Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमर गोस्वामी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमर गोस्वामी (28 नवम्बर, 1945 - 28 जून, 2012) हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा उपन्यासकार थे। वे 'मनोरमा' और 'गंगा' जैसी देश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं से लंबे समय तक जुड़े रहे थे। अमर गोस्वामी साहत्यिक संस्था 'वैचारिकी' के संस्थापक थे। उन्होंने कई साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया। परिचय अमर गोस्वामी का जन्म 28 नवम्बर, 1945 को एक बांग्ला भाषी ब्राह्मण परिवार में मुल्तान (विभाजित भारत) में हुआ था। जब अमर गोस्वामी मात्र दो वर्ष के थे, तभी उनका परिवार देश के बंटवारे के दौरान मुल्तान से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर नगर में आकर बस गया था। अमर गोस्वामी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। बाहरी कड़ियाँ हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा उपन्यासकार अमर गोस्वामी की याद में गोस्वामी, अमर गोस्वामी, अमर गोस्वामी, अमर