411 REFERENCE · Wikipedia
पाकिस्तान, भारत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पाकिस्तान Pakistan en गाँव India Bihar#India 25.9384 N 87.4034 E inline देश राज्य बिहार ज़िला पूर्णिया पाकिस्तान पंचायती राज ग्राम पंचायत Metric auto पाकिस्तानी भाषाएँ राजभाषाएँ मैथिली, हिन्दी IST +5:30 IN-BR
पाकिस्तान (en Pakistan no) भारत के बिहार राज्य के उत्तर-पूर्व में स्थित पूर्णिया जिले के जिला मुख्यालय पूर्णिया शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर श्रीनगर प्रखंड के सिंघिया पंचायत में आता है। गांव 'पाकिस्तान' में 250 से ज्यादा लोग निवास करते हैं और यहां 100 से अधिक मतदाता हैं।http://aajtak.intoday.in/story/visit-this-pakistan-where-people-want-narendra-modi-to-become-pm-1-761023.html संग्रहीत प्रति 13 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140414104510/http://aajtak.intoday.in/story/visit-this-pakistan-where-people-want-narendra-modi-to-become-pm-1-761023.html 14 अप्रैल 2014 live
सबसे मजेदार यह है कि इस गांव में मुस्लिम समुदाय का एक भी घर नहीं है। सभी परिवार संथाल आदिवासियों के हैं। इस पाकिस्तान में एक भी मस्जिद नहीं है। सरकारी रिकार्ड में भी इस गांव का नाम पाकिस्तान है। 1947 में विभाजन के तुरंत बाद ही इसका नाम पाकिस्तान रख दिया गया था। इस गांव में रहने वाले अधिकांश मुस्लिमों ने बंटवारे के समय पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) जाना पसंद किया था, उनकी याद में इस गांव का नाम पाकिस्तान दे दिया। इस पाकिस्तान में गरीबी और निरक्षरता है। 31.51 प्रतिशत साक्षरता वाले पूर्णिया जिले के इस गांव में शायद ही कोई साक्षर मिल जाए। गांव तक न तो सड़क है न ही कोई स्कूल या अस्पताल।http://aajtak.intoday.in/story/visit-this-pakistan-where-people-want-narendra-modi-to-become-pm-1-761023.html संग्रहीत प्रति 13 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140414104510/http://aajtak.intoday.in/story/visit-this-pakistan-where-people-want-narendra-modi-to-become-pm-1-761023.html 14 अप्रैल 2014 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
इस 'पाकिस्तान' में कोई मुसलमान नहीं है।
श्रेणी: पूर्णिया जिले के ग्राम
श्रेणी:बिहार के गाँव