411 REFERENCE · Wikipedia
सूर्य ग्रहण १५ जनवरी २०१०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Infobox Solar eclipse2 2010Jan15
१५ जनवरी २०१० का सूर्य ग्रहण एक वलयाकार या कंकणाकार सूर्य ग्रहण था। इसका परिमाण ०.९१९० रहा। वलयाकार सूर्यग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सामान्य स्थिति की तुलना में पृथ्वी से दूर हो जाता है। परिणामस्वरूप उसका आकार इतना नहीं दिखता कि वह पूरी तरह सूर्य को ढक पाये। वलयाकार सूर्यग्रहण में चंद्रमा के बाहरी किनारे पर सूर्य मुद्रिका यानी वलय की तरह काफ़ी चमकदार नजर आता है।सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण ख़त्म https://web.archive.org/web/20100116035523/http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2010/01/100115_eclipse_over_vv.shtml 16 जनवरी 2010 । बीबीसी हिन्दी। १५ जनवरी २०१०
यह ग्रहण भारतीय समयानुसार ११ बजकर ०६ मिनट पर आरंभ हुआ और यह दोपहर ३ बजे के बाद तक चालू रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर १ बजकर १५ मिनट पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था। भारत के अलावा सूर्यग्रहण अफ्रीका, हिन्द महासागर, मालदीव, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया में दिखाई दिया।
इससे पहले वलयाकार सूर्यग्रहण २२ नवम्बर १९६५ को दिखाई पड़ा था और इसके बाद अगला वलयाकार सूर्यग्रहण २१ जून २०२० को दिखेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इतनी लंबी अवधि का सूर्यग्रहण इसके बाद वर्ष ३०४३ से पहले नहीं दिखाई पड़ेगा।
दीर्घा
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
सूर्य ग्रहण २२ जुलाई २००९
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:सूर्य ग्रहण