Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तलास नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|काज़ाख़स्तान के तराज़ शहर के पास तलास नदी तलास नदी (किरगिज़: Талас дарыя, तलास दरिया; अंग्रेज़ी: Talas River) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के तलास प्रांत से उत्पन्न होंकर पश्चिम में काज़ाख़स्तान में बहने वाली एक नदी है जो कराकोल नदी और उच-कोशोय नदी के संगम से बनती है। तलास नदी पर किर्गिज़स्तान के तलास प्रांत और तलास शहर का नाम पड़ा है। यह काज़ाख़स्तान के झ़ाम्बील​ प्रांत ('झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) के तराज़ शहर से गुज़रती है और आईदीन झील (Lake Aydyn) पहुँचने से पहले स्तेपी में धरती द्वारा सोख लेने से लुप्त हो जाती है। कुल मिलकर तलास नदी ६६१ किमी लम्बी है और इसका जलसम्भर क्षेत्र ५२,७०० वर्ग किमी है। तलास नदी स्तेपी की तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है - अन्य दो चुय नदी और इली नदी हैं। इतिहास प्राचीनकाल में चीनी धर्मयात्री ह्वेनसांग, जिन्होनें भारत का तीर्थ किया था, तलास नदी के क्षेत्र से गुज़रे थे और उन्होंने अपने वर्णन में इसका ज़िक्र किया था।The Chinese recorder, Volume 5, pp. 192, American Presbyterian Mission Press, 1874, ... Journeying further to the west we arrived in four days at the Ta-la-su mo-len. The river, which is deep and broad, comes from the east ...Notes on Chinese mediaeval travellers to the West, E. Bretschneider, pp. 34, American Presbyterian Mission Press, 1875 बाद में ७५१ ईसवी में तलास नदी की वादी में अरब सेना और चीन के तंग राजवंश की सेना के बीच 'तलास का युद्ध' हुआ था जिसमें चीनी फ़ौज की हार हुई और तंग राजवंश का पश्चिम की ओर विस्तार हमेशा के लिए थम गया। इन्हें भी देखें तलास तलास प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:तलास प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान की नदियाँ श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान की नदियाँ श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ