Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्रिया सरन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्रिया सरन Shriya Saran at Jackky Bhagnani’s Diwali bash, 2019 (28).jpg श्रिया सरन क्यामेरा के तरफ देखते हुए श्रिया सरन श्रिया सरन yes 1982 09 11 देहरादून, उत्तराखंड, भारत अभिनेत्री 2001–वर्तमान http://www.shriyasaran.com श्रिया सरन (जन्म 11 सितंबर 1982)आज ही के दिन जन्मी थीं अभिनेत्री श्रेया सरन http://www.patrika.com/news/today-special/happy-birthday-shriya-saran-1099459/ 11 सितम्बर 2015 12 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20160815193010/http://www.patrika.com/news/today-special/happy-birthday-shriya-saran-1099459/ 15 अगस्त 2016 live एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत संगीत वीडियो में अभिनय द्वारा की, साथ ही कलाकार बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए, वे एक अभिनय स्टूडियो में भाग लेती रहीं। 2001 में इष्टम के साथ श्रीगणेश करते हुए, 2002 में अपनी पहली ज़बरदस्त हिट फ़िल्म संतोषम में भानु की भूमिका के ज़रिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस फ़िल्म के बाद वे कई तेलुगू फ़िल्मों में प्रमुख कलाकारों के साथ नज़र आईं, जबकि, साथ ही बॉलीवुड और तमिल फ़िल्म उद्योग में भी प्रवेश किया। 2007 में, शिवाजी: द बॉस में रजनीकांत के साथ अभिनय करने के बाद श्रिया सरन एक राष्ट्रीय हस्ती बन गईं, जिसके पश्चात उन्होंने कई बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्म भी साईन कीं. श्रिया सरन, रोमांटिक कॉमेडी और ड्रामा से लेकर कल्पित विज्ञान तथाएक्शन थ्रिलर तक विस्तृत, मुख्यतः बड़े बजट वाली तथा प्रमुख स्टुडियो फ़िल्मों में नायिका की भूमिका निभाती हैं। उनकी सर्वाधिक लोकप्रिय प्रदर्शित फ़िल्मों में संतोषम (2002), टैगोर (2003), शिवाजी: द बॉस (2007) और कंदस्वामी (2009) शामिल हैं। कैरियर शुरूआती कैरियर श्रिया को पहली बार कैमरे के सामने आने का मौक़ा तब मिला, जब वे दिल्ली के LSR कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं, जिसे उन्होंने शूटिंग में भाग लेने के लिए छोड़ दिया। श्रिया सरन पहली बार रीनू नाथन की थिरकती क्यों हवा म्यूज़िक वीडियो में परदे पर नज़र आईं, जिसमें उन्हें अपनी डांस टीचर की सिफ़ारिश पर काम करने का मौक़ा मिला। बनारस में फ़िल्मांकित वीडियो से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की, जिसकी वजह से रामोजी फ़िल्म्स ने नवोदित कलाकारों द्वारा अभिनीत व निर्देशित फ़िल्म इष्टम में नेहा की प्रमुख भूमिका की पेशकश की। केवल एक फ़िल्म में काम करने की चाहत के बावजूद, श्रिया सरन को अत्यंत लोकप्रियता हासिल हुई। इष्टम प्रदर्शित होने से पहले, श्रिया सरन ने फ़िल्म उद्योग के चोटी के सितारे, नागार्जुन, तरुण तथा चिरंजीव के साथ तीन बड़ी बजट की फ़िल्में, क्रमशः संतोषम, नुव्वे नुव्वे और टैगोर, साईन कीं. फ़िल्म कैरियर श्रिया ने फ़िल्मों में अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत उषा किरण मूवीज़ द्वारा निर्मित तेलुगू फ़िल्म इष्टम (2001) से की। उनकी यह पहली फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ठीक चल नहीं पाई, लेकिन कई तेलुगू निर्माता और निर्देशकों ने उन पर ग़ौर किया। जल्द ही उन्होंने नागार्जुन की संतोषम (2002) साईन की, जो ज़बरदस्त हिट साबित हुई और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा.वे काफ़ी भाग्यशाली रहीं कि कैरियर के प्रारंभिक चरण में ही उन्हें चिरंजीवी की नायिका बन कर अभिनय करने का मौक़ा मिला। टैगोर की भारी सफलता के बाद वे दक्षिण भारतीय फ़िल्म उद्योग की चोटी की अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उनकी नुव्वे नुव्वे और भागीरथ जैसी बाद की फ़िल्मों ने उन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा. बतौर प्रभास की नायिका उनके द्वारा अभिनीत छत्रपति फ़िल्म, उनके कैरियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक थी। श्रिया ने फ़ेयर एंड लवली, लक्स और हेड एंड शोल्डर्स जैसे बड़े ब्रांडों को भी समर्थन दिया है। उन्होंने तेलुगू अभिनेता तरुण, और त्रिशा कृष्णन के साथ एनक्कु 20 उनक्कु 18 (2003) से तमिल फ़िल्मों में अपना पहला क़दम रखा। फ़िल्म बॉक्स-ऑफ़िस पर औसत रूप से हिट रही, लेकिन ए.आर. रहमान के संगीत की वजह से वह विशेषतः म्यूज़िकल हिट साबित हुई। तमिल फ़िल्मों में उनके लिए काफ़ी ग्लैमरस भूमिकाओं के प्रस्ताव आए, पर अगले एक वर्ष तक उन्होंने टॉलीवुड में अपना काम जारी रखा। जयम रवि के साथ फ़िल्म मलै के ज़रिए उन्होंने कॉलीवुड में अपनी वापसी की। फ़िल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने कई चोटी की अभिनेत्रियों को पछाड़ कर, रजनीकांत के साथ शंकर की शिवाजी: द बॉस में प्रतिष्ठित भूमिका हासिल की, जो दशावतारम के बाद, आज तक की सबसे महंगी भारतीय फ़िल्म है।March 2009 हाल ही में वे अलगिय तमिल मगन में विजय की नायिका बन कर नज़र आईं और इस समय विक्रम के साथ कंदस्वामी का फ़िल्मांकन जारी है। निजी जीवन परिवार श्रिया सरन का जन्म हरिद्वार में हुआ था और उन्होंने अपना अधिकांश जीवन शिवालिक पर्वत श्रृंखला की तलहटी में एक छोटी-सी बस्ती में बिताया है। उनके पिता पुष्पेंद्र सरन, राज्य के स्वामित्व वाले भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिए काम करते थे, जबकि उनकी मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिक स्कूल में रसायन-विज्ञान की शिक्षिका थीं, जहां की श्रिया छात्रा रह चुकी हैं। उनके बड़े भाई अभिरूप सरन उनसे चार साल बड़े हैं और फ़िलहाल मुंबई में एक विज्ञापन कंपनी FCB उल्का में काम करते हैं। उनका विवाह आरती से हुआ है, जिनके साथ श्रिया अपने रिश्ते को "बहुत गहरा" मानती हैं। श्रिया के अनुसार बचपन में उन्होंने "लंबे समय तक अपनी जेब खर्च संभाल कर रखी और उसे अंधों के स्कूल को दान में दिया." जब श्रिया 17 वर्ष की थीं, उनका परिवार दिल्ली चला गया, क्योंकि वे प्रसिद्ध नृत्यांगना गुरु शोवना नारायण से कथक सीखने की इच्छुक थीं। फ़िल्मोग्राफ़ी वर्षफ़िल्मभूमिकाभाषा अन्य नोट 2001 इष्टम नेहा तेलुगू 2002 संतोषम भानु तेलुगू चेन्नकेशव रेड्डी प्रीति तेलुगू नुव्वे नुव्वे अंजलि तेलुगू 2003 तुझे मेरी कसम गिरिजा हिन्दी नीकू नेनु नाकू नुव्वु सीता लक्ष्मी तेलुगू टैगोर देवकी तेलुगू एला चेप्पनु प्रिया तेलुगू एनक्कु 20 उनक्कु 18 रेशमा तमिल 2004 नेनुन्नानु अनु तेलुगू थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम रानी हिन्दी अर्जुन रूपा तेलुगू शुक्रिया: टिल डेथ डू अस अपार्ट सनम हिन्दी 2005 बालू ABCDEFG अनु तेलुगू ना अल्लुडु मेघना तेलुगू सदा मी सेवलो कांति तेलुगू सोग्गाडु श्रिया तेलुगू छोटा किरदार सुभाष चन्द्र बोस स्वराज्यम तेलुगू मोगुडु पेल्लाम ओ दोंगाडु सत्यभामा तेलुगू मलै शैलजा तमिल छत्रपति नीलू तेलुगू नामज़द, तेलुगू फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भगीरथ श्वेता तेलुगू बोम्मलाटा स्वाति तेलुगू छोटा किरदार2006 देवदासु स्वयं तेलुगू विशेष उपस्थिति खेल तेलुगू विशेष उपस्थिति बॉस संजना तेलुगू विशेष उपस्थिति तिरुविलयाडल आरंभम प्रिया तमिल 2007 मुन्ना बार में नर्तकी तेलुगू गाने में आइटम नंबर अरसु अंकिता कन्नड़ छोटा किरदार शिवाजी: द बॉस तमिलसेल्वी तमिल आवारापन आलिया हिन्दी नामज़द, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित नायिका पुरस्कार तुलसी तेलुगू विशेष उपस्थिति अलगिया तमिल मगन अभिनया तमिल 2008 इंदिरलोगत्तिल ना अलगप्पन पिडारिअत्ता तमिल विशेष उपस्थिति मिशन इस्तानबुल अंजलि सागर हिन्दी विजेता, स्टारडस्ट बढ़िया नया चेहरा पुरस्कार द अदर एंड ऑफ़ द लाइन प्रिया सेठी अंग्रेज़ी 2009 एक - द पवर ऑफ़ वन प्रीत हिन्दी दोरनइ इंदु तमिल कंदस्वामी सुब्बलक्ष्मी तमिल कुकिंग विथ स्टेला तन्नु अंग्रेज़ी कुट्टी गीता तमिल जग्गुभाई तमिल चिक्कु बुक्कु तमिल इन्हें भी देखें अदिति राव हैदरी मेहरीन पीरज़ादा अदा खान ज़ोया अफ़रोज़ सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Shriya Saran श्रिया सरन आधिकारिक वेबसाईट 1328152 श्रिया सरन श्रेणी:1982 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:हरिद्वार के लोग श्रेणी:तमिल अभिनेत्री श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:गूगल परियोजना श्रेणी:कन्नड़ अभिनेत्री