Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कमलापुरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कमलापुरी एक भारतीय उपनाम हैं। यह वैश्य समुदाय में आता हैं। कमलापुरी वैश्य मूलतः कमलापुर, कश्मीर के मूल निवासी है। इनके पूर्वज व्यापार हेतु नेपाल के तराई में आया करते थे। इनकी महारानी कमलावती थी राज्य धन संपदा से परिपूर्ण था, कमलापूरी वैश्य का गोत्र कश्यप है। कमलापुर नगर का वर्णन चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपनी पुस्तक में किया है किन्तु बाद में मुस्लिम आक्रमणकारियों के कारण राज्य छिन्न-भिन्न हो गया। सुरक्षा के लिए जो जहाँ व्यापार करते थे वही बस गए परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेश व बिहार के जनपद बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, पटना, छपरा, पलामू में है। बाद में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, मुंबई होते हुए भारत वर्ष में फ़ैल गए और साथ ही नेपाल में काठमांडू, कृष्णानगर, बहादुरगंज, चंद्रौता, दान, बुटवल आदि स्थानों में भी बस गये। ये समुदाय कमलापुरी, गुप्ता, कमल आदि उपनाम का प्रयोग करता हैं।कमलापुरी वैश्य को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने को कसी कमरजून 2020 InternetArchiveBot सन्दर्भ श्रेणी:वैश्य श्रेणी:भारतीय उपनाम श्रेणी:उपनाम