411 REFERENCE · Wikipedia
जहरीला इंसान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जहरीला इंसान जहरीला इंसान.jpg जहरीला इंसान का पोस्टर विरेन्द्र सिन्हा पुत्तान्ना कनागल आर॰ डी॰ बर्मन ऋषि कपूर, मौसमी चटर्जी, नीतू सिंह 1974 भारत हिन्दी
जहरीला इंसान 1974 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसका निर्देशन पुत्तान्ना कनागल ने किया और निर्माण विरेन्द्र सिन्हा ने किया। फिल्म में ऋषि कपूर, मौसमी चटर्जी, नीतू सिंह, अंबरीश और प्राण हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन गीत "ओ हंसिनी" ने लोकप्रियता हासिल की।प्यार का नगमा और मौजों की रवानी बॉलीवुड में यही है इन 10 गानों की कहानी https://inextlive.jagran.com/10-songs-to-live-in-love-201612160030 9 अप्रैल 2019 hi https://web.archive.org/web/20161217143500/http://inextlive.jagran.com/10-songs-to-live-in-love-201612160030 17 दिसंबर 2016 dead
संक्षेप
अर्जुन (ऋषि कपूर) बददिमाग स्वभाव का लेकिन नरम दिल इंसान है। वह हमेशा उन स्थितियों में पड़ जाता है जिससे दूसरे उसे बुरे व्यक्ति के रूप में ले लेते हैं। उसके शिक्षक, जिन्हें वे मास्टरजी (प्राण) कहता है, एकमात्र व्यक्ति है जो उसे समझते हैं और उनके अच्छे गुणों की सराहना करते हैं। इसलिए अर्जुन उनकी इच्छाओं का पूरी तरह से पालन करता है। अर्जुन आरती (मौसमी चटर्जी) नामक एक महिला से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन आरती के पिता इस गठबंधन का विरोध करते हैं और जबरन अपनी पसंद के व्यक्ति से उसकी शादी कर देते हैं।
अर्जुन उदास जाता है, लेकिन जल्द ही उसे मार्गरेट (नीतू सिंह) से प्यार हो जाता है। जैसे ही समय बीतता है, वह आरती को भूलने लग जाता है और खुद को मार्गरेट के लिए समर्पित करता है। दूसरे शहर की व्यापारिक यात्रा पर, अर्जुन पाता है कि आरती अब एक वेश्या है। मार्गरेट के चाचा और मां उसकी अर्जुन से शादी करने के खिलाफ हैं। अर्जुन और मार्गरेट पहाड़ियों पर भाग जाते हैं; मास्टरजी उन्हें पकड़ लेते हैं और अर्जुन को शांत करने की कोशिश करते हैं। अर्जुन और मार्गरेट पहाड़ी से कूद कर जान दे देते हैं।
मुख्य कलाकार
ऋषि कपूर — अर्जुन सिंह
मौसमी चटर्जी — आरती
नीतू सिंह — मार्गरेट
प्राण — मास्टरजी
निरूपा रॉय — शोभा
मदन पुरी — जॉन
इफ़्तेख़ार — प्रिंसीपल विशम्बर नाथ
पेंटल — रंजीत
संगीत
गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन मजरुह सुल्तानपुरी दुम तुम्हारी दुम किशोर कुमार 7:00 साँप से बढ़कर जहरीला इंसान शैलेन्द्र सिंह 3:44 मेरे दिल से ये नैन शैलेन्द्र सिंह, आशा भोंसले 4:30 ये सिलसिला प्यार से चला आशा भोंसले 4:35 ओ हंसिनी मेरी हंसिनी किशोर कुमार 5:24 सुनो कहानी जब मैं लता मंगेशकर 5:57
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0232977 जहरीला इंसान
श्रेणी:1974 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में