411 REFERENCE · Wikipedia
संगाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संगइ EN iucn3.1 Timmins, R.J. & Duckworth, J.W. 2008 4265 Rucervus eldii १४ जून २०१३ Cervus eldii Zoo Praha 2011-2.jpg 250px पशु रज्जुकी स्तनधारी आर्टिओडैक्टाइला सर्विडी सर्विनी रूसर्वस आर. ऍल्डी रूसर्वस ऍल्डी (मॅकलेलैण्ड, १८४२)
संगइ या Eld's deer या Sangai (Rucervus eldii eldii) भारत के मणिपुर राज्य का राज्य प्रतीक और एक संकटग्रस्त प्रजाति का हिरन है। यह केवल मणिपुर के केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में ही पाया जाता है। इसकी तीन नस्लें इस प्रकार हैं:-
रूसर्वस ऍल्डी ऍल्डी - भारत के मणिपुर की मनोनीत जाति।
रूसर्वस ऍल्डी थामिन - म्यानमार में और थाइलैंड के सबसे पश्चिमी भाग में पाई जाने वाली जाति।
रूसर्वस ऍल्डी सिआमॅन्सिस - कम्बोडिया, चीन, लाओस, वियतनाम तथा थाइलैंड (सबसे दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के अलावा) में पाई जाने वाली जाति।
संगइ भारत में मणिपुर में लोकटक झील, जो कि पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है, के दक्षिणी भाग में ही रहता है। भारत में इनकी आबादी २५० से भी कम रह गई है और इसका प्रमुख कारण मनुष्य का उनके इलाके में अतिक्रमण है।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के पशु