411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ोतान नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ख़ोतान नदी Khotan River Khotan River.png ख़ोतान नदी शिंजियांग में काराकाश नदी और योरुंगकाश नदी के संगम से उत्पन्न होती है (अंतरिक्ष से चित्रण) काराकाश नदी, योरुंगकाश नदी 38.08 N 80.56 E तारिम नदी 40.478479 N 80.944169 E title,inline
ख़ोतान नदी (Khotan River) मध्य एशिया में शिंजियांग क्षेत्र में बहने वाली एक नदी है जो काराकाश नदी और योरुंगकाश नदी के संगम से उत्पन्न होती है। यह दोनों उपनदियाँ कुनलुन पर्वत क्षेत्र से उत्तर की ओर जाकर टकलामकान मरुस्थल में प्रवेश करती हैं जहाँ यह ख़ोतान शहर से लगभग 145 किमी उत्तर में इनका संगम होता है। यहाँ से आरम्भ हुई ख़ोतान नदी लगभग 290 किमी मरुभूमि में बहकर तारिम नदी में विलय कर जाती है। इस नदी का पानी हिम पिघलने से आता है, इसलिए आमतौर पर इसमें पानी केवल ग्रीष्मऋतु में ही होता है। अन्य मौसम में इस नदी के मार्ग पर कुछ भारी गाड़ियाँ चलाई जा सकती हैं और सन् 1995 में तारिम मरुभूमि राजमार्ग के निर्माण से पहले यही तारिम द्रोणी को वाहन से पार करने का एकमात्र मार्ग था।"Khotan-Darya," 1911 Encyclopædia Britannica.The Southwest Taklimakan Desert https://web.archive.org/web/20140407095226/http://disc.sci.gsfc.nasa.gov/geomorphology/by-location/GEO_8/GEO_PLATE_E-27.shtml 7 अप्रैल 2014 from NASA's Geomorphology from Space https://web.archive.org/web/20060929032905/http://daac.gsfc.nasa.gov/geomorphology/GEO_COMPLETE_TOC.shtml 29 सितंबर 2006 . Retrieved March 29, 2014.http://www.travel-silkroad.com/english/dongfanwenming/history/htsj/gyzkc.htm संग्रहीत प्रति 9 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20120321102511/http://www.travel-silkroad.com/english/dongfanwenming/history/htsj/gyzkc.htm 21 मार्च 2012 dead
इन्हें भी देखें
ख़ोतान
काराकाश नदी
योरुंगकाश नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:शिंजियांग की नदियाँ