Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परिदृश्य चित्रकला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|डोंग युआन (934-962) डोंगटियन माउंटेन हॉल t=东天山堂图। 10वीं शताब्दी के पांच राजवंश राष्ट्रीय चीनी महल संग्रहालय, ताइपे परिदृश्य चित्रकला, जिसे भू-दृश्यकला भी कहा जाता है, इसके अन्तर्गत विभिन्न प्राकृतिक दृश्यों जैसे पहाड़ों, घाटियों, नदियों, और वनस्पतियों का विभिन्न रंगों के माध्यम से चित्रित किया जाता है। इसका मुख्य विषय एक विस्तृत दृश्य होता है, और इन तत्वों को एक सुसंगत रचना में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार के चित्रकारी में आकाश और मौसम के दृश्य को केंद्र में रखकर उकेरा जाता हैं। परिदृश्य चित्रकला का उद्देश्य केवल प्राकृतिक दृश्य को चित्रित करना नहीं है, बल्कि उसे कलात्मक रूप से प्रस्तुत करना होता है। यह कला रूप उन कलात्मक परंपराओं में विकसित होता है, जहां पहले से अन्य विषयों का चित्रण किया जा चुका हो। विभिन्न कलात्मक परंपराओं में इसका विकास हुआ है, जैसे पश्चिमी चित्रकला और चीनी कला में, जहाँ परिदृश्य चित्रकला ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।परिदृश्य चित्रकलाएँ, शास्त्रीय से आधुनिक पाठ्यचर्या (गेटी शिक्षा) https://www.getty.edu/education/teachers/classroom_resources/curricula/landscapes/background1.html 2023-06-08 www.getty.edu परंपराएँ पश्चिमी चित्रकला और चीनी कला से दो प्रमुख परिदृश्यात्मक परंपराएँ मिलती हैं, जो हज़ारों साल से भी अधिक पुरानी हैं। चीनीकला आध्यात्मिक तत्वों ताओवाद और अन्य दार्शनिक परंपराओं पर आधारित होता है, जिसमें प्राकृतिक दृश्यों को गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से दर्शाता है। जबकि, पश्चिमी कला में यह तत्व रूमानीवाद के साथ स्पष्ट रूप से विकसित हुआ, ये चित्रकलायें प्राकृतिक दृश्यों को भावनात्मक सुंदरता के रूप में प्रस्तुत करता है।ब्रिटिश पुस्तकालय, स्थलाकृतिक संग्रहों का अवलोकन https://web.archive.org/web/20100721094646/http://www.bl.uk/reshelp/findhelprestype/prdraw/topographical/topographicaloverview/topographyoverview.html 2010-07-21 . परिदृश्य चित्रकला काल्पनिक या वास्तविकता से विभिन्न स्तरों पर बनाए जा सकते हैं। यदि चित्र का उद्देश्य विशिष्ट स्थान को चित्रित करना है, खासकर आलिशान इमारतों के प्रमुखता को उकेरना हो तो इसे स्थलाकृतिक दृश्य के रूप में चित्रित किया जा सकता है। पश्चिमी कला में, ये दृश्य मुद्रण पद्धति के रूप में प्रयोग किए जाते हैं, लेकिन इन्हें ललितकला से अलग माना जाता है। चीनी कला में भी ऐसा ही पूर्वाग्रह था, जहां साहित्यिक चित्रकला में काल्पनिक दृश्य होते थे, जबकि पेशेवर कलाकार वास्तविक दृश्यों का चित्रण करते थे।ब्रिटिश पुस्तकालय, स्थलाकृतिक मुद्रण और चित्र: शब्दावली"। https://web.archive.org/web/20100712064236/http://www.bl.uk/reshelp/findhelprestype/prdraw/topographical/topographicalglossary/topographyglossary.html 2010-07-12 . संदर्भ श्रेणी: कला श्रेणी: चित्रकला