411 REFERENCE · Wikipedia
पेलियोजीन कल्प
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|270px|माक्राउचेनिया, पेलियोजीन कल्प के ओलिगोसीन युग का एक विलुप्त स्तनधारी प्राणी
thumb|270px|टाइटैनोआइडीस, पेलियोजीन कल्प के पेलियोसीन युग का एक विलुप्त स्तनधारी प्राणी
पेलोयोजीन (Paleogene, पेलोयोजीन) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था जो आज से 6.6 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 2.303 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। यह दृश्यजीवी इओन (Phanerozoic) के नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic) का आरम्भिक कल्प था और इसके बाद उसी महाकल्प का नियोजीन कल्प (Neogene) आया। इस से पहले मध्यजीवी महाकल्प (Mesozoic) का चाकमय कल्प (Cretaceous) चल रहा था। पेलोयोजीन और चाकमय की समय-सीमा पर क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना हुई जिसमें पृथ्वी की बहुत-सी जीव जातियाँ मारी गई और स्तनधारियों को उभरने का अवसर मिला।Robert W. Meredith, Jan E. Janecka, John Gatesy, Oliver A. Ryder, Colleen A. Fisher, Emma C. Teeling, Alisha Goodbla, Eduardo Eizirik, Taiz L. L. Simão, Tanja Stadler, Daniel L. Rabosky, Rodney L. Honeycutt, John J. Flynn, Colleen M. Ingram, Cynthia Steiner, Tiffani L. Williams, Terence J. Robinson, Angela Burk-Herrick, Michael Westerman, Nadia A. Ayoub, Mark S. Springer, William J. Murphy. 2011. Impacts of the Cretaceous Terrestrial Revolution and KPg extinction on mammal diversification. Science 334:521-524.
पेलियोजीन कल्प के युग
पेलियोजीन कल्प को तीन भूवैज्ञानिक युगों में विभाजित करा जाता है:Cohen, K.M.; Finney, S.; Gibbard, P.L. (2015), International Chronostratigraphic Chart https://web.archive.org/web/20150402142607/http://stratigraphy.org/ICSchart/ChronostratChart2015-01.pdf 2 अप्रैल 2015 (PDF), International Commission on Stratigraphy.
ओलिगोसीन युग (Oligocene)
इयोसीन युग (Eocene)
पेलियोसीन युग (Paleocene)
इन्हें भी देखें
भूवैज्ञानिक कल्प
नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic)
चाकमय कल्प (Cretaceous)
सन्दर्भ
श्रेणी:भूवैज्ञानिक कल्प
*
श्रेणी:नूतनजीवी महाकल्प