Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फीया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फीया अंत-मियोसीन – आधुनिक Marmot-edit1.jpg पीला-पेट फीया 250px जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) कृंतक (Rodentia) स्क्यूरिडाए (Sciuridae) ज़ेरिनाए (Xerinae) मारमोटिनाए (Marmotini) मारमोटा (Marmota) ब्लूमेनबाख़, १७७९ जातियाँ १५ thumb|right|फीया फीया एक प्रकार की बड़ी गिलहरी होती है। इसकी १५ जातियाँ ज्ञात हैं जो सभी मारमोटा जीववैज्ञानिक गण में आती हैं। कुछ जातियाँ पहाड़ी क्षेत्रों में रहती हैं, जैसे कि भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय, लद्दाख़ और देओसाई पठार; तिब्बत; यूरोप के ऐल्प्स पर्वत, कारपैथी पर्वत, पिरिनी पर्वत और अन्य क्षेत्र; उत्तर अमेरिका के रॉकी पर्वत, कास्केड पर्वत और अन्य क्षेत्र, इत्यादि। कुछ जातियाँ घासभूमि पसंद करती हैं और उत्तर अमेरिका की प्रेरी घासभूमि और एशिया व यूरोप की स्तेपी घासभूमि में निवास करती हैं। ध्यान दें कि उत्तर अमेरिका में मिलने वाला प्रेरी डॉग देखने में इस से मिलता जुलता है लेकिन वह मारमोटा गण में शामिल नहीं और जीववैज्ञानिक दृष्टि से फीया नहीं माना जाता।Thorington, R. W., Jr., and R. S. Hoffman. (2005). "Family Sciuridae". Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference, pp. 754–818. D. E. Wilson and D. M. Reeder, eds. Johns Hopkins University Press, Baltimore. भारतीय उपमहाद्वीप में भारत में फीया की दो जातियाँ मिलती हैं: हिमालय फीया (Himalayan marmot, जीववैज्ञानिक नाम: Marmota himalayana)"Indian Mammals: A Field Guide," Vivek Menon, Hachette India, 2014, ISBN 9789350097618, ... Himalayan Marmot, Family:Sciuridae, Latin Name: Marmota himalayana ... Local Names: Phia, Mirgot (Ladakhi), Shippa (Monpa) ... Long-Tailed Marmot, Family: Sciuridae, Latin Name: Marmota caudata ... Local Names: Phia/Mirgot (Ladakhi) ... सुनहरा फीया (Golden marmot, जीववैज्ञानिक नाम: Marmota caudata) - यह लम्बी-दुम फीया (Long-tailed marmot) भी कहलाता है"Cyclopædia of India and of Eastern and Southern Asia, Commercial, Industrial and Scientific: Products of the Mineral, Vegetable and Animal Kingdoms, Useful Arts and Manufactures, Volume 4," Edward Balfour, Printed at the Scottish & Adelphi presses, 1873, ... PHEEA of the Hunnia, the marmot ... आदतें फीया ज़मीन में बने बिलों में रहना का आदि हैं हालांकि कुछ जातियाँ पत्थर के ढेरों में भी रहते हैं। फीये सर्दियों में शीतनिष्क्रियता (हाईबर्नेशन) दिखाते हैं। फीये आपस में सीटियों से एक-दूसरे से बात करते हैं और अक्सर एक-दूसरे को समीपी ख़तरों से सावधान करते रहते हैं। मुख्य रूप से फीये शाकाहारी हैं और घास, बेरियाँ, लाइकन, हरिता (मॉस), जड़ें और फूल खाते हैं। इन्हें भी देखें गिलहरी कृंतक (रोडेन्ट) सन्दर्भ * श्रेणी:ज़मीनी गिलहरियाँ श्रेणी:एशिया के कृंतक श्रेणी:यूरोप के कृंतक श्रेणी:उत्तर अमेरिका के कृंतक