411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय मसाला बोर्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय मसाला बोर्ड Spices_Board_of_India_Logo.png भारतीय मसाला बोर्ड का लोगो 1987 भारत सरकार की विनियामक एवं निर्यात संवर्धन एजेन्सी कोच्चि, केरल, भारत अध्यक्ष सुभाष वसु भारत सरकार indianspices.com
thumb|केरल के इलायची पहाड़ी पर इलायची के पौधे
भारतीय मसाला बोर्ड, भारत सरकार का एक मसालों से सम्बन्धित विनियामक एवं निर्यात संवर्धक एजेन्सी है। इसका मुख्यालय केरल के कोच्चि में स्थित है।
मसाला बोर्ड का गठन मसाला बोर्ड अधिनियम 1986 (1986 की सं.10) के अधीन पूर्ववर्ती इलायची बोर्ड (1968) और मसाला निर्यात संवर्धन परिषद (1960) के विलयन से 26 फरवरी 1987 को हुआ । मसाला बोर्ड, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन प्रवृत्त पाँच पण्य बोर्डों में से एक है । यह एक स्वायत्त निकाय है, जो अनुसूचित 52 मसालों के निर्यात संवर्धन और इलायची(छोटी और बड़ी) के विकास हेतु उत्तरदायी है ।
मुख्य कार्य
छोटी इलायची व बड़ी इलायची के अनुसन्धान, विकास और घरेलू विपणन का विनियम
सभी मसालों के फ़ासलोत्तर सुधार
मसालों के जैविक उत्पादन का संवर्धन, प्रसंस्करण और प्रमाणन
उत्तर-पूर्व में मसालों का विकास
गुणवत्ता मूल्यांकन सेवा प्रदान करना
प्रौद्योगिकी उन्नयन
गुणवत्ता उन्नयन
ब्राण्ड संवर्धन
अनुसंधान और उत्पाद विकास के लिए सहायता के माध्यम से सभी मसालों का निर्यात संवर्धन
मसालों के निर्यात संवर्धन से संबधित अन्य उत्तरदायित्व
गुणवत्ता प्रमाणन और नियंत्रण
निर्यातकों का पंजीकरण
व्यापार सूचना का संग्रहण और दस्तावेजन
मसालों के आयात और निर्यात से संबंधित नीति मामलों पर केंद्र सरकार को सूचना प्रदान करना
इन्हें भी देखें
भारतीय मसाले
श्रेणी:भारतीय मसाले
श्रेणी:भारत के निर्यात संवर्धक एजेन्सियाँ