Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हुई लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|कुछ हुई मुस्लिम लोग हुई लोग (चीनी भाषा: 回族, हुईज़ू; श्याओ'अरजिंग: ur حُوِ ذَو) चीन की सरकार द्वारा मान्य एक जाति है जिसके सदस्य मुख्य रूप से चीनी भाषा अपनी मातृभाषा के रूप में बोलने वाले मुस्लिम लोग हैं। इनमें से बहुत से लोग वे हैं जिनके पूर्वज रेशम मार्ग पर यात्री थे और चीन में आ बसे और जिन्होनें चीनी संस्कृति और भाषा अपना ली। हुई लोग सांस्कृतिक दृष्टि से और काफ़ी हद तक देखने में चीन के बहुसंख्यक हान चीनी समुदाय के सदस्यों से मिलते जुलते हैं, लेकिन इन्हें चीन में हान नहीं समझा जाता। यह भी ध्यान रहे कि यह चीन के अन्य मुस्लिम समुदायों, जैसे कि उइग़ुर लोग, से भी भिन्न समझे जाते हैं। हुई लोगों का खान-पान हान चीनियों से मिलता है, लेकिन इसमें कुछ भिन्नताएँ हैं, मसलन ये सूअर का मांस नहीं खाते जो वरना चीनी खाने में आम है।China's Muslim Hui community: migration, settlement and sects, Michael Dillon, Psychology Press, 1999, ISBN 978-0-7007-1026-3 इन्हें भी देखें हान चीनी सन्दर्भ श्रेणी:चीन की जातियाँ