Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कृपाराम (काव्यशास्त्री)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कृपाराम हिंदी काव्यशास्त्र के प्रथम लेखक थे जो सोलहवीं शती के पूर्वार्द्ध में हुए थे। इनकी एकमात्र ज्ञात रचना हिततरंगिणी है। परिचय इनका कुछ वृतांत ज्ञात नहीं है। इन्होंने संवत् १५९८ में रसरीति पर 'हिततरंगिणी' नामक ग्रन्थ दोहों में रचा। रीति या लक्षण ग्रंथो में यह बहुत पुराना ग्रन्थ है। कवि ने कहा है कि अन्य कवियों ने बड़े छंदों के विस्तार में शृंगार रस का वर्णन किया है पर मैंने 'सुघरता' के विचार से दोहों में वर्णन किया है। इससे लगता है कि इनके पहले और लोगों ने भी रीतिग्रन्थ लिखे थे जो अब उपलब्ध नहीं हैं। 'हिततरंगिणी' के कई दोहे बिहारी के दोहों से मिलते हैं। बाहरी कड़ियाँ कृपाराम (भारतकोश) हिन्दी साहित्य का दूसरा अध्याय (पृष्ट १६६) (गूगल पुस्तक ; बच्चन सिंह) श्रेणी:हिन्दी कवि