411 REFERENCE · Wikipedia
किशमिश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|अंगूर सुखाने से उनके अन्दर की चीनी बिल्लौर (क्रिस्टल) बना लेती है
thumb|230px|अलग-अलग जाति के अंगूरों से बने किशमिश
किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। ये एक फ़ारसी शब्द है। पारम्परिक रूप से बड़े अकार के अंगूरों की दाख (किशमिश) को हिन्दी में मुनक्का कहा जाता है।Punjabi Cook Book https://web.archive.org/web/20150401203114/http://books.google.com/books?id=coQr5fm1jmAC 1 अप्रैल 2015, Neera Verma, pp. 111, Diamond Pocket Books Pvt. Ltd., ISBN 978-81-7182-553-0, ... Kishmish Raisin ... Munakka Big raisin ...
पौष्टिकता
किशमिश के वज़न का ६७% से ७२% शक्कर होता है, जो अधिकतर ग्लूकोस और फ़्रूक्टोस के रूप में होता है।Albert Julius Winkler. General viticulture, University of California Press, 1962, p. 645. ISBN 978-0-520-02591-2 इनका ३% भाग प्रोटीन और ३.५% भाग पाचन में मददगार फ़ाइबर (रेशा) होता है।http://nutritiondata.self.com/facts/fruits-and-fruit-juices/2050/2 संग्रहीत प्रति 5 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20150708160848/http://nutritiondata.self.com/facts/fruits-and-fruit-juices/2050/2 8 जुलाई 2015 dead ख़ुबानियों और आलू बुख़ारों की तरह इनमें लाभदायक प्रति आक्सीकारक (ऐंटी- ऑक्सिडॅन्ट) की बहुत मात्रा होती है लेकिन ताज़े अंगूरों की तुलना में विटामिन सी कम होता है। इनमें सोडियम कम होता है और कोलेस्टेरॉल बिलकुल नहीं होता।http://www.calraisins.org/professionals/healthy-benefits-of-raisins/ संग्रहीत प्रति 5 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20160120000219/http://calraisins.org/professionals/healthy-benefits-of-raisins/ 20 जनवरी 2016 dead अनुसन्धान में कुछ संकेत मिलें हैं कि अधिक रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) वाले मरीज़ों द्वारा किशमिशों का सेवन करने से उनके रक्तचाप पर कुछ लाभदायक असर होता है, हालांकि इसपर अभी अधिक अध्ययन की ज़रुरत है।"Snacking on raisins may offer a heart-healthy way to lower blood pressure", American College of Cardiology, ScienceDaily, 26 March 2012
किशमिश में पोषक तत्व
कार्बोहाइड्रेट फास्फोरस
आयरन
प्रोटीन
फाइबर
जिंक
कॉपर
वसा
विटामिन ई
मैग्निस
विटालिन सी
शुगर
विटामिन के
पोटैशियम
विटामिन बी 9
कैल्शियम
विटामिन 6
सोडियम
विटामिन बी 3
मैग्नीशियमhttps://redcliffelabs.com/myhealth/health/benefits-of-eating-raisins-health-benefits-and-nutritional-value/ Kismis Khane ke Fayde: स्वास्थ्य लाभ और पोषण मूल्य redcliffelabs.com 2024-10-24
right|thumb|300px|अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाया जाता है।
कुत्तों के लिए विषाक्त
अंगूर और किशमिश कुत्तों के गुर्दों को खराब कर सकते हैं। इसका सही कारण अभी ज्ञात नहीं है लेकिन पालतू कुत्तों को यह दो चीजें कभी खाने के लिए नहीं देनी चाहियें।Raisins and grapes can be harmful to dogs https://web.archive.org/web/20200719231247/https://www.snopes.com/fact-check/grapes-and-raisins-harmful-to-dogs/ 19 जुलाई 2020 , snopes.com, Accessed on 21 January 2011
इन्हें भी देखें
अंगूर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अंगूर
श्रेणी:मेवा