411 REFERENCE · Wikipedia
टूरमैलीन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb|टूरमैलीन
टूरमैलीन (Tourmaline) एक खनिज है। इसका रासायनिक संघटन बहुत जटिल है। इसमें ऐल्यूमिनियम, सिलिकन, बोरॉन के अतिरिक्त अन्य बहुत सी धातुएँ भी भिन्न भिन्न मात्रा में विद्यमान रहती हैं। "टूरमैलीन' भिन्न भिन्न रंगों में मिलता है। इसकी लाल किस्म को "रूबेलाइट', नीली किस्म को "इंडिकोलाइट' तथा सूच्याकार काली किस्म को "शौर्ल' कहते हैं। इस खनिज के मणिभों को उदग्र फलकों पर विद्यामान धारियों की सहायता से पहचाना जा सकता है। इसकी कठोरता ७ से ७.५ तक तथा आपेक्षिक घतत्व ३ है।
पेग्मैटाइट शिलाओं में इस खनिज के बड़े मणिभ मिलते हैं। इनके अतिरिक्त आग्नेय और रूपांतरित शिलाओं में भी यह मिलता है। कहीं कहीं बालू में भी यह विद्यमान रहता है। भारत में राजस्थान और बिहार की पेग्मैटाइट शिलाओं से टूरमैलीन के सुंदर मणिभ प्राप्त हुए हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Tourmaline classification Accessed September 12, 2005
Mindat tourmaline group Accessed September 12, 2005
ICA's tourmaline Page International Colored Stone Association on tourmaline
Farlang historical tourmaline references USA localities, antique references,
Webmineral elbaite page Crystallographic and mineral information on elbaite
Turmalin-Blog Video and photos
श्रेणी:खनिज