411 REFERENCE · Wikipedia
अशरफ हकीमी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अशरफ हकीमी Iran-Morocco by soccer.ru 14 (Achraf Hakimi).jpg 2018 फीफा विश्व कप में मोरक्को के साथ हकीमी अशरफ हकीमी मौहhttps://www.bdfutbol.com/en/j/j22329.html Achraf, Achraf Hakimi Mouh - Footballer www.bdfutbol.com 30 जून 2021 1998 11 4 yhttp://www.fifadata.com/documents/FCWC/2017/pdf/FCWC_2017_Squadlists.pdf FIFA Club World Cup UAE 2017: List of players: Real Madrid CF FIFA 5 30 November 2017 30 जून 2017 1 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171201043355/http://www.fifadata.com/documents/FCWC/2017/pdf/FCWC_2017_Squadlists.pdf dead मैड्रिड, स्पेन 1.81मीटरhttps://en.psg.fr/teams/first-team/squad/achraf-hakimi Achraf Hakimi 4 नवंबर 1998 Paris Saint-Germain F.C. 30 जून 2023 फुल-बैक, विंगर पेरिस सेंट-जर्मेन 2
अशरफ हकीमी (Achraf Hakimi) मोरक्को के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो मुख्य रूप से लीग 1 क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन और मोरक्को की राष्ट्रीय टीम के लिए राइट-बैक के रूप में खेलते हैं। हकीमी लेफ्ट-बैक और विंगर के रूप में भी खेल सकते हैं। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता है।
हकीमी ने 2016 में रियल मैड्रिड की रिजर्व टीम रियल मैड्रिड कैस्टिला के लिए खेलना शुरू किया और 2017 में उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया गया। उन्हें 2019 में बुंदेसलीगा के क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड में दो साल के क्लब लोन (Loan) पर भेजा गया जहां उन्होंने डीएफएल-सुपरकप जीता। 2020 में उन्होंने €4 करोड़ की कथित फीस पर सीरी ए क्लब इंटर मिलान के साथ अनुबंध किया और क्लब को 2020-21 सीरी ए खिताब जीतने में मदद की जो 11 वर्षों में मिलान का पहला खिताब था। 2021 में पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ उन्होंने €6 करोड़ की कथित शुल्क पर हस्ताक्षर किया।
स्पेन में जन्मे हकीमी के माता-पिता मोरक्को के निवासी थे। मोरक्को द्वारा हकीमी को अंडर -20 स्तर पर टीम मे शामिल किया गया। उन्हें 2016 में 17 साल की उम्र में सीनियर अंतरराष्ट्रीय टीम में पदार्पण करने का मौका मिला। उन्हें 2018 फीफा विश्व कप और 2022 फीफा विश्व कप , 2026 फीफा वर्ल्ड कपhttps://www.fifa.com/en/tournaments/mens/worldcup/canadamexicousa2026/articles/morocco-squad-announcement-mohamed-ouahbi www.fifa.com 2026-07-06 और 2021 में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के लिए मोरक्को की टीम में चुना गया था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Category:Achraf Hakimi
प्रोफाइल पेरिस सेंट-जर्मेन का वेबसाइट पर
श्रेणी:1998 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फुटबॉल खिलाड़ी
श्रेणी:2026 फीफा विश्व कप के खिलाड़ी