411 REFERENCE · Wikipedia
कापा ओरायोनिस तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|कालपुरुष (ओरायन) तारामंडल में कापा ओरायोनिस 'κ' द्वारा नामांकित बाएँ नीचे की तरफ वाला तारा है
thumb|कालपुरुष तारामंडल में स्थित सैफ तारा
कापा ओरायोनिस, जिसके बायर नामांकन में भी यही नाम (κ Ori या κ Orionis) दर्ज है, आकाश में कालपुरुष तारामंडल का छठा सब से रोशन तारा और पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ५१वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे लगभग ७०० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) २.०६ है।
अन्य भाषाओं में
कापा ओरायोनिस को अंग्रेज़ी में "सैफ़" (Saiph) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "सैफ़ अल-जब्बार" (ur سيف الجبار) से लिया गया है जिसका अर्थ "दानव की तलवार" है। कालपुरुष तारामंडल में जो कालपुरुष (या कुछ वर्णनों में एक शिकारी) की काल्पनिक आकृति बनती है, कापा ओरायोनिस उसके हाथ से आगे स्थित एक तारा है।
वर्णन
कापा ओरायोनिस एक B0.5 Iavar श्रेणी का महादानव तारा है।Burnham's celestial handbook: an observer's guide to the universe beyond the Solar System Robert Burnham Courier Dover Publications, 1978 9780486235684 http://books.google.com/books?id=wB9uZ9lH5bgC इसका द्रव्यमान (मास) हमारे सूरज के द्रव्यमान का १५-१७ गुना है और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ११ गुना है। यह एक बहुत ही गरम तारा है और इसका सतही तापमान २६,००० कैल्विन अनुमानित किया गया है। इसकी भयंकर निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) हमारे सूरज की चमक की ५७,५०० गुना है, लेकिन इस से उत्पन्न प्रकाश ज़्यादातर अधिक ऊर्जा वाले पराबैंगनी (अल्ट्रावायोलॅट) रंग में होता है जिसे मनुष्य नहीं देख सकते। इसलिए यह एक बहुत विकिरण (रेडियेशन) उत्पन्न करने वाला तारा होकर भी मनुष्यों को धुंधला लगता है। आज से करोड़ों साल भविष्य में कापा ओरायोनिस सिमटकर एक भयंकर परमनोवा धमाके में ध्वस्त हो जाएगा।
इन्हें भी देखें
महादानव तारा
कालपुरुष तारामंडल
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तारे
श्रेणी:महादानव तारे
श्रेणी:कालपुरुष तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना