411 REFERENCE · Wikipedia
शीना भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
षिण्या एक दार्दी भाषा है जो पाकिस्तान–नियन्त्रित गिलगित-बल्तिस्तान और भारत के लद्दाख़ और कश्मीर क्षेत्रों में बोली जाती है। जिन पाकिस्तान–नियन्त्रित वादियों में यह बोली जाती है उनमें अस्तोर, चिलास, दरेल, तंगीर, गिलगित, ग़िज़र और बल्तिस्तान और कोहिस्तान के कुछ हिस्से शामिल हैं। जिन भारत–नियन्त्रित वादियों में यह बोली जाती हैं उनमें गुरेज़, द्रास, करगिल और लद्दाख़ के कुछ पश्चिमी हिस्से शामिल हैं। अन्दाज़ा लगाया जाता है के १९८१ में इसे कुल मिलकर क़रीब ३,२१,००० लोग बोलते थे। षिण्या एक सुरभेदी भाषा है जिसमे दो सुर हैं — उठता हुआ और समतल (यानि बिना किसी बदलाव वाला)।
== कुछ आम शब्द और वाक्य ==
=== सप्ताह के दिन ===
षिण्या के सप्ताह के दिनों के नाम संस्कृत से मिलते-जुलते हैं और रविवार का नाम उसी दिन के पुराने संस्कृत नाम "आदित्यवार" पर पड़ा है। याद रहे के संस्कृत में हफ़्ते के दिनों के नाम ग्रहों पर रखे गए हैं जिसमें "रवि" और "आदित्य" दोनों "सूरज" के लिए पर्यायवाची शब्द हैं।
=== अन्य ===
हिन्दी, पञ्जाबी, राजस्थानी, कश्मीरी और षिण्या में आपस में बहुत से सजातीय शब्द हैं।
== इन्हें भी देखें ==
दार्दी भाषाएँ
== सन्दर्भ ==