Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तमिल देवी का आह्वान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तमिल देवी का आह्वान (तमिल: தமிழ்த் தாய் வாழ்த்து, तमिऴ्त् ताय् वाऴ्त्तु), तमिलनाडु सरकार का राज्य गीत है। इस गीत के रचयिता मनोनमनियम सुंदरम पिल्लै हैं। तमिलनाडु सरकार के सभी सरकारी समारोहों की शुरुआत इस गीत के साथ और समापन भारतीय राष्ट्रगान से होता है। आधिकारिक तमिल संस्करण और हिन्दी (देवनागरी) लिप्यन्तरण इस राज्यगीत का आधिकारिक संस्करण इस प्रकार है: நீராரும் கடல் உடுத்த நில மடந்தைக் கெழிலொழுகும் சீராரும் வதனமெனத் திகழ்பரதக் கண்டமிதில் தெக்கணமும் அதிற்சிறந்த திராவிட நல் திருநாடும் தக்கசிறு பிறைநுதலும் தரித்தநறும் திலகமுமே! அத்திலக வாசனைபோல் அனைத்துலகும் இன்பமுற, எத்திசையும் புகழ்மணக்க இருந்த பெரும் தமிழணங்கே! தமிழணங்கே! நின் சீரிளமைத் திறம்வியந்து செயல் மறந்து வாழ்த்துதுமே! வாழ்த்துதுமே! வாழ்த்துதுமே!नीरारुम् कडल् उडुत्त निल मडन्दैक् कॆऴिलॊऴुगुम् सीरारुम् वदनमॆऩत् तिगऴ्बरदक् कण्डमिदिल् तॆक्कणमुम् अदिऱ्चिऱन्द द्राविड नल् तिरुनाडुम् तक्कसिऱु पिरैनुदलुम् तरित्तऩरुम् तिलकमुमे अत्तिलक वासनैपोल् अऩैत्तुलगुम् इऩ्बमुऱ ऎत्तिसैयुम् पुगऴ् मणक्क इरुन्द पेरुम् तमिऴणंगे! तमिऴणंगे ! निऩ् सीरिळमैत् तिरम्वियन्दु सॆयल् मरन्दु वाऴ्त्तुदुमे ! वाऴ्त्तुदुमे ! वाऴ्त्तुदुमे ! प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद "भारत लहराते समुद्र में लिपटे पृथ्वी के सजीले चेहरे के समान है, दक्कन उसके अर्धचन्द्राकार मस्तक के समान है जिस पर धन्य द्रविड़ देश सुगंधित ‘तिलक’ है। जिस प्रकार इस ‘तिलक’ की सुगंध से सारा विश्व आनंद में सराबोर है उसी प्रकार इसकी तमिल देवी का यश दूर दूर तक फैला है। हे तमिल देवी तुम्हारी जय हो, तुम्हारा राजसी यौवन, श्रद्धा और उत्साह को प्रेरित करता है।" सन्दर्भ श्रेणी:तमिलनाडु