411 REFERENCE · Wikipedia
नीली, अफ़्ग़ानिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नीली (हज़ारगी: ur, अंग्रेज़ी: Nili) मध्य अफ़ग़ानिस्तान के दायकुंदी प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यहाँ के ज़्यादातर लोग हज़ारा समुदाय के हैं। २,०२२ मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस शहर में बहुत ज़बरदस्त सर्दियाँ पड़ती हैं और सड़कें ख़राब होने से उस मौसम में यातायात बहुत कठिन होता है। दिसम्बर २००८ में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने अज़रा जाफ़री को नीली का महापौर नियुक्त किया जिस से यह अफ़ग़ानिस्तान का पहला महिला महापौर वाला नगर बन गया।
== इन्हें भी देखें ==
दायकुंदी प्रान्त
== सन्दर्भ ==