Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुदिरमन पर्वतमाला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुदिरमन पर्वतमाला या दुगुनदुगुऊ या नसाऊ पर्वतमाला इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह 4.2 S 137 E inline,title पर स्थित है। इसमे माओके पर्वत शृंखला का पश्चिमी भाग शामिल है। ओशिआनिया क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी पुंकाक जय यहां स्थित है। नैसाँ (Nassau) श्रेणियाँ ये हिंदेशिया अधिकृत न्यूगिनी द्वीप के मध्य में पर्वतश्रेणी है, जो हिमपर्वतों की पश्चिमी सीमा बनाती है। यह श्रेणी ओरैंज श्रेणियों से सटी हुई है। इसकी लंबाई वागेल काप प्रायद्वीप से लेकर ओरैंज श्रेणी तक 200 मील है। इसकी कास्टेंज (carstensz) और माउंट इडेनबर्ग चोटियाँ क्रमश: 16,400 और 15,750 फुट ऊँची हैं। यद्यपि इसकी स्थिति विषुवत‌ रेखा के केवल ४ अंश दक्षिण है, फिर भी ऊँचाई के कारण इसकी उपर्युक्त दोनों चोटियाँ हिम एवं हिमनदियों से आच्छादित हैं।