Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बैंक गोपनीयता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बैंक गोपनीयता (Banking secrecy) से तात्पर्य किसी वित्तीय संस्था और उसके ग्राहक के बीच इस समझौते से है कि हमारे बीच होने वाले सभी क्रियाकलाप सुरक्षित होंगे, गोपनीय होंगे और पूर्णता निजी होंगे। इसे वित्तीय निजता (financial privacy), बैंक सुरक्षा (bank safety) आदि भी कहा जाता है। प्रायः बैंक गोपनीयता का नाम आते ही स्विटजरलैण्ड का उल्लेख होता है, किन्तु लक्समबर्ग, मोनाको, हांग कांग, सिंगापुर, आयरलैंड, लेबनान और केमान द्वीप (Cayman Islands) में भी बैंक गोपनीयता सुनिश्चित है। बैंक गोपनीयता की यह प्रथा इटली के व्यापारियों द्वारा १७वीं शताब्दी में उत्तरी इटली के पास के क्षेत्रों में आरम्भ की गयी थी। बाद में यही क्षेत्र स्विटजरलैण्ड के इतालवी भाषी क्षेत्र बने। जेनेवा के बैंकों ने सामाजिक रूप से और सिविल कानून द्वारा १८वीं शताब्दी में बैंक गोपनीयता आरम्भ की। श्रेणी:बैंकिंग