411 REFERENCE · Wikipedia
पिंज़ोन (गैलापागोस)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिंज़ोन द्वीप, गैलापागोस द्वीप समूह, ईक्वाडोर का एक द्वीप है। पिंटा और नीना नामक दो कैरवालों (तीव्रगामी जहाज़) के कप्तान पिंज़ोन बंधुओं नाम पर इस द्वीप का नामकरण पिंज़ोन द्वीप किया गया है। पिंज़ोन द्वीप, को कभी कभी डंकन द्वीप (एडम डंकन, पहले विस्काउंट डंकन के नाम पर) भी पुकारा जाता है। द्वीप का कुल क्षेत्रफल 18 वर्ग किलोमीटर (7 वर्ग मील) है और अधिकतम ऊंचाई 458 मीटर (1,503 फुट) है। पिंज़ोन विशाल कछुओं, जलसिंह और अन्य कई स्थानीय प्रजातियों का घर है। यहाँ कोई आगंतुक स्थल नहीं है और द्वीप की यात्रा के लिए अनुमति की आवश्यकता पड़ती है।
पिंज़ोन द्वीप गैलापागोस द्वीपसमूह के भौगोलिक केंद्र का निर्माण करता है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से गैलापागोस द्वीपसमूह की दो मुख्य वृक्ष प्रजातियों में से कोई भी इस द्वीप पर नहीं पाई जाती हैं। द्वीप के आर्द्र क्षेत्र में डेज़ी पेड़ की एक अनूठी प्रजाति पाई जाती है।
सन्दर्भ