411 REFERENCE · Wikipedia
शेख मुजीबुर्रहमान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
শেখ মুজিবুর রহমান
बङ्गबन्धु शेख मुजिबुर रहमान Sheikh Mujibur Rahman in 1950.jpg 250px 35px बाङ्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति ताजुद्दीन अहमद १७ अप्रिल १९७१ १२ जनवरी १९७२ सैयद नजरुल इस्लाम (अस्थायी) बाङ्लादेश के द्वितीय प्रधानमन्त्री अबु साइद चौधुरीमोहाम्मदउल्लाह १२ जनवरी १९७२ २४ जनवरी १९७५ ताजुद्दीन अहमद मोहम्मद मंसूर अली बाङ्लादेश के चतुर्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मंसूर अली २५ जनवरी १९७५ १५ अगस्त १९७५ मोहाम्मदउल्लाह खन्दकार मोशताक अहमद १७ मार्च १९२० टुङ्गिपाडा, गोपालगञ्ज, फरीदपुर ज़िला, बाङ्ला राज्य, ब्रिटिश भारत (वर्तमान बाँङ्ग्लादेश) १५ अगस्ट १९७५ (उमेर ५५) अपने निवासस्थान, धानमण्डी, ढाका, बांंग्लादेश सामूहिक हत्याकाण्ड बाङ्लादेश कृषक श्रमिक आवामी लीग (सन् १९७५) अखिल भारतीय मुस्लिम लीग (सन् १९४९ भन्दा पहिला)बांग्लादेश अवामी लीग (१९४९-१९७५) बेगम फजिलातुन्नेसा शेख हसीनाशेख रेहानाशेख कामालशेख जामालशेख रासेल मौलाना आजाद महाविद्यालयढाका विश्वविद्यालय बाङ्लादेशी ब्रिटिश भारत (सन् १९४७ सम्म)पाकिस्तान (सन् १९७१ भन्दा पहिला)बांग्लादेश Sheikh Mujibur Rahman Sign.svg
अंगूठाकार|250x250पिक्सेल|नोआखली में महात्मा गांधी (बीच में बैठे) और हुसैन शहीद सुहरावर्दी (बाएं बैठे) के साथ मुजीब (दाएं खड़े), 1946
अंगूठाकार|250x250पिक्सेल|1970 के पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए ढाका में शेख मुजीबुर रहमान की बैठक
शेख़ मुजीबुर रहमान (बाङ्ला: শেখ মুজিবুর রহমান; १७ मार्च १९२० – १५ अगस्त १९७५) एक बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ, क्रान्तिकारी, राजनेता, कार्यकर्त्ता और डायरी लेखक थे, जो बांग्लादेश के संस्थापक राष्ट्रपति थे। उन्हें सामान्यतः बंगलादेश का जनक कहा जाता है। वे अवामी लीग के अध्यक्ष थे।https://www.bbc.com/hindi/india/2014/03/140328_sheikh_mujibur_rahman_rf_pk क्या था शेख़ मुजीबुर रहमान की हत्या का सच? 28 मार्च 2014 BBC News Hindi उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ़ सशस्त्र संग्राम की अगुवाई करते हुये बांग्लादेश को मुक्ति दिलाई। वे बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति बने और बाद में प्रधानमन्त्री भी बने। वे 'शेख़ मुजीब' के नाम से भी प्रसिद्ध थे। उन्हें 'बङ्गबन्धु' की पदवी से सम्मानित किया गया।
बांग्लादेश की मुक्ति के तीन वर्ष के भीतर ही १५ अगस्त १९७५ को सैनिक तख्तापलट के द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी। उनकी दो बेटियों में एक शेख हसीना तख़्तापलट के बाद जर्मनी से दिल्ली आयीं और १९८१ तक दिल्ली रही तथा १९८१ के बाद बांग्लादेश जाके पिता की राजनैतिक विरासत को सम्भाला।
हत्या
शेख मुजीबुर्रहमान का हत्याकाण्ड
अंगूठाकार|250x250पिक्सेल|शेख मुजीबुर रहमान का मकबरा, गोपालगंज, ढाका
१५ अगस्त १९७५ की सुबह बांग्लादेश की सेना के कुछ बाग़ी युवा अफ़सरों के हथियारबन्द दस्ते ने ढाका स्थित राष्ट्रपति आवास पर पहुँच कर राष्ट्रपति शेख़ मुजीबुर रहमान की हत्या कर दी। हमलावर टैङ्क लेकर गये थे। पहले उन लोगों ने बङ्गबन्धु मुजीबुर रहमान के बेटे शेख़ कमाल को मारा और बाद में मुजीब और उनके अन्य परिजनों को।
मुजीब के सभी तीन बेटे और उनकी पत्नी की बारी-बारी से हत्या कर दी गयी। हमले में कुल २० लोग मारे गये थे। मुजीब शासन से बगावती सेना के जवान हमले के समय कई दस्तों में बंटे थे। अप्रत्याशित हमले में मुजीब परिवार का कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा। उनकी दो बेटियाँ संयोगवश बच गयीं, जो घटना के समय जर्मनी में थीं। उनमें एक शेख हसीना और दूसरी शेख़ रेहाना थीं। शेख़ हसीना अभी बांग्लादेश की प्रधानमन्त्री हैं। अपने पिता की हत्या के बाद शेख़ हसीना हिन्दुस्तान रहने लगी थीं। वहीं से उन्होंने बांग्लादेश के नए शासकों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया। १९८१ में वह बांग्लादेश लौटीं और सर्वसम्मति से अवामी लीग की अध्यक्ष चुन ली गयीं।
लोकप्रिय संस्कृति में
बांग्लादेशी लेखक हुमायून अहमद ने शेख मुजीब को उनके दो ऐतिहासिक उपन्यास, 2004 के "जोछना ओ जननीर गल्पो" में आज़ादी की लड़ाई के दौरान के समय, और 2012 की "देयाल" मे आजादी के अवधि के बाद के दिन को चित्रित किया।
मुजीब को बांग्लादेशी-कनाडाई लेखक नेमत इमाम द्वारा नकारात्मक रूप से चित्रित किया है। उनके उपन्यास, "द ब्लैक कोट" में मुजीब को एक घातक तानाशाह के रूप में दर्शाया गया है।
2014 में भारतीय फिल्म "चिल्ड्रेन ऑफ वॉर" मे, प्रोडीप गांगुली ने शेख मुजीब के चरित्र को चित्रित किया।
2015 में, बांग्लादेश अवामी लीग के सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन (CRI) विभाग ने अपनी दो आत्मकथाओं के अनुसार शेख मुजीब के जीवन की घटनाओं के आधार पर "मुजीब" नाम से चार बच्चों की कॉमिक बुक प्रकाशित की।
2018 में डॉक्यूमेंट्री फिल्म "हसीना: ए डॉटर्स टेल" मे, शेख मुजीब की बेटी शेख हसीना ने अपने पिता की हत्या के बारे में बात की।
इन्हें भी देखें
बांग्लादेश मुक्ति युद्ध
शेख मुजीबुर्रहमान का हत्याकाण्ड
जो बिछड़ गए
जोछना ओ जननीर गल्पो
देयाल (उपन्यास)
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
शेख मुजिबुर रहमान
ऐसे हुई बंगबंधु की हत्या (प्रभात खबर)
बांग्लादेश के संस्थापक मुजीब हत्याकांड में 12 को मृत्युदण्ड
मुजीबुर रहमान हत्याकांड मामलाः सुनवाई प्रक्रिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रम
(Bangabandhu) Sheikh Mujibur Rahman — The architect of Bangladesh
Picture Gallery of Bangabandhu Sheikh Mujibur Rahman
Bangladesh Liberation War. Mujibnagar. Government Documents 1971
Mujib on Banglapedia
Mujib on Reference/Encyclopedia
Sheikh Mujibur Rahman — the father and the founder of Bangladesh
श्रेणी:बांग्लादेश के राष्ट्रपति
श्रेणी:बंगाली_मुस्लिम
श्रेणी:बंगाली लोग
श्रेणी:बंगाली राजनीतिज्ञ
श्रेणी:गांधी शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता