411 REFERENCE · Wikipedia
वज़ीर (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वज़ीर Wazir poster.jpeg वज़ीर का पोस्टर फ़िल्म का आधिकारिक पोस्टर विजय नांबियार संवाद:अभिजीत देशपांडेग़ज़ल धालीवाल विधु विनोद चोपड़ाअभिजात जोशी विधु विनोद चोपड़ा विधु विनोद चोपड़ा फ़रहान अख़्तरअमिताभ बच्चनअदिति राव हैदरीमानव कौलनील नितिन मुकेशजॉन अब्राहम सानू वर्गीज़ विधु विनोद चोपड़ा
अभिजात जोशी Songs:शांतनु मैत्रअंकित तिवारीअद्वैतप्रशांत पिल्लईरोचक कोहलीगौरव गोड़खिंडीपृष्ठभूमि संगीत:रोहित कुलकर्णी विनोद चोपड़ा फ़िल्म्ज़ रिलायंस एंटरटेनमेंट yes 2016 01 08 104 मिनटhttp://www.bbfc.co.uk/releases/wazir-film Wazir 4 जनवरी 2016 ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफ़िकेशन https://web.archive.org/web/20160126224323/http://www.bbfc.co.uk/releases/wazir-film 26 जनवरी 2016 live 4 जनवरी 2016 भारत हिंदी 350 mhttp://www.hindustantimes.com/bollywood/check-mate-amitabh-bachchan-s-wazir-makes-21-crore-opening-weekend/story-DStjkgstPLZQG5ChpfX3mI.html Checkmate: Wazir crumbles with just Rs 21 crore opening weekend 11 जनवरी 2016 हिंदुस्तान टाइम्ज़ 11 जनवरी 2016 https://web.archive.org/web/20160111155703/http://www.hindustantimes.com/bollywood/check-mate-amitabh-bachchan-s-wazir-makes-21-crore-opening-weekend/story-DStjkgstPLZQG5ChpfX3mI.html 11 जनवरी 2016 live 787 mhttp://www.bollywoodhungama.com/news/box-office-special-features/box-office-worldwide-collections-of-wazir/ Box Office: Worldwide collections of Wazir 11 जनवरी 2016 बॉलीवुड हंगामा https://web.archive.org/web/20170312074442/http://www.bollywoodhungama.com/news/box-office-special-features/box-office-worldwide-collections-of-wazir/ 12 मार्च 2017 live 11 मार्च 2016
वज़ीर विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित और विजय नांबियार द्वारा निर्देशित एक भारतीय हिंदी ऐक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जो 2016 में रिलीज़ हुई थी। चोपड़ा और अभिजात जोशी द्वारा लिखित इस फ़िल्म में फ़रहान अख़्तर और अमिताभ बच्चन द्वारा चित्रित प्रमुख पात्रों की कहानी आगे बढ़ाने में अदिति राव हैदरी, मानव कौल और नील नितिन मुकेश महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिजीत देशपांडे द्वारा लिखे गए संवादों पर ग़ज़ल धालीवाल द्वारा किए गए परिष्कारों पर निर्मित इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम की विशेष उपस्थिति है। फ़िल्म का संगीत निर्माण में शांतनु मैत्र, अंकित तिवारी, अद्वैत, प्रशांत पिल्लई, रोचक कोहली और गौरव गोड़खिंडी जैसे संगीतकार संलग्न थे। सानू वर्गीज़ ने फ़िल्म के छायांकन में प्रमुख भूमिका निर्वाह की।
चोपड़ा की मौलिक कहानी पर आधारित वज़ीर में पहियाकुर्सी का उपयोग करनेवाला एक शतरंज खिलाड़ी से दोस्ती करनेवाले निलंबित आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारी की कहानी दर्शाई गई है। 1990 के दशक में फ़िल्म का विचार आने के बाद जोशी के साथ 2000 से चार साल के अंतराल में चोपड़ा ने कहानी अंग्रेज़ी में पूरी की। डस्टिन हॉफ़मैन द्वारा प्रमुख भूमिका निर्वाह होनेवाली यह फ़िल्म चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फ़िल्म होनी थी लेकिन निर्माता की मृत्यु के बाद लगभग आठ साल तक वैसे ही पड़ी रही। बाद में हिंदी फ़िल्म बनाने का निर्णय करकर चोपड़ा और जोशी ने फिर से फ़िल्म का पटकथा लिखा। 28 सितंबर 2014 को छायांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।
8 जनवरी 2016 को रिलीज़ होने पर वज़ीर को समीक्षक से मिश्रित और सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिली जहाँ दोनों प्रमुख पात्रों की प्रदर्शनी और ऐक्शन दृश्यों की तारीफ़ तो हुई लेकिन फ़िल्म की आसानी से अनुमान की जा सकनेवाली कहानी की आलोचना हुई। वैश्विक स्तर पर ₹78.69 करोड़ की आमदनी के साथ यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस में ख़ास सफल नहीं थी।
कथानक
आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारी दानिश अली (फ़रहान अख़्तर) अपनी पत्नी रुहाना (अदिति राव हैदरी) और छोटी बेटी नूरी के साथ रहता है। एक दिन अपनी पत्नी और बेटी के साथ गाड़ी चलाते समय दानिश आतंकवादी फ़ारूक़ रमीज़ को देखता है और उसका पीछा करता है। आगामी गोलीबारी में रमीज़ तो बचकर भाग जाता है लेकिन नूरी की मौत हो जाती है। सदमे में पहुँची रुहाना दानिश को नूरी की मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराती है। बाद में एक पुलिस ऑपरेशन के दौरान दानिश रमीज़ की हत्या कर देता है जिसकी वजह से उसके उन वरिष्ठ अधिकारी नाराज़ होते है जो जानना चाहते थे की रमीज़ किस राजनेता से मिलने जा रहा था। फलतः दानिश को दस्ते से निलंबन किया जाता है।
निराश दानिश नूरी की क़ब्र पर ख़ुदकुशी करने की तैयारी कर रहा होता है जब एक रहस्यमय वान आ जाता है जो दानिश के चिल्लाने के बाद चला जाता है। दानिश को उस जगह पर एक बटुआ मिलता है जहाँ पर कुछ देर पहले वह वान खड़ा था, जिसे लौटाते वक़्त वह विकलांग शतरंज मास्टर पंडित ओमकार नाथ धर (अमिताभ बच्चन) से मिलता है। पता चलता है कि पंडित नूरी के भी शतरंज शिक्षक थे, जो दानिश को शतरंज सिखाते हुए अपनी मृत बेटी नीना (वैदेही परशुरामी) के बारे में बताता है। नीना सरकारी मंत्री यज़ाद क़ुरैशी (मानव कौल) कि बेटी रूही (माज़ेल व्यास) को शतरंज सिखाती थी और क़ुरैशी के घर में ही सीढ़ियों से गिरकर चल बसी। पंडित को यक़ीन है कि उसकी बेटी की मौत एक चंद हादसा नहीं था। हैरान और उत्सुक दानिश क़ुरैशी से मिलने की कोशिश करता है लेकिन मंत्री के कार्यालय में पुलिस उसे गिरफ़्तारी की धमकी देते हैं। बाद में दानिश रूही से उसके स्कूल में मिलता है लेकिन क़ुरैशी अपनी बेटी को दूर ले जाकर दानिश से बात करने के लिए उसे ताड़ता है। उस रात पंडित पर क़ुरैशी द्वारा भेजा गया हिटमैन वज़ीर (नील नितिन मुकेश) द्वारा बेरहमी से हमला होता है जो पंडित और दानिश को क़ुरैशी का पीछा करना बंद करने की चेतावनी देता है।
पंडित कश्मीर के लिए रवाना होता है जहाँ क़ुरैशी जा रहा होता है। वज़ीर दानिश को फ़ोन करकर पंडित को वहीं मारने की धमकी देता है। दानिश जल्दी से पंडित के वान का पीछा करता है लेकिन वज़ीर उसे बम से उड़ा देता है जिसकी वजह से पंडित की मौत हो जाती है। बदला लेने और वज़ीर की पहचान पता लगाने के लिए आतुर दानिश रुहाना को बताए बिना कश्मीर के लिए निकलकर एस॰ पी॰ विजय मलिक (जॉन अब्राहम) के साथ वज़ीर को बाहर निकालने का योजना बनाता है। क़ुरैशी के भाषण के दौरान मलिक पोडियम के ऊपर रहा झूमर में छिपे विस्फोटकों को विस्फोट कर देता है जिसकी वजह से दहशत फैल जाती है। पुलिस को रोककर मलिक दानिश को अपना काम करने का समय देता है। दहशत का फ़ायदा उठाकर क़ुरैशी अपना और रूही का वासस्थान पहुँच जाता है जहाँ दानिश भी पहुँचकर उसे वज़ीर के बारे में पूछता है। क़ुरैशी दावा करता है कि वह वज़ीर नाम के किसी भी इंसान को नहीं जानता जब रूही रोती हुई दानिश को बताती है कि क़ुरैशी उसका असली पिता नहीं है, वह वास्तव में उन उग्रवादियों में से एक है जिन्होंने उसके पूरे गाँव का नरसंहार करकर भारतीय सेना के आगमन के बाद उसके पिता की जगह ले लिया। रूही ने यह बात बताई थी, इसलिए क़ुरैशी ने नीना को मारकर उसकी मौत को एक हादसा बताकर बात दफ़ना दिया। दानिश जान जाता है कि रमीज़ और अन्य आतंकवादी क़ुरैशी को मिलने आ रहे हैं जिसकी वजह से वह उसकी हत्या कर देता है। फलतः आतंकवाद निरोधी दस्ता और रूही मीडिया के सामने खुलासा करते हैं कि क़ुरैशी वास्तव में एक आतंकवादी था।
कुछ दिनों बाद पंडित को समर्पित रुहाना के शतरंज पर आधारित खेल को देखकर दानिश को एहसास होता है कि पंडित वास्तव में खेल का एक "कमज़ोर प्यादा" था जिसने एक "मज़बूत हाथी" (दानिश) से दोस्ती करकर एक "दुष्ट राजा" (क़ुरैशी) की हत्या करवाकर अपना बदला पूरा किया। इस आभास से हैरान दानिश पंडित की बाई को ढूँढ़ता है जो उसे बताती है कि उसने वास्तव में उस रात वज़ीर को नहीं देखा जिस दिन पंडित के ऊपर हमला हुआ था लेकिन उसे वज़ीर के खोज में आया दानिश को देने के लिए एक यू॰ एस॰ बी॰ पेन-ड्राइव के बारे में एक निर्देश की याद आती है। सो पेन-ड्राइव में रहे एक वीडियो में पंडित दानिश को समझाता है कि वज़ीर कभी अस्तित्व में ही नहीं था, कि वह सिर्फ़ पंडित द्वारा रचित एक पात्र था क्योंकि वह जानता था कि उसकी विकलांगता की वजह से वह क़ुरैशी के आगे शक्तिहीन था और वह क़ुरैशी को ही मारना चाहता था। पंडित ने जान-बूझकर ही नूरी की क़ब्र के नज़दीक अपना बटुआ गिराया था ताकि दानिश उसे ढूँढ़कर उससे दोस्ती कर सके। वज़ीर के हमले से हुए उसके चाक़ू के घाव उसने ख़ुद बनाए थे और फ़ोन पर वज़ीर का नक़ल करने के लिए उसने वॉइस रिकॉर्डिंग का उपयोग किया था। पंडित ने यह सुनिश्चित करने के लिए ख़ुद को बलिदान किया था कि दानिश क़ुरैशी की हत्या करकर उन दोनों का बदला ले सके। रहस्योद्घाटन से चकित दानिश और रुहाना का पुनर्मिलन हो जाता है।
अभिनेतावृंद
फ़रहान अख़्तर रुहाना के पति दानिश अली की भूमिका में
अमिताभ बच्चन दानिश के दोस्त और नीना के पिता पंडित ओमकार नाथ धर की भूमिका में
अदिति राव हैदरी दानिश की पत्नी रुहाना अली की भूमिका में
मानव कौल यज़ाद क़ुरैशी की भूमिका में
नील नितिन मुकेश वज़ीर की भूमिका में
जॉन अब्राहम एस॰ पी॰ विजय मलिक की भूमिका में
प्रकाश बेलवाड़ी डिप्टी पुलिस अधीक्ष की भूमिका में
वैदेही परशुरामी पंडित ओमकार नाथ धर की बेटी नीना धर की भूमिका में
अंजुम शर्मा दानिश के सहकर्मी सरताज सिंह की भूमिका में
नासिर क़्वाज़ी रमीज़ की भूमिका में
मुरली शर्मा महेश की भूमिका में
निशिगंधा वाड़ रुहाना की माँ की भूमिका में
सीमा पाहवा पंडित की बाई पम्मी की भूमिका में
अवतार गिल पुलिस अधीक्ष जी॰ बी॰ सिंह की भूमिका में
माज़ेल व्यास रूही की भूमिका में
गार्गी पटेल रूही की ध्यान रखनेवाली की भूमिका में
रीम शेख की विशेष उपस्थिति
निर्माण
विकास
thumb|250px|right|alt=शतरंज की बिसात|यह फ़िल्म शतरंज के खेल को एक रूपक की तरह इस्तेमाल करता है।http://www.firstpost.com/entertainment/wazir-review-the-first-film-of-2016-is-an-emotional-intelligent-and-fast-paced-roller-coaster-ride-2573858.html Wazir review: Hop on board Farhan, Amitabh's emotional, intelligent roller coaster ride झा सुभाष के॰ फ़र्स्टपोस्ट 7 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 11 अक्टूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171011191644/http://www.firstpost.com/entertainment/wazir-review-the-first-film-of-2016-is-an-emotional-intelligent-and-fast-paced-roller-coaster-ride-2573858.html live
28 जुलाई 1988 को लखनऊ में बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी की हत्या के बाद विधु विनोद चोपड़ा को वज़ीर का विचार आने के बावजूद चोपड़ा ने बताया है कि इस हादसा और फ़िल्म की कहानी बीच कोई संबंध नहीं है।http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/thriller-they-wrote/ Vidhu Vinod Chopra, Abhijat Joshi on writing and editing Wazir साहनी अलका दी इंडियन एक्सप्रेस 22 दिसंबर 2015 25 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151225004409/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/thriller-they-wrote/ 25 दिसंबर 2015 1994 में अपने सह-लेखक अभिजात जोशी से मिलने पर चोपड़ा ने उन्हें दो शतरंज खिलाड़ियों को प्रमुख पात्र बनाकर एक थ्रिलर फ़िल्म बनाने की सोच के बारे में बताया।http://www.dnaindia.com/entertainment/interview-when-you-re-not-intellectually-strong-strength-comes-from-your-bank-balance-vidhu-vinod-chopra-and-abhijat-joshi-2154214 When you're not intellectually strong, strength comes from your bank balance: Vidhu Vinod Chopra and Abhijat Joshi रेगे हर्षदा डेली न्यूज़ ऐंड अनैलिसिस 11 दिसंबर 2015 16 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151214224400/http://www.dnaindia.com/entertainment/interview-when-you-re-not-intellectually-strong-strength-comes-from-your-bank-balance-vidhu-vinod-chopra-and-abhijat-joshi-2154214 14 दिसंबर 2015 चोपड़ा ने राकेश मरिया और विश्वनाथन आनंद के बीच का शतरंज का खेल की छवि सृजना करकर अपने पात्रों का वर्णन किया। अंततः 2000 से 2004 तक चार साल के अंतराल में उनहोंने पटकथा की समाप्ति की।http://www.thehindu.com/opinion/op-ed/%E2%80%98While-you-are-entertaining-you-can%E2%80%99t-sell-your-soul%E2%80%99/article13975252.ece 'While you are entertaining, you can't sell your soul' घोष सांख्यान द हिंदू 2 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20171013144533/http://www.thehindu.com/opinion/op-ed/%E2%80%98While-you-are-entertaining-you-can%E2%80%99t-sell-your-soul%E2%80%99/article13975252.ece 13 अक्टूबर 2017 डस्टिन हॉफ़मैन द्वारा प्रमुख भूमिका निर्वाह होनेवाली यह फ़िल्म चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फ़िल्म होनी थी लेकिन 2005 में फ़िल्म का निर्माता रॉबर्ट न्यूमायर की मौत के बाद आठ सालों तक फ़िल्म की कहानी वैसे ही पड़ी रही।
विजय नांबियार की 2013 की फ़िल्म डेविड के ब्लैक-ऐंड-वाइट सीनों से प्रभावित चोपड़ा ने सो निर्देशक से काम करने की इच्छा व्यक्त करकर उन्हें अपने कुछ कथानक दिखाए जिनमें से नांबियार ने शतरंज से संबंधित कहानी का चयन किया। उसके बाद चोपड़ा और जोशी ने सो कथानक के हिंदी संस्करण लिखने में दो साल बिताए।
चोपड़ा और जोशी दोनों ने फ़िल्म का पटकथा लिखते वक़्त अमेरिका के शतरंज खिलाड़ियों से सुझाव लिए। फ़िल्म के छायांकन में सानू वर्गीज़ संलग्न थे जिन्होंने डेविड के छायांकन में भी अहम भूमिका निर्वाह की थी। सात महीनों के अंतराल में चोपड़ा और जोशी ने फ़िल्म की कहानी में बहुत-से मामूली बदलाव लाए। 1989 में परिंदा की रिलीज़ के बाद चोपड़ा ने पहली बार फ़िल्म की कहानी में संपादन किया था।http://www.vinodchoprafilms.com/team Vidhu Vinod Chopra विनोद चोपड़ा फ़िल्म्ज़ 26 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151227085218/http://www.vinodchoprafilms.com/team 27 दिसंबर 2015 वज़ीर में पहली बार संपादन करनेवाले जोशी मानते है कि संपादन के मेज़ पर फ़िल्में फिर से लिखी जाती हैं। बच्चन के घुटनों से नीचे पैरों को छिपाने के लिए दृश्यात्मक प्रभावों का उपयोग किया गया था।http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/wazir-wheelchair-stint-physically-challenging-amitabh-bachchan/ 'Wazir' wheelchair stint physically challenging: Amitabh Bachchan दी इंडियन एक्सप्रेस 27 दिसंबर 2015 27 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151228034722/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/wazir-wheelchair-stint-physically-challenging-amitabh-bachchan/ 28 दिसंबर 2015 छायांकन की लंबी प्रक्रिया में बच्चन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए फ़िल्म के निर्माताओं ने 40 से 50 पहियाकुर्सियों का परीक्षण किया। अक्टूबर 2014 में फ़िल्म के किरदार पर आधारित होकर फ़िल्म का नाम वज़ीर रखने से पहले दो तथा एक और एक दो जैसे शीर्षकों पर विचार किया गया था।http://www.ibtimes.co.in/amitabh-bachchan-farhan-akhtar-starrer-do-renamed-wazir-612464 Amitabh Bachchan and Farhan Akhtar Starrer 'Do' Renamed as 'Wazir' गोस्वामी परिस्मिता इंटरनैशनल बिज़नेस टाइम्ज़ 28 अक्टूबर 2014 16 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151222115724/http://www.ibtimes.co.in/amitabh-bachchan-farhan-akhtar-starrer-do-renamed-wazir-612464 22 दिसंबर 2015http://movies.ndtv.com/bollywood/neil-nitin-mukesh-says-wazir-was-renamed-because-of-his-performance-1260490 Neil Nitin Mukesh Says Wazir Was Renamed Because of His Performance एन॰ डी॰ टी॰ वी॰ 30 दिसंबर 2015 1 जनवरी 2016 https://web.archive.org/web/20151231232452/http://movies.ndtv.com/bollywood/neil-nitin-mukesh-says-wazir-was-renamed-because-of-his-performance-1260490 31 दिसंबर 2015 live
अभिनेतावृंद का चयन
2004 में लक्ष्य की प्रदर्शनी में चोपड़ा ने फ़रहान अख़्तर को वज़ीर की पटकथा के बारे में बताकर उसके ऊपर प्रतिक्रिया माँगी। दस साल बाद 2014 में वे दोनों फिर से मिले और अख़्तर ने फ़िल्म करना स्वीकार कर लिया क्योंकि संशोधित पटकथा ने उनका दिल छू लिया।http://movies.ndtv.com/bollywood/why-farhan-akhtar-was-blown-away-by-wazir-script-1245118 Why Farhan Akhtar Was 'Blown Away' by Wazir Script एन॰ डी॰ टी॰ वी॰ 19 नवंबर 2015 16 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151224021016/http://movies.ndtv.com/bollywood/why-farhan-akhtar-was-blown-away-by-wazir-script-1245118 24 दिसंबर 2015 live आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए उनहोंने गहन प्रशिक्षण लेकर आठ किलोग्राम वज़न बढ़ाया।http://www.mid-day.com/articles/farhan-akhtar-undergoes-vigorous-training-for-wazir/15782169 Farhan Akhtar undergoes vigorous training for 'Wazir' मिड-डे 21 नवंबर 2014 16 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151222094304/http://www.mid-day.com/articles/farhan-akhtar-undergoes-vigorous-training-for-wazir/15782169 22 दिसंबर 2015http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Wazir-is-a-complete-film-for-me-Farhan-Akhtar/articleshow/45823334.cms 'Wazir' is a complete film for me: Farhan Akhtar द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया 9 जनवरी 2015 16 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20150113041851/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Wazir-is-a-complete-film-for-me-Farhan-Akhtar/articleshow/45823334.cms 13 जनवरी 2015 तैयारी के लिए उनहोंने अपना आहार भी बदला और अपने कुछ दोस्तों से भी मिले जो आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारी थे।http://www.newsnation.in/article/59408-it-easy-work-amitabh-bachchan-farhan-akhtar.html It is easy to work with Amitabh Bachchan: Farhan Akhtar न्यूज़ नेशन 30 अक्टूबर 2014 25 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151225204416/http://www.newsnation.in/article/59408-it-easy-work-amitabh-bachchan-farhan-akhtar.html 25 दिसंबर 2015 उनहोंने फ़िल्म में अपने पात्र को कोल्हापुर, महाराष्ट्र के पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नांगरे पाटिल पर आधारित किया।http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/farhan-akhtars-wazir-avatar-impresses-ips-officer/ Farhan Akhtar's 'Wazir' avatar impresses IPS officer दी इंडियन एक्सप्रेस 5 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170430093933/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/farhan-akhtars-wazir-avatar-impresses-ips-officer/ 30 अप्रैल 2017 अख़्तर की भूमिका के लिए सहमत होने से चोपड़ा हैरान रह गए थे क्योंकि उस वक़्त फ़रहान के पिता जावेद अख़्तर और चोपड़ा एक सार्वजानिक मौखिक द्वंद्व में लगे हुए थे। जब चोपड़ा ने फ़रहान से उनकी सहमति के बारे में पूछा, तब उनहोंने कहा कि पटकथा अच्छी होने की वजह से वे फ़िल्म करने को राज़ी हो गए। चोपड़ा ने बताया कि फ़िल्म की पटकथा को फिर से हिंदी में लिखते समय जोशी और उनहोंने एहसास किया कि फ़िल्म का प्रमुख पात्र अमेरिकी नहीं हो सकता, इसीलिए उन्हें अपनी संवेदनाएँ ख़ुद ही लानी थीं। उनकी फ़िल्म ज़्यादा अतिरंजित थी, इसलिए उनका प्रमुख पात्र भी और अतिरंजित होना चाहिए था। उनहोंने शतरंज के मास्टर को भारतीय बनाने का निर्णय करकर अमिताभ बच्चन से संपर्क बनाया। बच्चन ने मौलिक पटकथा पढ़ा था और उन्हें याद था जब चोपड़ा पहली बार उनके पास आए थे। अदिति राव हैदरी को फ़िल्म में तब शामिल किया गया जब नांबियार ने उन्हें रैंप पर चलते हुए देखा और चोपड़ा ने उन्हें नाचते हुए देखा। इसके बाद हैदरी को नृत्य, अभिनय और स्क्रीन टेस्ट करकर ऑडिशन के तीन सेट पर अपनी योग्यता दिखानी पड़ी।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Aditi-Rao-Hydari-I-was-overwhelmed-by-Amitabh-Bachchans-presence/articleshow/50478466.cms Aditi Rao Hydari: I was overwhelmed by Amitabh Bachchan's presence भगत प्रियंका द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया 7 जनवरी 2016 21 जनवरी 2016 https://web.archive.org/web/20160111001739/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Aditi-Rao-Hydari-I-was-overwhelmed-by-Amitabh-Bachchans-presence/articleshow/50478466.cms 11 जनवरी 2016 live फ़िल्म में जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश की विशेष उपस्थिति है।http://www.bollywoodhungama.com/news/bollywood/john-abraham-and-neil-nitin-mukesh-to-do-cameos-in-wazir/ John Abraham and Neil Nitin Mukesh to do cameos in Wazir बॉलीवुड हंगामा 27 मई 2015 14 अक्टूबर 2017 14 अक्टूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171014182819/http://www.bollywoodhungama.com/news/bollywood/john-abraham-and-neil-nitin-mukesh-to-do-cameos-in-wazir/ live
छायांकन
28 सितंबर 2014 को मुंबई में प्रमुख छायांकन की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। फ़िल्म के कुछ हिस्सों का छायांकन दिल्ली में भी किया गया था।http://indiatoday.intoday.in/story/amitabh-bachchan-wazir-film-bejoy-nambiar-farhan-akhtar-shooting/1/432330.html Wazir: It's the 'last minute leftover' shots for Amitabh Bachchan now इंडिया टुडे 27 अप्रैल 2015 16 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151222103218/http://indiatoday.intoday.in/story/amitabh-bachchan-wazir-film-bejoy-nambiar-farhan-akhtar-shooting/1/432330.html 22 दिसंबर 2015 चोपड़ा के मुताबिक़ अख़्तर और बच्चन के बीच रूसी वोडका और रूसी लड़कियों के संबंध में मज़ाक को लेकर फ़िल्म के सबसे अच्छे लाइनों में से ज़्यादातर लाइन तत्काल तैयार किए गए थे। अख़्तर ने फ़िल्म के लिए अपने करतब ख़ुद किए।http://www.firstpost.com/entertainment/farhan-akhtar-did-his-own-stunts-for-the-first-time-ten-fascinating-facts-about-wazir-2570906.html Farhan Akhtar did his own stunts for the first time: Ten fascinating facts about Wazir झा सुभाष के॰ फ़र्स्टपोस्ट 5 जनवरी 2016 7 जनवरी 2016 14 अक्टूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171014060122/http://www.firstpost.com/entertainment/farhan-akhtar-did-his-own-stunts-for-the-first-time-ten-fascinating-facts-about-wazir-2570906.html live उन्होंने मार्च 2015 में अपनी सारणी श्रीनगर में पूरी की और बच्चन ने अपने बाक़ी के सीन अगले महीने पूरे किए।http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/farhan-akhtar-heads-to-kashmir-for-wazir-shoot/ Farhan Akhtar heads to Srinagar for 'Wazir' shoot दी इंडियन एक्सप्रेस 1 मार्च 2015 16 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151222124609/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/farhan-akhtar-heads-to-kashmir-for-wazir-shoot/ 22 दिसंबर 2015http://movies.ndtv.com/bollywood/farhan-akhtar-wraps-up-wazir-shoot-744321 Farhan Akhtar Wraps up Wazir Shoot एन॰ डी॰ टी॰ वी॰ 4 मार्च 2015 16 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151214013958/http://movies.ndtv.com/bollywood/farhan-akhtar-wraps-up-wazir-shoot-744321 14 दिसंबर 2015
दृश्यात्मक प्रभाव
अमिताभ बच्चन की विकलांगता दिखाने के लिए उनके घुटनों से नीचे पैरों को छिपाने के लिए दृश्यात्मक प्रभावों का उपयोग किया गया था। छायांकन के दौरान सो प्रभावों की सृजना में मदद करने के लिए उन्होंने चिह्नित काले मोज़े पहने थे। चोपड़ा पहले दृश्यात्मक प्रभावों से ख़ुश न होने की वजह से अपेक्षित नतीजे पाने के लिए कुछ बदलाव लाए गए थे।http://www.deccanchronicle.com/151118/entertainment-bollywood/article/wazir-limps-due-bachchan%E2%80%99s-legs Wazir limps due to Bachchan's legs तरन्नुम असीरा Deccan Chronicle 23 फ़रवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160512063935/http://www.deccanchronicle.com/151118/entertainment-bollywood/article/wazir-limps-due-bachchan%E2%80%99s-legs 12 मई 2016
ध्वनि-पट्टी
वज़ीर ध्वनि-पट्टी शांतनु मैत्र y 2015 12 18 फ़िल्म ध्वनि-पट्टी, सूफ़ी संगीत, क़व्वाली 26:47 हिंदी टी-सीरीज़ टी-सीरीज़ हेट स्टोरी 3 2015 एयरलिफ्ट 2016
फ़िल्म की ध्वनि-पट्टी की सृजना में शांतनु मैत्र, अंकित तिवारी, अद्वैत, प्रशांत पिल्लई, रोचक कोहली और गौरव गोड़खिंडी सहित कई कलाकार संलग्न थे।https://itunes.apple.com/us/album/wazir-original-motion-picture-soundtrack-ep/id1110848380 Wazir (Original Motion Picture Soundtrack) – EP 18 दिसंबर 2015 13 अक्टूबर 2016 आईट्यून्ज़ स्टोर live https://web.archive.org/web/20171013144533/https://itunes.apple.com/us/album/wazir-original-motion-picture-soundtrack-ep/id1110848380 13 अक्टूबर 2017 पृष्ठभूमि संगीत की रचना में रोहित कुलकर्णी तथा गानों की रचना में विधु विनोद चोपड़ा, स्वानंद किरकिरे, ए॰ एम॰ तुराज़, मनोज मुंतशिर और अभिजीत देशपांडे शामिल थे।http://www.bollywoodhungama.com/movie/wazir/songs/music-critic-review/ Music review of Wazir by Joginder Tuteja टुटेजा जोगिंदर बॉलीवुड हंगामा 26 दिसंबर 2015 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170805151003/http://www.bollywoodhungama.com/movie/wazir/songs/music-critic-review/ 5 अगस्त 2017 फ़िल्म के अलबम अधिकार टी-सीरीज़ द्वारा अधिग्रहित करने के बाद 18 दिसंबर 2015 को अलबम रिलीज़ किया गया।https://www.saavn.com/s/album/hindi/Wazir-2015/v0AVt4dyYxA_ Wazir सावन 19 नवंबर 2017 1 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171201033208/https://www.saavn.com/s/album/hindi/Wazir-2015/v0AVt4dyYxA_ live अलबम की रिलीज़ के दो हफ़्ते पहले अलबम का पहला एकल गाना "तेरे बिन" को 4 दिसंबर 2015 को रिलीज़ किया गया।Wazir song Tere Bin: Beautiful track that compli ments y Farhan Akhtar–Aditi Rao Hydari's chemistry http://www.ibtimes.co.in/wazir-song-tere-bin-beautiful-track-that-compliments-farhan-akhtar-aditi-rao-hydaris-chemistry-658033 इंटरनैशनल बिज़नेस टाइम्ज़ 4 दिसंबर 2015 5 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151207010636/http://www.ibtimes.co.in/wazir-song-tere-bin-beautiful-track-that-compliments-farhan-akhtar-aditi-rao-hydaris-chemistry-658033 7 दिसंबर 2015 शांतनु मैत्र द्वारा संगीतबद्ध और चोपड़ा द्वारा लिखित इस गाने को सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने गाया है और इसके वीडियो फ़रहान अख़्तर और अदिति राव हैदरी के पात्रों पर केंद्रित है।Sonu Nigam, Shreya Ghoshal best singers: Vidhu Vinod Chopra http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/sonu-nigam-shreya-ghoshal-best-singers-vidhu-vinod-chopra/ दी इंडियन एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2015 12 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20171008072802/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/sonu-nigam-shreya-ghoshal-best-singers-vidhu-vinod-chopra/ 8 अक्टूबर 2017 मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित और अंकित तिवारी द्वारा संगीतबद्ध तथा गाया गया अलबम का दूसरा एकल गाना "तू मेरे पास" और मैत्र द्वारा संगीतबद्ध, चोपड़ा तथा स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखित और जावेद अली द्वारा गाया गया अलबम का तीसरा एकल गाना "मौला मेरे मौला" एक-एक हफ़्ते के अंतराल में रिलीज़ किए गए थे।http://www.koimoi.com/videos/watch-farhan-aditis-emotional-journey-in-tu-mere-pass-hai-song-wazir/ Watch: Farhan & Aditi's Emotional Journey In 'Tu Mere Pass Hai' Song कोईमोई 11 दिसंबर 2015 12 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151213164736/http://www.koimoi.com/videos/watch-farhan-aditis-emotional-journey-in-tu-mere-pass-hai-song-wazir/ 13 दिसंबर 2015https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/music-reviews/Music-Review-Wazir/articleshow/50484023.cms Music Review: Wazir फर्नांडिस कसमिन द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया 17 जनवरी 2017 12 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20161005075707/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/music-reviews/Music-Review-Wazir/articleshow/50484023.cms 5 अक्टूबर 2016 "खेल खेल में" गाने के साथ फ़्यूझ़न रॉक बैंड अद्वैत ने पहली बार फ़िल्म में अपना गाना पेश किया।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/news/Post-fusion-rock-band-Advaita-make-their-Bollywood-debut-with-Wazir/articleshow/50483766.cms Post-fusion rock band Advaita make their Bollywood debut with Wazir फर्नांडिस कसमिन द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया 17 जनवरी 2017 12 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170918182552/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/news/Post-fusion-rock-band-Advaita-make-their-Bollywood-debut-with-Wazir/articleshow/50483766.cms 18 सितंबर 2017 ए॰ एम॰ तुराज़ द्वारा लिखित और प्रशांत पिल्लई द्वारा संगीतबद्ध "तेरे लिए" गगन बड़हरिया और पिल्लई द्वारा गाया गया था। रोचक कोहली द्वारा संगीतबद्ध "अतरंगी यारी" बच्चन और अख़्तर द्वारा गाया गया था।http://boxofficeindia.co.in/wazir-5/ Wazir बॉक्स ऑफ़िस इंडिया 2 जनवरी 2016 12 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170701100500/http://boxofficeindia.co.in/wazir-5/ 1 जुलाई 2017 फ़िल्म का थीम गौरव गोड़खिंडी द्वारा संगीतबद्ध किया गया था।
वज़ीर (फ़िल्म की ध्वनि-पट्टी)Wazir (Original Motion Picture Soundtrack) on iTunes https://itunes.apple.com/us/album/wazir-original-motion-picture/id1069350521 आईट्यून्ज़ स्टोर 23 दिसंबर 2015 live https://web.archive.org/web/20151223150550/https://itunes.apple.com/us/album/wazir-original-motion-picture/id1069350521 23 दिसंबर 2015 dmy-all गायक 26 47 - तेरे बिन सोनू निगम, श्रेया घोषाल शांतनु मैत्र विधु विनोद चोपड़ा 04:05 - तू मेरे पास अंकित तिवारी अंकित तिवारी मनोज मुंतशिर 03:46 - मौला मेरे मौला जावेद अली शांतनु मैत्र विधु विनोद चोपड़ा, स्वानंद किरकिरे 06:42 - तेरे लिए गगन बड़हरिया, प्रशांत पिल्लई प्रशांत पिल्लई ए॰ एम॰ तुराज़ 02:58 - खेल खेल में अमिताभ बच्चन अद्वैत अभिजीत देशपांडे 03:59 - अतरंगी यारी अमिताभ बच्चन और फ़रहान अख़्तर रोचक कोहली 03:37 गुरप्रीत सैनी, दीपक रमोला - वज़ीर थीम वाद्य संगीत गौरव गोड़खिंडी 03:00 वाद्य संगीत
आलोचनात्मक प्रतिक्रिया
बॉलीवुड हंगामा के जोगिंदर टुटेजा के अनुसार वज़ीर में ऐसे गानों का एक अच्छा मिश्रण है जो परिस्थितिजन्य है और जो समय के साथ लोकप्रियता पा सकते हैं। इस फ़िल्म के गाने भले ही टॉप चार्टों में शामिल न हों लेकिन ये गाने फ़िल्म की कहानी के साथ मेल खाते हैं। इंडिया-वेस्ट के आर॰ एम॰ विजयकर के अनुसार तीन अच्छे और तीन विस्मरणीय गानों से बनी यह फ़िल्म की ध्वनि-पट्टी पसंद आना या न आना श्रोता पर ही निर्भर होगा।http://www.indiawest.com/entertainment/bollywood/wazir-music-review-a-mixed-listening-experience/article_4feeea5a-b003-11e5-ad6e-0716cf849a7d.html Wazir Music Review: A Mixed Listening Experience विजयकर आर॰ एम॰ इंडिया-वेस्ट 31 दिसंबर 2015 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20161106024113/http://www.indiawest.com/entertainment/bollywood/wazir-music-review-a-mixed-listening-experience/article_4feeea5a-b003-11e5-ad6e-0716cf849a7d.html 6 नवंबर 2016 रीडिफ़.कॉम की एलीना कपूर के अनुसार वज़ीर में अच्छे परिस्थितिजन्य गाने हैं जो कोई रिकॉर्ड बनाने का उद्देश्य नहीं रखते हैं लेकिन फ़िल्म की कहानी के साथ मेल खाते हैं।http://www.rediff.com/movies/report/review-wazirs-music-is-haunting/20160103.htm Review: Wazir's music is haunting कपूर एलीना रीडिफ़.कॉम 3 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170805102204/http://www.rediff.com/movies/report/review-wazirs-music-is-haunting/20160103.htm 5 अगस्त 2017
रिलीज़
वज़ीर को 2015 के मध्य में रिलीज़ करने का योजना बनाया गया था और फ़िल्म का पहला टीज़र पीके के साथ ही दर्शाया गया था। इसकी नियोजित रिलीज़ की तारीख़ को 2 अक्टूबर से 4 दिसंबर तक बदलने के बाद में अंततः 8 जनवरी 2016 को फ़िल्म भारत सहित वैश्विक स्तर पर रिलीज़ हुई। फ़िल्म को केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा बिना किसी कटाव के "अव" प्रमाणपत्र दिया गया।http://www.dnaindia.com/entertainment/report-wazir-gets-censor-nod-director-delighted-2161656 Wazir gets censor nod, director delighted झा सुभाष के॰ डेली न्यूज़ ऐंड अनैलिसिस 3 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160314100111/http://www.dnaindia.com/entertainment/report-wazir-gets-censor-nod-director-delighted-2161656 14 मार्च 2016 फ़िल्म का पहला पोस्टर 15 नवंबर 2015 को बच्चन और अख़्तर के ट्विटर खातों के माध्यम से रिलीज़ किया गया जहाँ पर दोनों अभिनेताओं ने अपने सहकर्मी के पात्रों की तस्वीर प्रकाशित किए।http://www.ibtimes.co.in/check-out-amitabh-bachchan-farhan-akhtars-look-wazir-posters-photos-654992 Check out Amitabh Bachchan, Farhan Akhtar's look in Wazir posters [photos] इंटरनैशनल बिज़नेस टाइम्ज़ 16 नवंबर 2015 13 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160101162803/http://www.ibtimes.co.in/check-out-amitabh-bachchan-farhan-akhtars-look-wazir-posters-photos-654992 1 जनवरी 2016 18 नवंबर को फ़िल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ किया गया।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Wazir-trailer-Farhan-Akhtar-and-Amitabh-Bachchan-steal-the-show/articleshow/49831404.cms Wazir trailer: Farhan Akhtar and Amitabh Bachchan steal the show द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया 18 नवंबर 2015 13 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20151121064914/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Wazir-trailer-Farhan-Akhtar-and-Amitabh-Bachchan-steal-the-show/articleshow/49831404.cms 21 नवंबर 2015 चोपड़ा ने तक़रीबन 70 भारतीय फ़िल्म वितरकों को पूरी फ़िल्म दिखाई।http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/amitabh-bachchan-farhan-akhtars-wazir-releases-today/ Amitabh Bachchan, Farhan Akhtar's Wazir releases today दी इंडियन एक्सप्रेस 8 जनवरी 2016 13 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170621155708/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/amitabh-bachchan-farhan-akhtars-wazir-releases-today/ 21 जून 2017
फ़िल्म की रिलीज़ से पहले प्रचार के दौरान नांबियार ने बताया कि अमिताभ बच्चन जैसे दृढ़ व्यक्तित्व के व्यक्ति को पहियेकुर्सी में सीमित देखना सबके लिए थोड़ा-बहुत मुश्किल था। सो आख्यान विकलांगता अधिकार समूह के संस्थापक जावेद आबिदी के मुताबिक़ बहुत ही अपमानजनक था।http://www.hindustantimes.com/bollywood/wazir-disability-rights-group-is-unhappy-with-director-s-views/story-ERi6T5A8gRBPQ2qwoHH6BI.html Wazir: Disability Rights Group is unhappy with director's views हिंदुस्तान टाइम्ज़ 5 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160416071524/http://www.hindustantimes.com/bollywood/wazir-disability-rights-group-is-unhappy-with-director-s-views/story-ERi6T5A8gRBPQ2qwoHH6BI.html 16 अप्रैल 2016 बाद में नांबियार ने किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए माफ़ी माँगी।http://www.hindustantimes.com/bollywood/wazir-disability-rights-group-unhappy-bejoy-nambiar-apologises/story-e05offAnHIAIbuERLQFqKI.html Wazir: Disability rights group unhappy, Bejoy Nambiar apologises हिंदुस्तान टाइम्ज़ 6 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160612130848/http://www.hindustantimes.com/bollywood/wazir-disability-rights-group-unhappy-bejoy-nambiar-apologises/story-e05offAnHIAIbuERLQFqKI.html 12 जून 2016 25 मार्च 2016 को फ़िल्म डी॰ वी॰ डी॰ पर रिलीज़ किया गया और नेटफ़्लिक्स पर भी उपलब्ध है।https://www.amazon.in/Wazir-Amitabh-Bachchan/dp/B01BVA9YZO/ref=sr_1_1?ie=UTF8&qid=1460028552&sr=8-1&keywords=wazir+dvd Wazir अमेज़न 4 नवंबर 2017 21 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210421202422/https://www.amazon.in/Wazir-Amitabh-Bachchan/dp/B01BVA9YZO/ref=sr_1_1?ie=UTF8&qid=1460028552&sr=8-1&keywords=wazir+dvd livehttps://www.netflix.com/in/title/80094096 Wazir नेटफ़्लिक्स 7 अगस्त 2019 21 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210421202448/https://www.netflix.com/title/80094096 live
आलोचनात्मक प्रतिक्रिया
दी इंडियन एक्सप्रेस ने फ़िल्म को 5 में से 2.5 सितारे देकर लिखा कि फ़रहान अख़्तर और अमिताभ बच्चन को एक-दूसरे के साथ खेलते और पैंतरेबाज़ी करते देखना ही फ़िल्म की सबसे मज़ेदार बिंदु है।http://indianexpress.com/article/entertainment/movie-review/wazir-movie-review-two-and-half-stars-amitabh-bachchan-farhan-akhtar-high-point/ Wazir movie review 8 जनवरी 2016 दी इंडियन एक्सप्रेस live https://web.archive.org/web/20160109010840/http://indianexpress.com/article/entertainment/movie-review/wazir-movie-review-two-and-half-stars-amitabh-bachchan-farhan-akhtar-high-point/ 9 जनवरी 2016 द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया की सृजना मित्र दास ने फ़िल्म को 5 में से 3.5 सितारे देकर लिखा कि वज़ीर एक चालाक फ़िल्म है जो और चालाक हो सकती थी।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/movie-reviews/wazir/movie-review/50451127.cms Wazir Movie Review दस सृजना मित्र द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया 21 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 12 सितंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170912000839/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/movie-reviews/Wazir/movie-review/50451127.cms live सुभाष के॰ झा ने 5 में से 4 सितारे देते हुए फ़िल्म की चालाक पटकथा पर ध्यान केंद्रित करकर लिखा कि 1 घंटे और 40 मिनट की अवधि में वज़ीर दर्शक को थोड़ी देर रुककर कहानी पर मनन करने का एक भी मौक़ा नहीं देता। हिंदुस्तान टाइम्ज़ की श्वेता कौशल ने फ़िल्म को 5 में से 3 सितारे देकर लिखा कि चालाक पटकथा के अलावा कलाकारों के मज़बूत प्रदर्शनी ही वज़ीर की रीढ़ का काम करती हैं।http://www.hindustantimes.com/movie-reviews/wazir-review-a-revenge-saga-that-is-not-angry-but-devious/story-ZsKd1IQBRluKxwxFan8INK.html Wazir movie review: A revenge saga that is not angry but devious कौशल श्वेता हिंदुस्तान टाइम्ज़ 11 जनवरी 2016 live https://web.archive.org/web/20160125213414/http://www.hindustantimes.com/movie-reviews/wazir-review-a-revenge-saga-that-is-not-angry-but-devious/story-ZsKd1IQBRluKxwxFan8INK.html 25 जनवरी 2016 भरद्वाज रंगन ने इस फ़िल्म की कहानी को थ्रिलर से ज़्यादा रिश्तों के ड्रामे के लिए ठीक समझा।https://baradwajrangan.com/2016/01/09/wazir-a-decent-relationship-drama-a-silly-thriller/ Wazir… A decent relationship drama, a silly thriller रंगन भरद्वाज 9 जनवरी 2016 13 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160503035735/https://baradwajrangan.com/2016/01/09/wazir-a-decent-relationship-drama-a-silly-thriller/ 3 मई 2016 मिड-डे की शुभ्रा शेट्टी शाह ने बच्चन की प्रदर्शनी की तारीफ़ करते हुए उन्हें इस फ़िल्म का सबसे अच्छा हिस्सा बताया।http://www.mid-day.com/articles/wazir---movie-review/16841154 Wazir – Movie Review शाह शुभ्रा शेट्टी मिड-डे 8 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170425223853/http://www.mid-day.com/articles/wazir---movie-review/16841154 25 अप्रैल 2017 तथापि, उनहोंने फ़िल्म में गांभीर्य की कमी का अपवाद लगाकर कहा कि वज़ीर एक बार देखने के लिए एक अच्छी फ़िल्म है।
ज़्यादातर समीक्षकों को महसूस हुआ कि शुरुआत में कहानी के अच्छे प्रवाह होने के बावजूद अंत तक फ़िल्म फीकी पड़ गई। इंडिया टुडे की अनन्या भट्टाचार्य मानती हैं कि फ़िल्म के मध्यांतर से पहले के हिस्से तक फ़िल्म की कहानी मनोरंजक और मज़ेदार थी।http://indiatoday.intoday.in/story/wazir-movie-review/1/565582.html Wazir movie review: Farhan Akhtar and Amitabh Bachchan's chemistry steals the show भट्टाचार्य अनन्या इंडिया टुडे 8 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170320021330/http://indiatoday.intoday.in/story/wazir-movie-review/1/565582.html 20 मार्च 2017 न्यूज़18.कॉम के राजीव मसंद ने फ़िल्म को 5 में से 2.5 सितारे देकर बताया कि एक अच्छी थ्रिलर फ़िल्म होने के बावजूद कहानी और चालाक और मज़ेदार हो सकती थी।http://www.news18.com/news/movies/wazir-review-the-film-is-weighed-down-by-a-sloppy-script-1187072.html Wazir review: The film is weighed down by a sloppy script मसंद राजीव सी॰ एन॰ एन॰ न्यूज़ 18 9 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170316024901/http://www.news18.com/news/movies/wazir-review-the-film-is-weighed-down-by-a-sloppy-script-1187072.html 16 मार्च 2017 द हिंदू की नम्रता जोशी के अनुसार वज़ीर की शुरुआत में अच्छी प्रदर्शनी और अच्छा उत्पादन तो थे लेकिन अंत तक फ़िल्म मंद और फीकी पड़ गई।http://www.thehindu.com/features/cinema/cinema-reviews/Wazir-Starts-promisingly-unravels-badly/article13990706.ece Wazir: Starts promisingly, unravels badly जोशी नम्रता द हिंदू 8 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 20 अक्टूबर 2020 https://web.archive.org/web/20201020151810/https://www.thehindu.com/features/cinema/cinema-reviews/Wazir-Starts-promisingly-unravels-badly/article13990706.ece live रीडिफ़.कॉम के राजा सेन ने फ़िल्म को 5 में से 2 सितारे देकर कहा कि फ़िल्म में किसी भी पात्र के इरादे बोधगम्य नहीं हैं।http://www.rediff.com/movies/review/review-wazir-is-a-childish-game-of-chess/20160108.htm Review: Wazir is a childish game of chess सेन राजा रीडिफ़.कॉम 8 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170102081551/http://www.rediff.com/movies/review/review-wazir-is-a-childish-game-of-chess/20160108.htm 2 जनवरी 2017 एन॰ डी॰ टी॰ वी॰ के सैबल चटर्जी ने लिखा कि वज़ीर में सभी पत्ते पहले ही दिखाए जाते हैं जिसकी वजह से फ़िल्म के अंत में अनिश्चय और असमंजस की भावना महसूस नहीं होतीं।http://movies.ndtv.com/movie-reviews/wazir-movie-review-1218 Wazir Movie Review चटर्जी सैबल एन॰ डी॰ टी॰ वी॰ 5 फ़रवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170419070606/http://movies.ndtv.com/movie-reviews/wazir-movie-review-1218 19 अप्रैल 2017 फ़िल्मफ़ेयर के रचित गुप्ता ने फ़िल्म को 5 में से 3 सितारे देकर फ़िल्म की पूर्वानुमेयता पर अपवाद लगाया।https://www.filmfare.com/reviews/movie-review-wazir-11769.html Movie Review: Wazir गुप्ता रचित फ़िल्मफ़ेयर 7 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160512214637/http://www.filmfare.com/reviews/movie-review-wazir-11769.html 12 मई 2016 उनके मुताबिक़ फ़िल्म का चरमोत्कर्ष आसान और छूँछा था।
समुद्र पार द गार्डियन के माइक मैककैहिल ने फ़िल्म को 5 में से 3 सितारे देकर इसे एक सुरुचिपूर्ण बॉलीवुड पुलिस फ़िल्म के रूप में वर्णन किया।https://www.theguardian.com/film/2016/jan/15/wazir-review-a-finely-poised-bollywood-policier Wazir review – a finely poised Bollywood policier मैककैहिल माइक द गार्डियन 15 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20161010081436/https://www.theguardian.com/film/2016/jan/15/wazir-review-a-finely-poised-bollywood-policier 10 अक्टूबर 2016 अबू धाबी में द नैशनल के अभिनव पुरोहित ने भी फ़िल्म को 5 में से 3 सितारे देकर दर्शकों को यह फ़िल्म पसंद आने का यक़ीन जताया।https://www.thenational.ae/arts-culture/film-review-wazir-builds-tension-like-a-grandmaster-1.196614 Film review: Wazir builds tension like a grandmaster पुरोहित अभिनव द नैशनल 9 जनवरी 2016 11 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20171013144534/https://www.thenational.ae/arts-culture/film-review-wazir-builds-tension-like-a-grandmaster-1.196614 13 अक्टूबर 2017
बॉक्स ऑफ़िस
वज़ीर साल की सबसे पहली हिंदी फ़िल्म थी। 8 जनवरी 2016 को फ़िल्म ने मुंबई, पुणे, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश सहित के थिएटरों से कुल ₹5.57 करोड़ कमाए।http://www.ibtimes.co.in/wazir-box-office-collection-farhan-amitabh-starrer-gets-average-opening-day-1-662609 Wazir box office collection: Farhan-Amitabh starrer gets average opening on day 1 इंटरनैशनल बिज़नेस टाइम्ज़ 9 जनवरी 2016 12 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160305151435/http://www.ibtimes.co.in/wazir-box-office-collection-farhan-amitabh-starrer-gets-average-opening-day-1-662609 5 मार्च 2016 समुद्र पार के बॉक्स ऑफ़िस में इस फ़िल्म ने मामूली प्रदर्शनी के साथ कुल ₹4 करोड़ कमाए।
फ़िल्म के शुरुआती सप्ताह के अगले दो दिनों में फ़िल्म की राष्ट्रीय आमदनी में वृद्धि हो गई। दूसरे दिन में ₹7 करोड़ और तीसरे दिन में ₹8.24 करोड़ करकर फ़िल्म ने अपनी शुरुआती सप्ताह में कुल ₹21 करोड़ कमाई।http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/wazir-box-office-collections-big-b-farhan-starrer-film-earns-rs-5-57-cr-on-opening-day/ Amitabh's Wazir fumbles at box office, earns Rs 13 crore in 2 days दी इंडियन एक्सप्रेस 10 जनवरी 2016 12 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170621180543/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/wazir-box-office-collections-big-b-farhan-starrer-film-earns-rs-5-57-cr-on-opening-day/ 21 जून 2017http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/wazir-box-office-collections-amitabh-bachchan-farhan-akhtar-film-earns-rs-21-01-in-opening-weekend/ Wazir box office collections: Amitabh Bachchan, Farhan Akhtar film earns Rs. 21.01 in opening weekend गायकवाड़ प्रमोद दी इंडियन एक्सप्रेस 12 जनवरी 2016 12 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20170604004649/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/wazir-box-office-collections-amitabh-bachchan-farhan-akhtar-film-earns-rs-21-01-in-opening-weekend/ 4 जून 2017 सप्ताह के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय आमदनी में घटाव दिखने पर भी दूसरे दिन में ₹7.36 करोड़ की आमदनी तीसरे दिन तक ₹10.5 करोड़ हो चुकी थी।
वज़ीर ने शुरुआती सप्ताह में राष्ट्रीय बॉक्स ऑफ़िस के ₹30.1 करोड़ और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफ़िस के ₹14.2 करोड़ गिनकर कुल ₹44.3 करोड़ कमाई।http://zeenews.india.com/entertainment/movies/wazir-mints-rs-44-crore-in-first-week_1845966.html 'Wazir' mints Rs 44 crore in first week ज़ी न्यूज़ 16 जनवरी 2016 13 अक्टूबर 2017 live https://web.archive.org/web/20160221110105/http://zeenews.india.com/entertainment/movies/wazir-mints-rs-44-crore-in-first-week_1845966.html 21 फ़रवरी 2016 पहले सप्ताह में ही यह फ़िल्म ₹35 करोड़ का बजट वसूल कर लिया। दूसरे सप्ताह में वज़ीर ने राष्ट्रीय स्तर पर ₹6.29 करोड़ की आमदनी के साथ ख़ुद को 2016 की पहली हिट फ़िल्म के रूप में स्थापित कर लिया।Box office Update: Wazir is the first hit of 2016 http://www.dnaindia.com/entertainment/report-box-office-update-with-rs-4427-crore-wazir-becomes-the-first-hit-of-2016-2167382 डेली न्यूज़ ऐंड अनैलिसिस 18 जनवरी 2016 22 जून 2016 live https://web.archive.org/web/20160811173856/http://www.dnaindia.com/entertainment/report-box-office-update-with-rs-4427-crore-wazir-becomes-the-first-hit-of-2016-2167382 11 अगस्त 2016 अपने 5 हफ़्ते के थिएटर प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर पर ₹56.8 करोड़ और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ₹20.1 करोड़ की कमाई के साथ कुल ₹78.7 करोड़ की कमाई की।
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
wazir
श्रेणी:2016 की फ़िल्में
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय एक्शन थ्रिलर फ़िल्में