411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीलंका में हिन्दी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रीलंका में हिन्दी भाषा को बहुत पसंद किया जाता है। हालांकि यहाँ केवल पाँच ही विद्यालयों में हिन्दी भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाती है। यहाँ हिन्दी पाठ्यक्रम और परीक्षा की ज़िम्मेदारी केंद्रीय हिन्दी संस्थान संभालता है। यहाँ हर वर्ष लगभग 600 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के विभागाध्यक्ष मीरा सरीन का कहना है कि हिन्दी इनके लिए केवल रोजगार का जरिया नहीं है, यह कारोबार को भी नई ऊँचाई में ले जाने का साधन है। बेहद सम्मान की भावना के साथ श्रीलंकाई विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति ललक है।श्रीलंका के इन स्कूलों में अनिवार्य है हिंदी http://www.amarujala.com/news-archives/india-news-archives/hindi-craze-in-srilanka-hindi-news-rk?pageId=1 28 मार्च 2016 अमर उजाला 11 सितम्बर 2014 https://web.archive.org/web/20160411082250/http://www.amarujala.com/news-archives/india-news-archives/hindi-craze-in-srilanka-hindi-news-rk?pageId=1 11 अप्रैल 2016 live
शिक्षा केन्द्र
भारत द्वारा श्रीलंका में हिन्दी के संस्थान स्थापित करने के बाद पाकिस्तान ने भी उर्दू भाषा के लिए यहाँ संस्थान शुरू किया। ज्योति परमार ने इस पर कहा कि हिन्दी गानों में कई उर्दू शब्दों का उपयोग किया जाता है। इस कारण उर्दू सीखने का लाभ भी मिलता है। लेकिन हिन्दी फिल्मों और गानों में मुख्य रूप से हिन्दी का उपयोग होता है और हिन्दी भाषा में भी उर्दू के शब्द होते हैं। इस तरह उर्दू केवल एक तरह से गानों को और हिन्दी को समझने में सहायक ही है।To Counter Hindi’s Soft Power, Pakistan Sets up Urdu Learning Center http://www.eyesrilanka.com/2015/10/31/to-counter-hindis-soft-power-pakistan-sets-up-urdu-learning-center/ 28 मार्च 2016 अंग्रेज़ी आइ श्रीलंका 31 अक्टूबर 2015 22 सितंबर 2020 https://web.archive.org/web/20200922010100/http://www.eyesrilanka.com/2015/10/31/to-counter-hindis-soft-power-pakistan-sets-up-urdu-learning-center/ dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रीलंका में हिन्दी का परचम
श्रेणी:विश्व में हिन्दी