Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शहीद पथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शहीद पथ एक चार लेन वाली बाहरी सड़क है, जिसका निर्माण कानपुर अथवा अयोध्या से आने और जाने वाले यातायात को लखनऊ की सड़कों और गलियों के भारी यातायात से बचाने के लिए किया गया था। इतिहास यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की एक स्वप्निल परियोजना थी, जो लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। इसका प्रारंभ २००१ में हुआ था और इसे २००४ में पूरा होना था, परंतु सत्ता परिवर्तन और धन की कमी के कारण इसमें विलंब हुआ और यह अंततः २०१२ में ही पूर्ण हो पायी। विस्तार शहीद पथ 23 किलोमीटर लंबा है और पूर्व-पश्चिम गलियारे का एक भाग है, जो लखनऊ-कानपुर राजमार्ग (NH-25) को लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग (NH-56) और लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग (NH30) के रास्ते लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग (NH-28) से जोड़ता है। इस समर्पित गलियारे की कुल लंबाई 22.5 किलोमीटर है। चार पंक्तियों वाले इस उपरिगामी सेतु की चौड़ाई एक समान है और डिवाइडर का प्रत्येक किनारा 8.75 मीटर चौड़ा है। यह कानपुर मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से प्रारंभ होकर चिनहट में अयोध्या मार्ग पर मिलता है। उपयोग यह कानपुर मार्ग अथवा अयोध्या मार्ग से आने वाले यातायात के लिए बाईपास के साथ अन्य राजमार्गों पर जाने हेतु एक चार-लेन एक्सप्रेस हाईवे है। इस उपरिगामी सेतु में राष्ट्रीय राजमार्ग ५६ और राष्ट्रीय राजमार्ग २४ पर सर्विस लेन और अंडरपास हैं, जो इसे क्रमशः लखनऊ-सुल्तानपुर और लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ते हैं। इसके इतर, इस उपरिगामी सेतु को गोमती नगर और गोमतीनगर विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानो से जोड़ा गया है ताकि स्थानीय निवासी भी इसका उपयोग कर सकें।