Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सर-ए-संग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सर-ए-संग Sar-i Sang / ur سر سنگ बदख़्शान Lazurite.jpg 240px सर-ए-संग की खान से निकला एक लाजवर्द का टुकड़ा (संगमरमर में धंसा हुआ) 36 12 36 N 70 47 36 E सर-ए-संग (फ़ारसी: ur سر سنگ, अंग्रेज़ी: Sar-i Sang) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त के कूरान व मुन्जान ज़िले (ur کوران و منجان) में कोकचा नदी की घाटी में स्थित एक बस्ती है। यह अपनी लाजवर्द (लैपिस लैज़्यूली) की खान के लिए मशहूर है जहाँ से हज़ारों सालों से यह मूल्यवान पत्थर निकाला जा रहा है। प्राचीन दुनिया में साइबेरिया की छोटी-मोटी दो-एक खानों को छोड़कर यह विश्व का एकमात्र लाजवर्द का स्रोत होता था। सर-ए-संग का लाजवर्द दुनिया का सब से उत्तम कोटि का लाजवर्द माना जाता है। २००० ईसापूर्व में अपने चरम पर सिन्धु घाटी सभ्यता ने भी यहाँ के शोरतुगई इलाक़े के पास एक व्यापारिक बस्ती बनाई थी जिसके ज़रिये लाजवर्द भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया की सभ्यताओं तक भी पहुँचाया जाता था।Ancient Mesopotamian Materials and Industries: the Archaeological Evidence https://web.archive.org/web/20131005000901/http://books.google.co.uk/books?id=P_Ixuott4doC&pg=PA86&dq=Lapis+lazuli+++mines+in+the+Badakhshan&hl=en&ei=sW6_TvWKBIKr8AOTn623BA&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=2&sqi=2&ved=0CDkQ6AEwAQ#v=onepage&q=Lapis%20lazuli%20%20%20mines%20in%20the%20Badakhshan&f=false 5 अक्तूबर 2013 , Peter Roger Moorey, Eisenbrauns, pp. 86-87, 1999, ISBN 978-1-57506-042-2The Ancient Indus Valley: New Perspectives, Jane McIntosh, pp. 167-168, ABC-CLIO, 2008, ISBN 978-1-57607-907-2, ... The importance to the Harappans of resources from the north is indicated by the fact that, rather than merely sending traders to the region, they established an Indus trading outpost at Shortugai, at the confluence of the Kokcha and Amu Darya Rivers in Afghanistan, to facilitate their procurement of local resources. As well as lapis lazulim these resources included tin and gold ... नाम का अर्थ 'सर-ए-संग' का मतलब फ़ारसी में 'पत्थर का स्थान' होता है। संग का अर्थ 'पत्थर' होता है और यह अवस्ताई भाषा के मूल "असन" शब्द से आया है।Indo-Scythian Studies: Being Khotanese Texts, Volume 7 https://web.archive.org/web/20140930195234/http://books.google.com/books?id=OOK-fBNwZ7kC 30 सितंबर 2014 , H. W. Bailey, Cambridge University Press, 2009, ISBN 978-0-521-11873-6, ... Avesta has asanga- 'stone' ... N Pers. sand ... Avestan also has asan- 'stone' ... क्योंकि संस्कृत ओर फ़ारसी दोनों हिन्द-ईरानी भाषा परिवार की बहने हैं इसलिए ठीक यही सजातीय शब्द संस्कृत में भी "अश्न" रूप में मिलता है ओर ऋग्वेद में प्रयोगित है। इसका अर्थ भी "पत्थर" है।A Sanskrit-English dictionary: etymological and philologically arranged with special reference to cognate Indo-European languages https://web.archive.org/web/20130621100326/http://books.google.com/books?id=dLUKaou4KcMC 21 जून 2013 , Monier Monier-Williams, Ernst Leumann, Carl Cappeller, Asian Educational Services, 1999, ISBN 978-81-206-0369-1, ... अश्न 2. asna, as m. (cf asan), a stone, RV. viii ... लाजवर्द की खान कुछ इतिहासकारों के अनुसार सर-ए-संग की लाजवर्द की खान ७,००० सालों से सक्रीय है। यहाँ एक पुरानी सुरंग है जो अब छोड़ सी गई है और दो नई सुरंगें हैं।Afghanistan: Lonely Planet guidebooks https://web.archive.org/web/20160424063342/https://books.google.com/books?id=PjhP76JaVgkC 24 अप्रैल 2016 , Paul Clammer, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74059-642-8, ... It's thought that the mines of Sar-e Sang have been worked for over 7000 years, the most important source of lapis lazuli in the world ... यहाँ के लाजवर्द से बने ज़ेवर प्राचीन मिस्र, सुमेर, कॉकस क्षेत्र और दूर पश्चिमी अफ़्रीका के मॉरीतानिया तक भी मिले हैं।Gemstones of Afghanistan, Gary W. Bowersox, Bonita E. Chamberlin, pp. 52, GeoVision, Inc., 1995, ISBN 978-0-945005-19-3, ... Necklaces of lapis have been discovered in neolithic tombs of Mauritania and the Caucasus ... प्राचीन मिस्र के फ़िरौन तूतानख़ामून के मक़बरे और ईराक़ में सुमेर सभ्यता के ऊर ख़ज़ाने में भी यहाँ का लाजवर्द मिला है।Warwick Ball, 2008, 'The Monuments of Afghanistan: History, Archaeology and Architecture': 261, London. इन्हें भी देखें लाजवर्द कोकचा नदी बदख़्शान प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर श्रेणी:मध्य एशिया के शहर श्रेणी:लाजवर्द श्रेणी:बदख़्शान प्रान्त