411 REFERENCE · Wikipedia
धर्मात्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धर्मात्मा धर्मात्मा.jpg धर्मात्मा का पोस्टर फ़िरोज़ ख़ान फ़िरोज़ ख़ान कल्याणजी-आनंदजी कौशल भारती फ़िरोज़ ख़ान, हेमामालिनी, रेखा, डैनी डेन्जोंगपा, फरीदा ज़लाल, रंजीत, प्रेमनाथ 30 अप्रैल, 1975 भारत हिन्दी
धर्मात्मा 1975 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर फिल्म है और अफगानिस्तान में फिल्माई गई पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन फ़िरोज़ ख़ान ने किया था। ये फिल्म द गॉड फ़ादर को स्थानीयकृत बनाने की भारत में पहला प्रयास है। कलाकारों में फ़िरोज़ ख़ान, हेमा मालिनी देओल , रेखा , प्रेम नाथ, इम्तियाज खान, डैनी डेन्जोंगपा, फरीदा जलाल, रंजीत, हेलेन, मदन पुरी, जीवन, दारा सिंह, सत्येन कप्पू और सुधीर शामिल हैं। संगीत कल्याण जी आनंद जी का है। यह फिल्म फ़िरोज़ ख़ान को उनके करियर में नई ऊंचाइयों पर ले गई क्योंकि यह एक हिट फिल्म रही थी।
संक्षेप
धनवान, शक्तिशाली और प्रभावशाली सेठ धर्मदास (प्रेमनाथ) एक महलनुमा हवेली में आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन व्यतीत करता है। उन्हें उन सभी लोगों की सहायता करने के लिए जाना जाता है जो मदद की किसी भी उम्मीद से परे हैं। इससे उन्हें "धर्मात्मा" के रूप में जाना जाता है। लेकिन सेठ धर्मदास अपनी कोठरी में कई कंकाल छुपाये रखा है और एक गैंगस्टर के रूप में समानांतर जीवन जीता है।
एकमात्र व्यक्ति जिससे धर्मदास नफरत करता है और डरता है, वह कोई और नहीं बल्कि उसका अपना ही बेटा रणबीर (फ़िरोज़ ख़ान) है। उसने कसम खाई है कि वह अपने पिता के काले कारनामों से कभी समझौता नहीं करेगा और उन्हें बेनकाब करने की धमकी देता है। धर्मदास ने कभी भी किसी भी नश्वर के हाथों आत्मसमर्पण या हार नहीं मानी है। वह कभी भी ऐसा करने पर विचार भी नहीं करेंगे - भले ही इसका मतलब रणबीर की मृत्यु हो।
मुख्य कलाकार
प्रेमनाथ — धर्मदास 'धर्मात्मा'
फ़िरोज़ ख़ान — रणबीर
हेमामालिनी — रेशमा
रेखा — अनु
डैनी डेन्जोंगपा — जंकुरा
फरीदा ज़लाल — मोना
रंजीत — ऋषि
सुधीर — नटवर
इम्तियाज़ ख़ान — कुंदन
मदन पुरी — रणबीर के अंकल
जीवन — अनोखेलाल
सत्येन कप्पू — अनोखेलाल का भाई
हेलन — नर्तकी
इफ़्तेख़ार — विक्रम सिंह
सुलोचना लाटकर — शांति (मोना की माँ)
नाना पालसिकर — पुरुषोत्तम
दारा सिंह — शक्ति सिंह
संगीत
गीत गायक कल्याणजी-आनंदजी इन्दीवर तेरे चेहरे में वो जादू है किशोर कुमार 4:11 क्या खूब लगती हो मुकेश, कंचन 4:00 मेरी गलियों से लोगों की यारी लता मंगेशकर, महेन्द्र कपूर 6:15 तुम ने किसी से कभी प्यार मुकेश, कंचन 3:51 शीर्षक संगीत N/A 2:26 वाद्य रचना पठानी डांस संगीत N/A 2:43 वाद्य रचना थीम संगीत N/A 3:21 वाद्य रचना
नामांकन और पुरस्कार
प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम कमल बोस फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ छायाकार पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0361505 धर्मात्मा
श्रेणी:1975 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय थ्रिलर फ़िल्में