Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेश्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वेश्यालय वह स्थान होता है जहाँ पर पैसे देकर संभोग किया जाता है। वेश्यावृत्ति दुनिया के सबसे पुराने पेशों में से एक है। इसका जिक्र बाइबिल में मिलता है। प्राचीन इजरायल में वेश्यावृत्ति को मूक सहमति मिली हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिक हमला करने के बाद जबरदस्ती औरतों को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलते थे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कोरियाई और चीनी औरतों की थी, जिन्हें युद्ध के दौरान जापान के वेश्यालयों में पहुंचाया गया। दुनिया के कई हिस्सों में इसे अवैध माना जाता हैं। कई अमेरिकी राज्यों और एम्सटर्डम में इसे सरकार का समर्थन प्राप्त है। जो लोग इस तरह की सर्विस का लाभ उठाना चाहते है, उनके लिए दुनिया में ऐसे बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं, जहाँ वे वेश्याओं के साथ सेक्स का आनंद ले सकते हैं। == बिग सिस्टर == चेक रिपब्लिक स्थित बिग सिस्टर को किसी भी ग्राहक की यौन संतुष्टि का इकलौता ठिकाना माना जाता है। यहाँ चेक और स्लोवाक महिलाएँ मुफ्त में सेवाएँ देती हैं, लेकिन इसके बदले में संबंध बनाने के पूरा वीडियो रिकॉर्ड करने का करार किया जाता है। इसे स्थानीय बाजार में और देश के बाहर बेचा जाता है। सेक्स पर आधारित रियलटी टीवी शो की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सैटेलाइट या केबल चैनल द्वारा यूरोप में की जाती है। इसका कुछ ही सालों अमेरिका में प्रसारण करने का इरादा है। == एलियन कैटहाउस == प्रसिद्ध मूनलाइट बनी रेंच कैट हाउस बनाने का श्रेय डेनिस हॉफ को जाता है। यह एचबीओ पर आने वाले रियलटी टीवी शो की विषयवस्तु पर बनाया गया है। लास वेगास स्थित कैट हाउस का दावा है कि वह अपने हाईफाई ग्राहकों को चरम सुख का आनंद दे सकता है। हॉफ कहते हैं कि एरिया-51 विषयवस्तु आधारित एलियन कैट हाउस ग्राहकों को एलियन के कपड़े पहने महिला के साथ संबंध बनाने का प्रस्ताव देता है। == नाना एंटरटेनमेंट प्लाजा == इसे बैंकॉक का अय्याशी का अड्डा माना जाता है। थाईलैंड स्थित नाना एंटरटेनमेंट प्लाजा चार मंजिला इमारत है, जिसमें 40 बार हैं। करीब सभी बारों में स्ट्रिप डांसर होती हैं। लेकिन यह आम वेश्यालयों से एकदम अलग है। यहाँ सेक्स क्रिया और पैसे का लेन-देन ग्राहक और डांसर के बीच होता है। दलाल का यहाँ कोई काम नहीं है। == द साइट == वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में कई तरह के वैध वेश्यालय मौजूद हैं जिनमें सिडनी स्थित 'द साइट' भी है। == स्टार वॉर्स ब्रॉथल == लॉस एंजिलिस स्थित नाइट क्लब में वेश्यालय भी चालू रहते हैं। इसमें शाम की संगीत के साथ, कार्टून जैसी दिखने वाली नृत्यांगनाएँ होती हैं। नृत्यांगनाएँ स्टार वॉर्स के किरदारों के भेस में होती हैं और वेश्यालय का काम भी चलता है। == मुस्टांग रैंच रिसोर्ट == अमेरिका के नेवाडा स्थित होटल रिट्ज कार्लटन का वैध वेश्यालय है। == मोबाइल सेक्स == फ्रांस में वेश्यावृत्ति कानूनी है। 2003 में सेक्स कानून के तहत इसे वैध किया गया। स्थानीय वेश्यालयों ने इसका फायदा उठाया और इस पेशे में कुछ नया किया। उपनगरीय इलाकों में सड़क पर सफेद वैन खड़ा कर दिया जाता है। यदि दरवाजा खुला है, तो समझें बिजनेस के लिए चालू है। यदि दरवाजा बंद है तो कोई और ग्राहक की सेवा की जा रही है। == मेजन डीइन्वी == जर्मनी के बर्लिन शहर स्थित ब्रॉथल (वेश्यालय) में यूरोप की मंदी का असर दिखने लगा था। इस दौरान उन्होंने आय बढ़ाने के लिए नया तरीका ईजाद किया। साईकिल या सार्वजनिक यातायात से आने वाले लोगों को उन्होंने दर में कटौती देने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि इससे पर्यावरण सुरक्षित हो सकता है। इससे वेश्यालय के बाहर लगने वाली वाहनों की कतार कम हुई और आमदनी बढ़ी। == पासचा == जर्मनी स्थित 29 हजार वर्ग फुट में 12 मंजिला इमारत में यह वेश्यालय दिन भर चालू रहता है। यहाँ करीब 120 वेश्याएँ हर दिन एक हजार से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएँ देती हैं। इसे यूरोप का सबसे बड़ा वेश्यालय कहा जाता है। == सन्दर्भ ==