411 REFERENCE · Wikipedia
काबुल बम धमाका 2021
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काबुल बम धमाका 2021 काबुल, अफगानिस्तान 8 मई 2021 बम विस्फोट 85 150+ वाहन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में 8 मई 2021 को एक स्कूल के नजदीक बम विस्फोट हुआ। इस धमाके में लगभग 85 लोगों की मृत्यु हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए।CNN Jennifer Deaton and Sheena McKenzie Death toll rises to 85 in Afghanistan girls' school bomb attack अफगानिस्तान के स्कूल बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 85 तक पहुंच गई https://edition.cnn.com/2021/05/09/asia/afghanistan-girls-school-attack-intl-hnk/index.html सी.एन.एन 13 मई 2021अफगानिस्तान: काबुल में स्कूल के पास हुआ धमाका, मृतकों की संख्या 58 पहुंची, अधिकतर स्कूली बच्चे https://www.amarujala.com/world/afghanistan-explosion-near-school-in-kabul-25-people-dead अमर उजाला 13 मई 2021 hi यह विस्फोट अफगानिस्तान के सईद अल-शुहादा स्कूल के निकट हुआ। यह विस्फोट एक गाड़ी के भीतर हुई। विस्फोट के बाद तत्काल ही दो और विस्फोट हुए। हताहतों में अधिकांश 11 और 15 वर्ष की उम्र की लड़कियां थीं। माना जा रहा है कि विस्फोट के इस क्षेत्र में अक्सर इराक़ के क्षेत्रीय उग्रवादियों का हमला होता आया है।Bomb kills at least 30 near girls’ school in Afghan capital अफगानिस्तान के राजधानी में 30 स्कूल की लड़कियों की मृत्यू बम फूटने से हुई https://www.nbcnews.com/news/world/bomb-kills-least-25-people-near-school-afghan-capital-n1266741 एन.बी.सी न्यूज़ 13 मई 2021 en
विस्फोट के बाद क्षेत्रीय जनों ने सरकार की लापरवाही के विरुद्ध ज़ोर-शोर से नारें लगाएँ। उनका मानना है कि ये जानते हुए कि यह क्षेत्र आतंकवादियों से पीड़ित रहता है, सरकार ने कोई विशेष सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया। लोगों ने दुर्घटना का जिम्मेदार राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई को ठहराया और उनके विरुद्ध नारें लगाएँ।Latifi Ali M. ‘School is where you die’: Afghans lament after deadly blasts https://www.aljazeera.com/news/2021/5/9/afghans-grieve-after-deadly-blasts-target-school-girls-in-kabul www.aljazeera.com 13 मई 2021 en
हमले की पृष्ठभूमि
काबुल के सईद अल-शुहदा स्कूल के प्रवेश द्वार के सामने यह दुर्घटना एक वाहन के भीतर रखें बम के विस्फोट के रूप में हुआ। इस दुर्घटना में घायल होने वालो में छात्राओं की संख्या अधिक है।Blasts targeting Afghan school in Kabul kill 40, injures dozens काबुल के स्कूल बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु हुई और पीड़ितों की संख्या दर्जनों में है https://nationalpost.com/pmn/news-pmn/crime-pmn/blasts-targeting-afghan-school-in-kabul-kill-40-injures-dozens nationalpost 13 मई 2021 en-CA
एक स्कूल शिक्षक ने दुर्घटना का इस प्रकार वर्णन किया कि, "विस्फोट सबसे पहले एक वाहन में हुआ और फिर बालिका विद्यालयों के पास दो और विस्फोट हुए। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी अपने बयान में कहा है कि प्रारंभिक विस्फोट एक कार बम थाBlasts Near Girls' School in Kabul; 30 People Killed काबुल के बालिका विद्यालय के पास बम विस्फोट; 30 लोगों की मौत https://tolonews.com/afghanistan-172024 TOLOnews 13 मई 2021 en
घायल छात्रों में से एक ने कहा है कि विस्फोट होने पर वह स्कूल छोड़ रही थी और लगभग दस मिनट बाद दो और विस्फोट हुआ। उसने आगे बताया कि सभी लोग खून से सने थें। मलबे और निजी सामान मैदान के आसपास बिखरे हुए थे।Death toll soars to 50 in bombing near girls' school in Afghanistan https://www.foxla.com/news/at-least-30-killed-when-bomb-detonates-near-girls-school-in-afghanistan Associated Press 13 मई 2021 8 मई 2021
हताहतों की संख्या
बमबारी के दिन 58 लोगों के मारे जाने और 160 से अधिक लोगों के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज़ की गई थी। हमले के एक दिन बाद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई। पीड़ितों में से अधिकांश 18 वर्ष से कम उम्र की स्कूली छात्राएं थीं। अस्पताल में अधिकांशतः पीड़ितों की उम्र 12-20 वर्ष की दर्ज़ की गई।CNN Jennifer Deaton and Sheena McKenzie Death toll rises to 85 in Afghanistan girls' school bomb attack अफगानिस्तान के स्कूल बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 85 तक पहुंच गई https://edition.cnn.com/2021/05/09/asia/afghanistan-girls-school-attack-intl-hnk/index.html सी.एन.एन 13 मई 2021अफगानिस्तान: काबुल में स्कूल के पास हुआ धमाका, मृतकों की संख्या 58 पहुंची, अधिकतर स्कूली बच्चे https://www.amarujala.com/world/afghanistan-explosion-near-school-in-kabul-25-people-dead अमर उजाला 13 मई 2021 hi
विस्फोट के बाद
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई ने आतंकवादी हमले की निंदा की और घटना के मद्देनजर 11 मई को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।Nossiter Adam ‘Why Do We Deserve to Die?’ Kabul’s Hazaras Bury Their Daughters. https://www.nytimes.com/2021/05/09/world/europe/afghanistan-school-attack-hazaras.html द न्यूयार्क टाइम्स 13 मई 2021 9 मई 2021 राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई ने हमले के लिए तालिबान को दोषी ठहराया, लेकिन तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने मीडिया को जारी एक संदेश में हमले में शामिल होने से इनकार किया। तालिबान के प्रवक्ता ने भी हमले की निंदा की और आईएसआईएस को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अफगानिस्तान के खुफिया विभाग पर आई.एस के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।Bomb kills at least 30 near girls’ school in Afghan capital अफगानिस्तान के राजधानी में 30 स्कूल की लड़कियों की मृत्यू बम फूटने से हुई https://www.nbcnews.com/news/world/bomb-kills-least-25-people-near-school-afghan-capital-n1266741 एन.बी.सी न्यूज़ 13 मई 2021 en
घटना के बाद कई पीड़ितों के परिवार वावे भड़क उठें। उन्होंने बमबारी का जिम्मेदार सरकार की लापरवाही को ठहराया। कई लोगों ने तो घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई भी की। लोगों ने सरकार के विरुद्ध जोरो से नारे लगाएँ।Death toll soars to 50 in bombing near girls' school in Afghanistan https://www.foxla.com/news/at-least-30-killed-when-bomb-detonates-near-girls-school-in-afghanistan Associated Press 13 मई 2021 8 मई 2021
सन्दर्भ
श्रेणी:आतंकवादी हमले
श्रेणी:आतंकवादी वाहनों से होने वाले हमलों से संबंधित घटनाएं
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान