411 REFERENCE · Wikipedia
राबर्ट्सगंज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राबर्ट्सगंज Robertsganjसोनभद्र Eco point Robertsganj.jpg रॉबर्ट्सगंज में ईको प्वाइंट राबर्ट्सगंज India Uttar Pradesh 24.69 83.06 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला सोनभद्र ज़िला तहसील 330 36689 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 231216 दूरभाष कोड +91-5444 UP-64
राबर्ट्सगंज (Robertsganj), जिसका औपचारिक नाम है सोनभद्र (Sonbhadra) है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
यह शहर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी कोने पर स्थित है। सोनभद्र जिले का गठन 4 मार्च 1989 को मिर्जापुर जनपद के दक्षिणी हिस्से को अलग करके बनाया गया। सोन, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, रिहंद, रेणू, घग्गर इत्यादि नदियां इसके ग्रामीण इलाकों से होकर बहती हैं। इस शहर का नामकरण ब्रिटिश-राज में अंग्रेजी सेना के फिल्ड मार्शल फ्रेडरिक रॉबर्ट के नाम पर हुआ था।
साहित्यिक संदर्भ
देवकीनंदन खत्री के सुप्रसिद्ध उपन्यास चंद्रकांता और चंद्रकांता संतति के कथा की पृष्ठभूमि विजयगढ़ है। विजयगढ़ का किला राबर्ट्सगंज के पास और सोनभद्र जिले में ही स्थित है।
भूगोल
यह शहर विन्ध्य और कैमूर की पहाड़ियों के बीच छोटा नागपुर पठार पर स्थित है। आस-पास के क्षेत्रों में बहुतायत में मिलने वाली गुफाओं के भित्ति-चित्र और चट्टानों पर की गई चित्रकारी से इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि ये क्षेत्र प्रागैतिहासिक काल से ही मानव की गतिविधियों का केंद्र रहा है। रॉबर्ट्सगंज की समुद्रतल से औसत ऊंचाई 330 मीटर है। रॉबर्ट्सगंज उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आता है जहां गर्मियों और सर्दियों के तापमान में काफी अंतर पाया जाता है। ग्रीष्मकाल में यहां का औसत तापमान 32 से 42 सेंटीग्रेड के बीच तथा शीतकाल में 2 से 15 सेंटीग्रेड के बीच रहता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच इस शहर का मौसम सुहावना रहता है। https://www.google.co.in/maps/place/Robertsganj,+Uttar+Pradesh+231216/@24.6841779,83.0312771,13z/data=!4m5!3m4!1s0x398ef9c5a7931aa9:0x235bfb34fdb5c75f!8m2!3d24.6850005!4d83.0683519 Robertsganj map google.co.in 2017-07-27
जनसांख्यिकी
साल 2011 की भारत की जनगणना के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र जिले का एक नगरपालिका परिषद है। रॉबर्ट्सगंज की कुल जनसंख्या 36,689 है जिसमें पुरुषों की आबादी 19,294 और महिलाओं की आबादी 17,395 है।http://www.census2011.co.in/data/town/801249-sonbhadra.html Population of Robertsganj census2011.co.in 27 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170923192102/http://www.census2011.co.in/data/town/801249-sonbhadra.html 23 सितंबर 2017 dead
पर्यटन स्थल
इस शहर के बाहरी इलाकों में कई सुंदर प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं:
विजयगढ़ दुर्ग
वीर लोरिक का पत्थर
सलखन जीवाश्म पार्क
नगवा बांध
लखनिया दरी
रिहंद बांध
अगोरी दुर्ग
रेनुकूट रेडूकेश्ववर मंदिर
इन्हें भी देखें
विजयगढ़
चंद्रकांता (उपन्यास)
देवकीनंदन खत्री
सोनभद्र ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:सोनभद्र ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:सोनभद्र ज़िले के नगर
*