411 REFERENCE · Wikipedia
बरौनी थर्मल पावर स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एनटीपीसी बरौनी Baraunithermal.png India 25.400249 86.022321 25.400249 86.022321 region:IN_type:landmark dms inline,title भारत बिहार O 1962 BSEB Coal 2 X 110 MW 220 MW
बरौनी थर्मल पावर स्टेशन (एनटीपीसी बरौनी) एक मौजूदा 320 मेगावाट कोयला आधारित बिजली स्टेशन है जो बिहार राज्य विद्युत बोर्ड (बीएसईबी) के पास है। पावर स्टेशन बिहार, भारत के बेगूसराय जिले में स्थित है। बिहार में बरौनी थर्मल पावर स्टेशन रूसी सहयोग के साथ अस्तित्व में आया और वर्ष 1962 में इसका संचालन हुआ। राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के द्वारा करीब छह सौ करोड़ रुपये की लागत से बरौनी थर्मल की 110 मेगावाट क्षमता वाली छठी और सातवीं इकाई का आधुनिकीकरण व नवीनीकरण किया जा रहा है।https://www.jagran.com/bihar/begusarai-opposition-to-sell-barauni-thermal-to-ntpc-17139590.html बरौनी थर्मल को एनटीपीसी के हाथों बेचने का विरोध 6 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171206153754/https://www.jagran.com/bihar/begusarai-opposition-to-sell-barauni-thermal-to-ntpc-17139590.html 6 दिसंबर 2017 live वर्ष 2006 में बंद पड़े बरौनी थर्मल में सातवीं इकाई का वर्ष 2010 में तथा छठी इकाई का जीर्णोद्धार कार्य वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। अभी तक मात्र सातवीं इकाई का कार्य किसी तरह पूरा किया गया है। बरौनी न्यू एक्सटेंशन प्रोजेक्ट का काम वर्ष 2011 में शुरू हुआ था। विस्तार योजना में 250 मेगावाट क्षमता का दो यूनिट आठवी और नौवीं का निर्माण कार्य भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के द्वारा वर्ष 2014 में पूरा किया जाना था।https://www.bhaskar.com/bihar/patna/news/c-268-ntpc-will-set-up-solar-power-plant-pt0171-NOR.html दिसंबर तक बिहार के हर बसावट को बिजली: नीतीश 25 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20180707173040/https://www.bhaskar.com/bihar/patna/news/c-268-ntpc-will-set-up-solar-power-plant-pt0171-NOR.html 7 जुलाई 2018 livehttp://www.livehindustan.com/news/patna/article1-NTPC-may-takeover-Barauni-thermal-power-station-!-629729.html बरौनी थर्मल पावर स्टेशन को भी एनटीपीसी के हाथों सौंपने की तैयारी 8 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171108204704/http://www.livehindustan.com/news/patna/article1-NTPC-may-takeover-Barauni-thermal-power-station-!-629729.html 8 नवंबर 2017 deadhttp://www.jagran.com/bihar/vaishali-will-do-electric-production-16956465.html बरौनी थर्मल की सातवीं इकाई से जल्द विद्युत उत्पादन : डीजीएम 8 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171109022922/http://www.jagran.com/bihar/vaishali-will-do-electric-production-16956465.html 9 नवंबर 2017 live
बरौनी बिजलीघर की कुल क्षमता 720 मेगावाट है।https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/last-250-mw-unit-of-barauni-power-plant-ready-will-have-to-wait-for-electricity-now-128178003.html बरौनी बिजलीघर की अंतिम 250 मेगावाट की यूनिट तैयार, बिजली के लिए अभी करना होगा इंतजार इसमें दो चरणों में चार यूनिट शामिल हैं। इनमें स्टेज-1 के तहत यूनिट 6 और 7 हैं जो 110-110 मेगावाट क्षमता की है जबकि स्टेज-2 में 250-250 मेगावाट क्षमता की यूनिट 8 व 9 है। स्टेज-1 पहले की है जबकि इसका विस्तार करके स्टेज-2 बनाया गया है। 17 अप्रैल 2018 को, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार राज्य कैबिनेट ने बरौनी थर्मल पावर स्टेशन को एनटीपीसी लिमिटेड (राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड) को सौंपने की मंजूरी दे दी।https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/bihar-to-hand-over-its-three-thermal-power-plant-to-ntpc/articleshow/63804187.cms Bihar to hand over its three thermal power plant to NTPC 20 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180418023809/https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/bihar-to-hand-over-its-three-thermal-power-plant-to-ntpc/articleshow/63804187.cms 18 अप्रैल 2018 live 15 मई 2018 को, बिहार सरकार ने थर्मल प्लांट को 33-वर्षीय पट्टे के लिए राष्ट्रीय थर्मल पावर कॉरपोरेशन को सौंपने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।https://www.telegraphindia.com/states/bihar/state-happy-with-power-deal-231000 State happy with power deal 17 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180518055408/https://www.telegraphindia.com/states/bihar/state-happy-with-power-deal-231000 18 मई 2018 livehttps://www.prabhatkhabar.com/news/patna/bihar-ntpc-barauni-kanti-niwigar-plant-affordable-electricity/1157691.html बिहार : एनटीपीसी के हवाले बरौनी, कांटी व नवीनगर प्लांट, सस्ती होगी बिजली 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180516061832/https://www.prabhatkhabar.com/news/patna/bihar-ntpc-barauni-kanti-niwigar-plant-affordable-electricity/1157691.html 16 मई 2018 deadhttp://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1532187# NTPC signs MoU with Government of Bihar; aims to improve performance of Power Sector in Bihar 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180517152606/http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1532187 17 मई 2018 live बरौनी थर्मल को कोयले की निर्बाध आपूर्ति के लिए रेल कनेक्टिविटी मिल जायेगी।https://www.prabhatkhabar.com/news/patna/story/1179952.html बाढ़, बरौनी, कांटी और नवीनगर थर्मल पावर को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी 7 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180707172603/https://www.prabhatkhabar.com/news/patna/story/1179952.html 7 जुलाई 2018 dead एनटीपीसी ने 15 दिसंबर 2018 से 720 मेगावाट बरौनी थर्मल पावर प्लांट के अधिग्रहण को पूरा किया।https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/power/ntpc-acquires-720-mw-barauni-thermal-power-plant-in-bihar/67115504 NTPC acquires 720 Mw Barauni thermal power plant in Bihar 21 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181221134616/https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/power/ntpc-acquires-720-mw-barauni-thermal-power-plant-in-bihar/67115504 21 दिसंबर 2018 deadhttps://www.ndtv.com/india-news/uniform-pricing-of-power-ruled-out-says-power-minister-rk-singh-1938683 Uniform Pricing Of Power Ruled Out, Says Power Minister RK Singh 28 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20190413044317/https://www.ndtv.com/india-news/uniform-pricing-of-power-ruled-out-says-power-minister-rk-singh-1938683 13 अप्रैल 2019 live बरौनी पावर स्टेशन की इकाइयों को व्यावसायिक संचालन के तहत क्रमशः रखा जाएगा।
इतिहास
26 जनवरी 1960 को बिहार के तत्कालीन प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह के कर कमलो द्वारा 3X 15 MW यूगोस्लाविया निर्मित इकाई, का शिलान्याश किया गया| जिसे बरौनी वाष्प शक्ति प्रतिष्ठान के नाम से जाना जाता है। बरौनी में साईट सिलेक्शन का मुख्य कारण था की यहाँ मानव संसाधन की उपलब्धता, गंगा नदी से पानी की उपलब्धता, अपने ही राज्य में कोयला का प्रचुर भंडार, राजेन्द्र सेतु से होकर बरौनी का रेलवे संपर्क तथा बरौनी रिफईनरी से FO,LDO आदिकी उपलब्धता। इस प्रतिष्ठान को 86.85 एकड़, ऐशयार्ड को 340 एकड़ तथा इसका आवासीय परिसर को 139.25 एकड़ भूमि में बनाया गया।
इसके पहला चरण में तीन इकाई (3 X 15 MW) का निर्माण/ स्थापनाकिया, जिसमे से इकाई सं. 2 & 3 (कोयला और तेल दोनों पर आधारित) से विद्युत् उत्पादन सन 1963 में इकाई सं. 1 (केवल कोयला पर आधारित) से विद्युत् उत्पादन शुरू हुआ।
तत्पश्चात दूसरा चरण में पोलैंड निर्मित दो इकाई 4 & 5 (2 X 50 MW) से विद्युत् उत्पादन क्रमशः 1969& 1971 में शुरू हुआ। सन 1974 में बरौनी वाष्प शक्ति प्रतिष्ठान अपने कुल क्षमता 145 MW पर उच्चतम प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ.) देकर इतिहास रच दिया।
इस प्रतिष्ठान के तीसरे चरण में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) निर्मित दो इकाई (2 X 110 MW) अर्थात इकाई सं. 6& 7 को क्रमशः 1983 & 1985 में स्थापित किया गया।
सन 1985 में, 15MW के तीनो इकायों को स्पेयर्स की अनुपलब्धता और उच्च उत्पादन मूल्य के कारण लुप्तप्राय(Obsolete) घोषित किया गया तथा साथ ही 50 MW के दो इकाइयों 4 और 5को प्रदुषण नियंत्रण विभाग ने क्रमशः 1996 और 1995 में बंद करा दिया। 1996 के बाद इस प्रतिष्ठान का अवनति शुरू हो गयी। अब इस प्रतिष्ठान की कुल क्षमता 365MW से घटकर 220 MW हो गयी थी जिसे भेल द्वारा पुनर्मूल्यांकन कर 210MW कर दिया गया। सन 2000 के बाद से इस प्लांट की स्थिति और ख़राब होती गयी। बहुत ही पुराना इकाई होने के वजह से इसकी क्षमता दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती चली गयी। भारत सरकार के राष्ट्रिय सम विकाश योजना के तहत सन 2007 में पुनःस्थापना का कार्य किया गया। जिससे इकाई सं 6 से विद्युत् उत्पादन शुरू हुआ। सन 2012 में इसे भी बंद कर दिया गया।
सन 2011 में इस प्रतिष्ठान के विस्तारीकरण परियोजना का कार्य एशयार्ड की 240 एकड़ भूमि पर शुरू हुआ और नए एशयार्ड के लिए 500 एकड़ भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। विस्तारीकरण परियोजना के तहत भेल निर्मित दो इकाई सं. 8 & 9 (2 X250MW)केनिर्माण का कार्य जारी है तथा साथ ही साथ इकाई सं. 6 & 7 (2X 110 MW) के पुनरुद्धार और आधुनिकरण का कार्य जारी है
आवासीय परिसर
बरौनी वाष्प शक्ति प्रतिष्ठान के आवासीय परिसर 139.25 एकड़ भूभाग में फैला हुआ है। जिसमे आवास के साथही अस्पताल, स्कूल, बैंक, पोस्ट ऑफिस, मंदिर, सभागार, कल्याण केंद्र, विनोद भवन(ऑफिसर्स क्लब), खेल के मैदान, बाज़ार भवन, सहकारी भवन, आदि है। इस परिसर का गौरवगाथा भी अभूतपूर्ण है। यहाँ जरुरत के हर चीज उपलब्ध है।
इन्हें भी देखें
बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL)
अमरकंटक थर्मल पावर स्टेशन
संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन
कांटी थर्मल पावर स्टेशन
बोकारो स्टील प्लांट
पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारत के ताप विद्युत संयंत्र
श्रेणी:बिहार में बिजलीघर