411 REFERENCE · Wikipedia
टगिश झील उल्का
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|टगिश झील उल्का का १५९ ग्राम का एक अंश
टगिश झील उल्का (Tagish Lake meteorite) एक उल्का है जो १८ जनवरी २००० में १६:४३ यूटीसी समय पर कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त के पश्चिमोत्तरी भाग में टगिश झील के पास गिरा था। यह एक कार्बनयुक्त कोन्ड्राइट उल्का था।
विवरण
१८ जनवरी २००० में उल्का अंतरिक्ष से पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपरी भाग में दाख़िल हुआ और तेज़ गति से वायु के साथ हुई रगड़न से गरम होता गया और जलने लगा। ५० किमी और ३० किमी की ऊँचाई पर इसमें गरमी से विस्फोट हुआ जिसका धमाका १.७ किलोटन अनुमानित किया गया है। उत्तरी ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त और दक्षिणी युकोन क्ष्रेत्र के स्थानीय निवासियों से उस समय आकाश में एक आग का बड़ा गोला दिखने की आँखों-देखी ख़बरे मिली हैं। इसके बाद सैंकड़ों टुकड़े आकर झील पर गिरे जो उस समय जमी हुई थी। झील पर जमी बर्फ़ से उल्का के लगभग ५०० अंश बरामद हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार उस समय हवा में गन्धक की गन्ध आ रही थी और बहुतों ने सोचा की शायद किसी प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) का परीक्षण हो रहा है।4 Brown Peter G. Alan R. Hildebrand Michael E. Zolensky Monica Grady Robert N. Clayton Toshiko K. Mayeda Edward Tagliaferri Richard Spalding Neil D. MacRae Eric L. Hoffman David W. Mittlefehldt John F. Wacker J. Andrew Bird Margaret D. Campbell Robert Carpenter Heather Gingerich Michael Glatiotis Erika Greiner Michael J. Mazur Phil JA. McCausland Howard Plotkin Tina Rubak Mazur The Fall, Recovery, Orbit, and Composition of the Tagish Lake Meteorite: A New Type of Carbonaceous Chondrite Science 290 320–325 2000-10-13 http://aquarid.physics.uwo.ca/~pbrown/Science-reprint-pdf.pdf 10.1126/science.290.5490.320 11030647 5490 2000Sci...290..320B 17 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20091222014514/http://aquarid.physics.uwo.ca/~pbrown/Science-reprint-pdf.pdf 22 दिसंबर 2009 live
इन्हें भी देखें
कोन्ड्राइट
टगिश झील
सन्दर्भ
2
श्रेणी:कोन्ड्राइट उल्का
श्रेणी:कनाडा में मिले उल्का
श्रेणी:उल्का गिरावटें