411 REFERENCE · Wikipedia
२६ मई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
26 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 146वॉ (लीप वर्ष में 147 वॉ) दिन है। साल में अभी और 219 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
2010- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
2018 - सी बी एस ई के बारहवीं कक्षा के नतीजों में गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
2018 - दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जाए-इन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रहित क्षेत्र के सम्बंध में मुलाकात की।
2018 - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने चार वर्ष पूरे किए।
2024 - कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। और आईपीएल 2024 की कोलकाता विजेता बनी।
जन्म
1921- डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त- एकयुप्रेशर जनक
1945 - विलासराव देशमुख - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता।
1906 - बेंजामिन पीरी पाल , कृषि विज्ञानी , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पहले महानिदेशक
निधन
2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
1934 - चम्पक रमन पिल्लई - भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:मई