411 REFERENCE · Wikipedia
संगामी अभिकलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जब एक ही अवधि में एक से अधिक अभिकलन एक साथ किए जाते हैं तो इसे संगामी अभिकलन (Concurrent computing) कहते हैं। यह (संगमन), प्रणाली की विशेषता है, अर्थात संगामी अभिकलन एक ही प्रोग्राम में हो सकता है, एक कम्प्यूटर पर हो सकता है, या एक नेटवर्क पर हो संगामी अभिकलन किया जा सकता है। संगामी प्रणाली में अभिकलन का कार्य, दूसरे अभिकलनों के पूरा होने की प्रतीक्षा किए बिना आगे बढता रहता है।
प्रोग्रामिंग पैराडाइम के रूप में संगामी अभिकलन, एक प्रकार का मॉड्युलर प्रोग्रामिंग है क्योंकि 'सम्पूर्ण अभिकलन' को ऐसे 'छोटे-छोटे अभिकलनों' में बांटना पड़ता है जो एक साथ चलाए जा सकें।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
युगपत अभिकलन (पैरेलेल कम्प्युटिंग)
श्रेणी:अभिकलन