411 REFERENCE · Wikipedia
डगलस डायमंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डगलस डायमंड Douglas Diamond.jpg 2022 में व्हाइट हाउस में डायमंड 1953 10 25 शिकागो, इलिनॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2022) Brown University (BA)Yale University (MA, MPhil, PhD) University of Chicago Stephen A. Ross डायमंड-डायबविग मॉडल Essays on Information and Financial Intermediation https://www.proquest.com/openview/571359c812bb61b328ea9e19d5f6c338/1 1980 Economics रेबेका डायमंड और विलियम डायमंड
डगलस वॉरेन डायमंड (जन्म - 25 अक्टूबर 1953) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। डायमंड शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ़ बिज़नेस में वित्त के मर्टन एच. मिलर विशिष्ट सेवा प्रोफेसर हैं और यहां वे 1979 से पढ़ा रहे हैं। डायमंड वित्तीय मध्यस्थ, वित्तीय संकट और बाज़ार की तरलता के अध्ययन में विशेषज्ञता रखते हैं। ये अमेरिकन फाइनेंस एसोसिएशन (2003) और वेस्टर्न फाइनेंस एसोसिएशन (2001–02) के पूर्व अध्यक्ष हैं।
अक्टूबर 2022 में डायमंड को बेन बर्नान्के और फिलिप हैलेन डायबविग के साथ संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 2022 https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/2022/diamond/facts/ NobelPrize.org 7 जून 2026 यह पुरस्कार अर्थशास्त्रियों के "बैंकों और वित्तीय संकटों पर अनुसंधान" के लिए दिया गया।
आरंभिक जीवन और शिक्षा
डगलस वॉरेन डायमंड का जन्म 25 अक्टूबर 1953 को हुआ। इनका पालन-पोषण शिकागो के हाइड पार्क इलाके में एक अकेली माँ ने किया।डगलस डब्ल्यू. डायमंड https://www.chicagobooth.edu/faculty/nobel-laureates/douglas-w-diamond द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस 7 जून 2026 en
किशोरावस्था में डायमंड मूल रूप से आणविक जीवविज्ञान की पढ़ाई करना चाहते थे। डायमंड ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से मैट्रिक की पढ़ाई की। यहां इन्होंने मिल्टन फ्रीडमैन और एना श्वार्ट्ज की 'ए मॉनेटरी हिस्ट्री ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का कोर्स करने के बाद अर्थशास्त्र पढ़ने का फैसला किया।हाउ प्रोफेसर डगलस डायमंड ट्रांसफॉर्म्ड द वे वी थिंक अबाउट बैंकिंग https://news.uchicago.edu/story/how-prof-douglas-diamond-transformed-way-we-think-about-banking यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो न्यूज 7 जून 2026 en 7 दिसंबर 2022 https://web.archive.org/web/20221207045258/https://news.uchicago.edu/story/how-prof-douglas-diamond-transformed-way-we-think-about-banking bot: unknown 1975 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में कला स्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने फाई बीटा कप्पा से स्नातक की उपाधि प्राप्त किया। 1977 में डायमंड ने मास्टर डिग्री हासिल की और 1980 में येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की।
व्यक्तिगत जीवन
1982 में डायमंड की शादी एलिजाबेथ कैममैक डायमंड से हुई। इस दम्पति के दो बच्चे हैं- अर्थशास्त्री रेबेका डायमंड और विलियम डायमंड।
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
श्रेणी:1953 में जन्मे लोग
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
सन्दर्भ