411 REFERENCE · Wikipedia
अंतर्द्रव्यी जालिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|अन्तर्द्रव्यीय जालिका का त्रिविमीय चित्र
अन्तर्द्रव्यीय जालिका सुकेन्द्रक कोशिकाओं में स्थित एक झिल्लीदार कोशिकांग है। इसकी झिल्ली केन्द्रक की झिल्ली से निकलती है। इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से अध्ययन के पश्चात् यह पता चला कि सुकेन्द्रक कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में चप्टे, आपस में जुड़े थैला युक्त छोटी नलिकावत् जालिका तन्त्र बिखरा रहता है।
कोशिका में इसके दो प्रकार होते हैं। अन्तर्द्रव्यीय जालिका दो प्रकार की होती है- (१) खुर्दरी अन्तर्द्रव्यीय जालिका (२) चिकनी अन्तर्द्रव्यीय जालिका। खुर्दरी अन्तर्द्रव्यीय जालिका पर राइबोसोम जुड़े होतें हैं जहाँ प्रोटीन संश्लेषण होता है। यह सूक्ष्मदर्शी से देखने पर खुर्दरी दिखाई पड़ती है क्योंकि इस पर राइबोसोम लगे होते हैं राइबोसोम पर प्रोटीन संश्लेषण होती है। चिकनी अन्तर्द्रव्यीय जालिका राइबोसोम रहित होता है।
खुर्दरी अन्तर्द्रव्यीय जालिका प्रोटीन संश्लेषण एवं स्रवण में सक्रिय भाग लेती है तथा केन्द्रक के बाह्य झिल्ली तक विस्तृत होती है। चिकनी अन्तर्द्रव्यीय जालिका प्राणियों में लिपिड संश्लेषण और स्टीरॉइड हार्मोन के मुख्य स्थल होते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:कोशिका
*