Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इली नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|इली नदी का एक दृश्य thumb|240px|बलख़श झील जलसम्भर क्षेत्र का नक़्शा जिसमें इली नदी और उसकी उपनदियाँ देखी जा सकती हैं इली नदी (कज़ाख़: Іле, इले; अंग्रेज़ी: Ili River) मध्य एशिया की एक नदी है जो चीन के शिनजियांग प्रांत के इली कज़ाख़ स्वशासित विभाग में तियान शान पहाड़ों से उत्पन्न होकर दक्षिणपूर्वी कज़ाख़स्तान के अलमाती प्रांत से गुज़रकर बलख़श झील के ख़ाली होती है। इसकी कुल लम्बाई १,४३९ किमी है जिसमें से ८१५ किमी कज़ाख़स्तान की भूमि में आता है। बलख़श झील से मिलते हुए इली नदी एक बड़ा नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र बनाती है जिसमें झीलें, दलदली ज़मीन और सरकंडों से भरपूर जलग्रस्त इलाक़े आते हैं। कुल मिलकर इली नदी का जलसम्भर क्षेत्र १,४०,००० वर्ग किमी है। इली नदी स्तेपी की तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है - अन्य दो चुय नदी और तलास नदी हैं। नाम इली नदी का नाम महमूद काश्गरी के मशहूर 'दीवान-उ-लुग़ात​-उत-तुर्क' (तुर्की भाषाओँ का शब्दकोष) में मिलता है। इसमें उन्होंने इसे कुछ इस तरह दर्ज किया था: 'इली, एक नदी का नाम, जिसके किनारे यग़मा, तोख़सी और चिगलिग​ क़बीले बसते हैं और जिसे तुर्की देश अपना जेहून (आमू दरिया) समझते हैं'।Mahmud Kashgari, Dīwānu l-Luġat al-Turk (En: Compendium of the languages of the Turks). Vol I, p124. 1072-1074 इस से उनका मतलब था की जिस तरह मध्य एशिया के अन्य भाग में आमू दरिया को बहुत अहमियत दी जाती है उसी तरह इली नदी तुर्क लोगों के लिए है। सम्भव है कि नदी का नाम उईग़ुर भाषा के 'इल' शब्द से हो जिसका मतलब '(मछली पकड़ने वाला) काँटा' होता है। यह नाम नदी के आकार के ऊपर आधारित हो सकता है।Adil Arup, Ili atalghusi heqqide (Etymology of Ili), Journal of Ili Darya, in Uyghur, 2007 इली नदी के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें बलख़श झील तलास नदी सन्दर्भ 2 श्रेणी:शिंजियांग की नदियाँ श्रेणी:चीन की नदियाँ श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान की नदियाँ श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ श्रेणी:अलमाती प्रांत