Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जीरा राइस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जीरा राइस व जीरा भात एक भारतीय व्यञ्जन है जो चावल और जीरे को मिला कर बनाया जाता है। इसी कारण इसे यह नाम मिला है। जीरे वाले चावल प्रत्येक दिन के भोजन के रूप में पूरे भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय है। इसे बनाना कठिन नहीं है। यह सरलता से बनाया जाने वाला व्यंजन है। जीरे की सुगन्ध इस व्यञ्जन को बहुत बढ़िया बना देती है। विधि thumb|left|जीरा भात जीरा भात बनाने के लिए मुख्यतः चावल, साबुत जीरा और वनस्पति तेल की आवश्यकता होती है। एक पैन में तेल घर्म करके साबुत जीरा तड़का लिया जाता है। फिर इसमें लम्बे दाने वाले बासमती चावल धो कर डाले जाते हैं। साथ ही इसमें नून (लवण) भी डाला जाता है। फिर इसे चावल से लगभग दुगुनी मात्रा में पानी में कम आंच पर उबलने दिया जाता है। http://www.jaipurthepinkcity.com/recipe/jeera-rice-recipe-in-hindi-with-video जीरा राइस रेसिपी jaipurthepinkcity.com 13 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20170715084345/http://www.jaipurthepinkcity.com/recipe/jeera-rice-recipe-in-hindi-with-video 15 जुलाई 2017 dead भारत के अलग-अलग प्रान्तों में जीरा भात में वहाँ के स्थानीय सम्बार/मसाले, पाक-कला और क्षेत्रीयता भी शामिल होती गयी और इसकी विभिन्न प्रकार समय के साथ बनती चली गयी। उदाहरण के लिए कई लोग इसमें काजू भी डालते है तो कई इसे पकाते समय इसमें लम्बा और पतला कटा कान्दा। वहीँ भोजनालयों में इसमें लौंग और तेज पत्ता भी डालते है। पर सर्वाधिक प्रचलित रूप से तो इसे चावल, साबुत जीरा और वनस्पति तेल से ही बनाया जाता है। जीरा भात एक मुख्य आहार के रूप में भी परोसा जाता है और इसे दूसरे अन्य व्यंजनों जैसे कि दाल, कढ़ी व फिर सादा दही के साथ भी खाया जाता है। सजावट जीरा राइस प्रायः हरी भरी धनिये की पत्तियों को महीन काट कर सजाया जाता है। http://www.khanakhazana.org/Jeera-Rice-hindi.html Jeera Rice Hindi khanakhazana.org 13 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161014040933/http://www.khanakhazana.org/Jeera-Rice-hindi.html 14 अक्तूबर 2016 dead आजकल कुछ भोजनालयों में इसे सुनहरे भूरे किये हुए कान्दे के लच्छों से भी सजा कर परोसा जाता है। सन्दर्भ 25em श्रेणी:हिमाचली व्यंजन