा ठाकुर धाम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सहंश्रा ठाकुर सहंश्रा ठाकुर जी सहंश्रा ठाकुर जी File:सहंस्राठाकुर.jpg सहंश्रा ठाकुर धाम सहारनपुर उत्तर प्रदेश भारत भगवान विष्णु एकादशी,चतुर्दशी अज्ञात महाभारतकालीन सहस्रा ठाकुर का मंदिर उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर शिवालिक की पर्वतमालाओं में स्थित है। यह स्थान जिले के शाकम्भरी क्षेत्र में आता है इस स्थान पर भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। इसके साथ ही सतयुगी आम्रवन,गौतम ऋषि की गुफा ,बाणगंगा, प्रेतशिला, सूर्य कुंड आदि पवित्र स्थल इस मंदिर के आसपास है । सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी का मंदिर इस मंदिर से एक पहाड़ी पार करके है। भगवान कृष्ण का स्वरूप सहंस्रा ठाकुर भगवान कृष्ण का ही एक रूप है। भगवान सहंस्रा ठाकुर जी के साथ यहाँ उद्धव जी और बलभद्र देव भी विराजमान है।मंदिर पहाड़ी के अंचल मे शांत और सुरम्य वातावरण मे है। यहाँ की प्राकृतिक छटा मानव के मन को सम्मोहित करती है। अत: शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ मे भक्त सहंस्रा ठाकुर जी के दर्शन कर अपनी यात्रा सफल बनाये। यहां जाने के लिए आपको शकुंभरी देवी शिधपीठ से पहले नागल गांव से दाहिने हाथ से कच्चे रास्ते से जाना होगा आगे जाकर आपको नदी से होते हुए उत्तर दिशा की ओर 5 किलोमीटर का रास्ता तय करना होगा जिसके बाद आप 1 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान विष्णु के इस मंदिर के दर्शन कर सकते है. श्रेणी:शाकम्भरी