Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ता रा रम पम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ता रा रम पम ता रा रम पम.jpg ता रा रम पम का पोस्टर आदित्य चोपड़ा सिद्धार्थ आनन्द विशाल-शेखर सिद्धार्थ आनन्द सैफ़ अली ख़ान, रानी मुखर्जी, एंजेलिना इदानि, अली हाजी, जावेद जाफरी हबीब फैसल बिनोद प्रधान रामेश्वर भगत रितेश सोनी यश राज फ़िल्म्स 27 अप्रैल, 2007 153 मिनट भारत हिन्दी ता रा रम पम 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण यश राज फ़िल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा ने किया है। इसमें सैफ़ अली ख़ान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।'ता रा रम पम' की रिलीज को पूरे हुए 13 साल रानी ने इतने सालों बाद किया फिल्म से जुड़ा खुलासा https://www.inextlive.com/after-ta-ra-rum-pum-release-completed-13-years-rani-mukerji-reveals-a-secret-about-it-202004270048 28 मई 2024 inextlive hi साथ ही जावेद जाफ़री, एंजेलिना इदानि और अली हाजी सहायक कलाकारों में शामिल हैं।सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के 'बेटे' रणवीर सिंह को पहचानना मुश्किल! अब 24 के हो गए हैं अली हाजी https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/news-from-bollywood/ta-ra-rum-pum-and-fanaa-actor-ali-haji-now-24-year-old-see-his-photos/articleshow/110126236.cms 28 मई 2024 Navbharat Times hi यह फ़िल्म 27 अप्रैल, 2007 को जारी हुई थी। फिल्म में, अमेरिकी कार रेसिंग प्रतियोगिताओं में सफल हुए पेशेवर रेसर राजवीर को सफलताओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसमें उसकी पियानोवादक-पत्नी राधिका समर्थन करती है। यह हम तुम (2004) के बाद सैफ़ और रानी की दूसरी फ़िल्म है। यह सलाम नमस्ते (2005) के बाद सिद्धार्थ आनंद और सैफ़ की दूसरी फिल्म है। यह फिल्म व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। इसने दुनिया भर में ₹70 करोड़ की कमाई की। इस प्रकार यह वर्ष की दसवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। संक्षेप राजवीर "आरवी" सिंह (सैफ़ अली ख़ान) खुशमिजाज़ कार रेसिंग टीम का क्रू सदस्य है। वह खुद रेसर बनने की महत्वाकांक्षा रखा हुआ है। उसे न्यूयॉर्क में टैक्सी को अवैध रूप से तेज़ गति से चलाने के बाद एक संघर्षरत रेसिंग टीम, स्पीडिंग सैडल्स के साथ पेशेवर कार रेसिंग अनुबंध मिल जाता है। आरवी जल्द ही एक सफल रेसर बन जाता है और बाद में कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक पियानोवादक और संगीत विशेषज्ञ, राधिका "शोना" बैनर्जी (रानी मुखर्जी) से शादी कर लेता है। उनकी शादी का राधिका के पिता (विक्टर बैनर्जी) द्वारा विरोध किया जाता है क्योंकि दोनों के पास ही शैक्षणिक डिग्री और पारंपरिक रोजगार की कमी है। शादी के बाद, शोना अपने दो बच्चों, प्रिया "प्रिंसेस" सिंह और राजवीर "चैम्प" सिंह की देखभाल के लिए अपना करियर छोड़ देती है। इस समय कोई दिक्कत नहीं होती क्योंकि आरवी और स्पीडिंग सैडल्स काफी सफल हो गए हैं। आठ साल बाद, एक रेस के दौरान प्रतिद्वंद्वी रेसर रस्टी फिंकेलस्टीन आरवी की कार से टकरा जाता है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। आरवी एक साल बाद खेल में लौटता है लेकिन दुर्घटना के बाद अभिघातजन्य तनाव विकार (पीटीएसडी) के कारण प्रत्येक रेस में अंतिम स्थान पर रहता है। इससे परेशान होकर, टीम के मालिक बिली भाटिया ने आरवी को निकाल दिया और उसकी जगह रस्टी को ले लिया। अब जोड़ा वैकल्पिक रोजगार पाने की असफल कोशिशें करता है, जिसमें आरवी द्वारा हैरी (जावेद जाफरी) के साथ मिलकर एक अलग टीम बनाने का प्रयास शामिल है। उनके घर को जब्त कर लिया जाता है और शोना की शादी की अंगूठी सहित उनकी अधिकांश संपत्ति, लेनदारों को भुगतान करने के लिए नीलाम कर दी जाती है। उनके नाम पर केवल 2,000 डॉलर बचे होने के कारण, परिवार शहर के बाहरी इलाके में एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहने चला जाता है। अपने बच्चों को उनके निजी स्कूल में रखने के लिए शोना और आरवी कई छोटी-मोटी नौकरियाँ करते हैं। हैरी आरवी को अपना टैक्सी लाइसेंस दे देता है जिससे वह टैक्सी चला पाता है। शोना को बाद में पियानोवादक के रूप में नौकरी मिल जाती है। उसकी मुलाकात अपने पिता से होती है, जो परिवार को सहायता की पेशकश करते हैं। लेकिन उनके द्वारा आरवी का अपमान करने के बाद वह इसे अस्वीकार कर देती है। बाद में प्रिंसेस आरवी और शोना को लड़ते हुए सुनती है और उन्हें उनकी वित्तीय परेशानी के बारे में पता चलता है। वह चैम्प को बताती है और यह जोड़ी अपने माता-पिता की मदद के लिए गुप्त रूप से अपने दोपहर के भोजन के पैसे बचाने का फैसला करती है। इसका परिणाम यह होता है कि चैम्प कूड़े से बचा हुआ खाना खाने लगता है। अपने बच्चों की स्कूल की फीस चुकाने के आखिरी प्रयास में, आरवी अपने दोस्तों और साथी कैब ड्राइवरों से झूठ बोलता है कि प्रिंसेस को निमोनिया है। बाद में शोना को पता चलता है कि आरवी ने अपने दोस्तों से प्रिंसेस को निमोनिया होने के बारे में झूठ बोला था और वह आरवी पर क्रोधित हो जाती है। हालाँकि, चैम्प अचानक बेहोश हो जाता है और उसके मुँह से खून बहने लगता है। परिवार उसे अस्पताल ले जाता है और तब आरवी और शोना को सच्चाई पता चलती है कि प्रिंसेस और चैम्प वित्तीय समस्या में मदद करने के लिए अपने दोपहर के भोजन के पैसे बचा रहे थे। जहां उन्हें पता चलता है कि चैम्प के पेट में कांच का एक टुकड़ा है। उसे निकालने के लिए सर्जरी की लागत $65,000 होगी। मुख्य कलाकार सैफ़ अली ख़ान — राजवीर "आरवी" सिंह रानी मुखर्जी — राधिका "शोना" बैनर्जी एंजेलिना इदानि — प्रिया "प्रिंसेस" सिंह, राजवीर और राधिका की बेटी अली हाजी — रणवीर "चैम्प" सिंह, राजवीर और राधिका का बेटा जावेद जाफरी — हरिप्रसाद "हैरी" धीरूभाई पटेल विक्टर बैनर्जी — राधिका के पिता श्रुति सेठ — साशा, राधिका की सहेली भरत दाभोलकर — बिली "बिल" भाटिया संगीत जावेद अख्तर विशाल-शेखर गायक ता रा रम पम शान, महालक्ष्मी अय्यर, स्नेहा सुरेश, श्रवण सुरेश 3:55 हे शोना शान, सुनिधि चौहान 5:19 नचले वे सोनू निगम, सौम्या राव 4:06 ता रा रा रा रम तारारमपम श्रेया घोषाल 5:30 अब तो फॉरएवर केके, श्रेया घोषाल 5:01 सांइयाँ विशाल डडलानी 4:55 आलाप — 1:33 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0833553 ता रा रम पम श्रेणी:2007 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:विशाल–शेखर द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:यश राज फ़िल्म्स की फ़िल्में