411 REFERENCE · Wikipedia
बड़े दिलवाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बड़े दिलवाला बड़े दिलवाला.png बड़े दिलवाला का पोस्टर शकील नूरानी शकील नूरानी आदेश श्रीवास्तव मुकेश कुमार (संवाद) सुनील शेट्टी, प्रिया गिल 22 जनवरी, 1999 भारत हिन्दी
बड़े दिलवाला 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण शकील नूरानी ने किया। इसमें सुनील शेट्टी और प्रिया गिल प्रमुख भूमिका में हैं। यह 1983 में जारी हुई इसी नाम की बॉलीवुड फिल्म से कोई संबंध नहीं रखती है। यह फिल्म 1994 की अमेरिकन फिल्म इट कुल्ड हैप्पन टू यू की रीमेक है, जिसमें निकोलस केज और ब्रिजेट फोंडा अभिनय किये थे।
संक्षेप
पुलिस इंस्पेक्टर राम (सुनील शेट्टी) ईमानदार और खुद्दार आदमी है। उसकी पत्नी मंथरा (अर्चना पूरन सिंह) पैसों को लेकर अडिग रहती है और अमीर जल्दी बनने के चक्कर में अपने परिवार की उपेक्षा करती है। वह राम को एक लॉटरी टिकट खरीदने के लिए मजबूर करती है और वह उसकी बात मान जाता है। जब वह नाश्ते के लिए एक रेस्तरां में जाता है, तो वह पाता है कि उसके पास पिया (प्रिया गिल) को टिप देने के लिए पैसे नहीं है। अगर वह कभी लॉटरी जीतता है तो वह उससे आधा पैसा देने का वादा करता है। अपने आश्चर्य के साथ, वह देखता है कि वह जीत गया है! लेकिन मंथरा इसका आधा हिस्सा इतनी आसानी से छोड़ने वाली नहीं है और जैसे ही राम और पिया एक दूसरे के करीब आते हैं, वे एक बढ़ते आकर्षण की खोज करते हैं।
मुख्य कलाकार
सुनील शेट्टी — पुलिस इंस्पेक्टर राम प्रसाद
प्रिया गिल — पिया वर्मा
सतीश कौशिक — पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल शेख
गुड्डी मारुति — ज़रीन
रंजीत — वादी वकील
परेश रावल — मन्नूभाई रजनीकांत श्रॉफ
अर्चना पूरन सिंह — मंथरा, राम की पत्नी
राजू खेर — मोतीलाल बिहारी
संगीत
गायक गीत आदेश श्रीवास्तव अपने महबूब की तस्वीर उदित नारायण, अलका याज्ञिक 7:23 फैज़ अनवर बाँट रहा था जब खुदा उदित नारायण, अलका याज्ञिक, शंकर महादेवन 6:40 क़तील शिफ़ाई भड़के आग जुदाई की जसपिंदर नरुला 7:48 क़तील शिफ़ाई महिला भड़के आग जुदाई की शंकर महादेवन 7:48 क़तील शिफ़ाई पुरुष जवाँ जवाँ है आरज़ू हरिहरन, अलका याज्ञिक 7:06 क़तील शिफ़ाई मुझे ऐसा लड़का चाहिये अलका याज्ञिक 4:57 क़तील शिफ़ाई तु तु रु तु रु हम करेंगे उदित नारायण, सुनिधी चौहान 5:10 देव कोहली
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0286478 बड़े दिलवाला
श्रेणी:1999 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आदेश श्रीवास्तव द्वारा संगीतबद्ध फिल्में